New Engine: सुज़ुकी का नया 1.2-लीटर टर्बो इंजन पेश, जानें पूरी जानकारी
New Engine: सुज़ुकी ने जापान में अपने नए 1.2-लीटर, तीन-सिलेंडर डायरेक्ट-इंजेक्शन टर्बो-पेट्रोल इंजन के प्रोटोटाइप की जानकारी शेयर की है। कंपनी इस इंजन को भारत समेत कई बड़े और तेजी से बढ़ते बाजारों को ध्यान में रखकर तैयार कर रही है। हालांकि, भारत में यह कब और किस मॉडल के साथ लॉन्च होगा, इसकी ज्यादा जानकारी नहीं है। नया इंजन सुज़ुकी की ‘टेक्नोलॉजी स्ट्रैटेजी 2026: लुकिंग 10 इयर्स अहेड’ स्कीम का हिस्सा है। कंपनी का लक्ष्य इस 1.2-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन से अधिकतम 125 बीएचपी की पावर और 230 एनएम का टॉर्क हासिल करना है।
1.2-लीटर टर्बो इंजन में क्या खास है?
सुज़ुकी इस इंजन को लॉन्च के समय करीब 40 प्रतिशत थर्मल एफिशिएंसी के लक्ष्य के साथ विकसित कर रही है। कंपनी 2035 तक इसकी थर्मल एफिशिएंसी को बढ़ाकर 50 प्रतिशत तक करने की योजना पर भी काम कर रही है। खास बात यह है कि यह इंजन E100, CNG और CBG जैसे अलग-अलग ईंधनों के अनुकूल बनाया जा रहा है।
यह नया इंजन कंपनी के Z12E तीन-सिलेंडर इंजन पर आधारित है। इसमें वेरिएबल-जियोमेट्री (VG) टर्बोचार्जर और वॉटर-कूल्ड इंटरकूलर जैसे तकनीकी फीचर्स दिए गए हैं। हालांकि, सुज़ुकी ने अभी यह स्पष्ट नहीं किया है कि इस इंजन का इस्तेमाल किन कारों में किया जाएगा।
Z12E इंजन के साथ हाइब्रिड सेटअप भी तैयार
सुज़ुकी Z12E इंजन पर आधारित एक सीरीज-हाइब्रिड पावरट्रेन पर भी काम कर रही है। इस सिस्टम में पेट्रोल इंजन सीधे पहियों को चलाने के बजाय जनरेटर के तौर पर काम करता है, जबकि इलेक्ट्रिक मोटर कार के पहियों को चलाती है।
इस हाइब्रिड सिस्टम में दो इलेक्ट्रिक मोटर का इस्तेमाल किया गया है। इनमें से एक मोटर जनरेटर की भूमिका निभाती है, जबकि दूसरी ड्राइव मोटर के तौर पर काम करती है। इसमें 1.2-लीटर इंजन 81 बीएचपी तक की पावर और 108 एनएम का टॉर्क पैदा करता है। वहीं, जनरेटर मोटर की अधिकतम क्षमता 82 बीएचपी और ड्राइव मोटर की क्षमता 87 बीएचपी तक है।
इस सेटअप में 0.6 kWh की बैटरी का इस्तेमाल किया गया है। सुज़ुकी का कहना है कि वह भारत जैसे तेजी से बढ़ते बाजारों के लिए नई डायरेक्ट-इंजेक्शन टर्बोचार्ज्ड तकनीक पर भी काम कर रही है, जिसका उद्देश्य बेहतर क्षमता के साथ दमदार ड्राइविंग अनुभव उपलब्ध कराना है।
(मंजू कुमारी)
Apple का नया Siri हुआ स्मार्ट, इन iPhone, iPad, Mac में मिलेंगे AI फीचर; चेक करें आपका डिवाइस लिस्ट में है या नहीं
Apple का नया Siri AI iOS 27 और दूसरे नए सॉफ्टवेयर अपडेट के साथ उपलब्ध है। यह फीचर सिर्फ Apple Intelligence सपोर्ट करने वाले iPhone, iPad, Mac और दूसरे डिवाइस में मिलेगा। जानिए कौन-कौन से Apple डिवाइस Siri AI को सपोर्ट करते हैं।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi
Hindustan








