रैंप वॉक के बाद ऐश्वर्या की प्रेग्नेंसी की चर्चा, बढ़े वजन पर ट्रोल्स ने किए भद्दे कमेंट- 'क्यों नहीं करतीं कम?'
Aishwarya Rai Pregnancy Rumours: ऐश्वर्या राय के रैंप वॉक के बाद उनकी प्रेग्नेंसी की चर्चाएं शुरू हो गई हैं. कुछ लोग उनके बढ़े वजन पर भी सवाल कर रहे हैं. एक्ट्रेस की प्रेग्नेंसी की अफवाहें तब उड़ीं, जब उनके रैंप वॉक के वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं. कई लोगों ने उनके लुक और आत्मविश्वास की तारीफ की, मगर ट्रोल्स उन पर फब्तियां कसने से बाज नहीं आए. एक यूजर ने बॉडी शेमिंग करते हुए सवाल किया कि क्या वे प्रेग्नेंट हैं? फिल्मी सितारों की आलोचना करना सोशल मीडिया पर चलन सा बन गया है, जिसे सलमान खान ने 'बिग बॉस' में भी उठाया था. ऐश्वर्या राय लंबे वक्त से पैरिस फैशन वीक से जुड़ी हैं.
बिजली के बिल से परेशान तनीषा मुखर्जी, एक्ट्रेस ने महाराष्ट्र के बिजली विभाग को बताया ‘माफिया’, CM से लगाई गुहार!
तनीषा मुखर्जी इन दिनों बिजली के बढ़े हुए बिलों को लेकर काफी परेशान हैं. एक्ट्रेस ने लोनावला में बिजली विभाग की कथित मनमानी पर जमकर अपना गुस्सा जाहिर किया है. उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए महाराष्ट्र स्टेट इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड को 'माफिया' तक कह दिया. साथ ही तनीषा ने आरोप लगाया कि लोगों को भारी-भरकम बिल भेजे जा रहे हैं और भुगतान के लिए बिजली काटी जा रही है.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18









