Delhi News: अमित शाह ने शुरू किया Barapulla Elevated Road Phase-3, Noida से AIIMS तक सफर होगा तेज
Barapulla Elevated Road Phase 3 का केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह और CM रेखा गुप्ता ने उद्घाटन किया। Mayur Vihar से Sarai Kale Khan तक कनेक्टिविटी मजबूत होगी और East-South Delhi के सफर में राहत की उम्मीद है।
Vidya Balan New Film: विद्या बालन ने दी नई फिल्म की खुशखबरी, 17 साल बाद आर. बाल्की के साथ करेंगी काम, जानें डीटेल्स
Vidya Balan New Film: अभिनेत्री विद्या बालन एक बार फिर पर्दे पर वापसी करने जा रही हैं। जल्द ही विद्या निर्देशक आर. बाल्की के साथ काम करने की तैयाारी में हैं। दोनों की यह जोड़ी करीब 17 साल बाद पर्दे के पीछे एक साथ लौटी है। विद्या ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर साझा कर अपनी नई फिल्म की शुरुआत की जानकारी दी है। ये एक तमिल फिल्म होगी जिसके नाम और कहानी के बारे में फिलहाल ज्यादा जानकारी नहीं दी गई है।
स्क्रिप्ट हाथ में लेकर नजर आईं विद्या बालन
विद्या बालन ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर फिल्म के सेट से एक तस्वीर साझा की है। तस्वीर में अभिनेत्री हाथ में स्क्रिप्ट लिए नजर आ रही हैं। उन्होंने चश्मा लगाया हुआ है और लंबे बालों की चोटी बनाई हुई है। इससे फिल्म में उनके लुक की पहली झलक भी मिलती है।
तस्वीर के साथ विद्या ने लिखा, “नई शुरुआत” और अपनी नई तमिल फिल्म के साथ आर. बाल्की का नाम भी जोड़ा। उनके इस पोस्ट से साफ हो गया है कि फिल्म पर काम शुरू हो चुका है।
‘पा’ के बाद पहली बार साथ आए विद्या और आर. बाल्की
विद्या बालन और आर. बाल्की ने इससे पहले साल 2009 में आई फिल्म ‘पा’ में साथ काम किया था। फिल्म में अमिताभ बच्चन मुख्य भूमिका में नजर आए थे। करीब 17 साल बाद दोनों की यह वापसी खास मानी जा रही है।
हालांकि, नई तमिल फिल्म की कहानी या विद्या के किरदार से जुड़ी कोई जानकारी अभी सामने नहीं आई है। निर्माताओं ने भी फिल्म की बाकी जानकारियों को फिलहाल गुप्त रखा है। ऐसे में विद्या की तस्वीर को इस परियोजना की पहली आधिकारिक झलक माना जा रहा है।
‘जेलर 2’ में रजनीकांत के साथ दिखेंगी विद्या
नई तमिल फिल्म के अलावा विद्या बालन के पास कई बड़े प्रोजेक्ट हैं। वह जल्द ही रजनीकांत की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘जेलर 2’ में नजर आएंगी। फिल्म में विद्या कांथा नाम का किरदार निभा रही हैं।
फिल्म का उनका पहला लुक भी हाल ही में जारी किया गया था। हालांकि, उनके किरदार को लेकर ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म में विद्या अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती की बड़ी बेटी की भूमिका निभा सकती हैं।
‘जेलर 2’ 15 अक्टूबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Asianetnews
Haribhoomi










