Responsive Scrollable Menu

रिलायंस और नायारा ने पेट्रोल-डीजल की बिक्री सीमित की:क्रूड 107 डॉलर पार होने से घाटा बढ़ा; नायरा पंपों पर एक गाड़ी में सिर्फ 200L डीजल मिलेगा

महंगे कच्चे तेल और स्थिर रिटेल कीमतों की वजह से रिलायंस-बीपी और नायरा एनर्जी जैसी प्राइवेट कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल की बिक्री सीमित कर दी है। ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट में ये दावा किया गया है। इस रिपोर्ट में बताया गया है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चा तेल 107 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया हैं, लेकिन मई से पेट्रोल पंपों पर कीमतें नहीं बदली हैं। इस वजह से कंपनियों को घाटा हो रहा है। रिपोर्ट के मुताबिकक कंपनी ऐसा करके उन जमाखोरों को रोकना चाहती है जो ड्रमों में फ्यूल भरकर ऊंचे दामों पर बेचते हैं। नायारा के आउटलेट्स पर अब एक गाड़ी में अधिकतम 200 लीटर डीजल और 30 लीटर पेट्रोल ही भरा जा रहा है। वहीं रिलायंस ने कितनी बिक्री पर पाबंदी लगाई है ये साफ नहीं है। रूस-यूक्रेन जंग और मिडिल ईस्ट तनाव से सप्लाई घटी मिडिल ईस्ट में जारी तनाव और रूस-यूक्रेन युद्ध के कारण दुनिया भर में पेट्रोल-डीजल की सप्लाई पर बुरा असर पड़ा है। इस सप्लाई संकट की वजह से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कीमतें काफी बढ़ गई हैं। कंपनियों को एक्सपोर्ट में फायदा, देश में बेचने पर घाटा ग्लोबल मार्केट में कीमतें ज्यादा होने के कारण भारतीय रिफाइनरियों के लिए देश में सस्ता तेल बेचने के बजाय विदेश में एक्सपोर्ट करना ज्यादा फायदेमंद हो गया है। रेटिंग एजेंसी ICRA के मुताबिक, 9 सितंबर तक प्राइवेट कंपनियों को पेट्रोल पर करीब ₹5 प्रति लीटर और डीजल पर ₹23 प्रति लीटर का नुकसान हो रहा था। अब क्रूड ऑयल 107 डॉलर के पार जाने से यह घाटा बढ़ गया है। इससे पहले रिलायंस-बीपी ने अप्रैल में भी ऐसी ही पाबंदियां लगाई थीं। सरकारी कंपनियों को रोजाना ₹530 करोड़ का नुकसान प्राइवेट पंपों पर पाबंदी के बाद अब ग्राहकों की भीड़ इंडियन ऑयल (IOC), भारत पेट्रोलियम (BPCL) और हिंदुस्तान पेट्रोलियम (HPCL) जैसी सरकारी कंपनियों के पेट्रोल पंपों की तरफ रुख कर रही है। देश के रिटेल फ्यूल मार्केट में इन तीनों कंपनियों की 90% हिस्सेदारी है। केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी के मुताबिक, सरकारी रिफाइनरियां लागत से कम कीमत पर फ्यूल बेचने के कारण रोजाना करीब ₹530 करोड़ का नुकसान उठा रही हैं। ट्रक ड्राइवरों को बार-बार रुककर भराना पड़ रहा डीजल बिक्री सीमित किए जाने का सबसे बड़ा असर ट्रांसपोर्ट सेक्टर पर दिख रहा है। ट्रक ड्राइवरोंका कहना है कि प्राइवेट पंपों पर प्रति वाहन डीजल की मात्रा घटाए जाने की वजह से उन्हें अपनी गाड़ियों में फ्यूल भराने के लिए बार-बार रुकना पड़ रहा है। इससे उनके सफर का समय और लागत दोनों बढ़ रहे हैं।

Continue reading on the app

इंपैक्ट फीचर:आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल कॉन्ट्रा फंड रिसर्च ड्रिवन एप्रोच फॉलो करता है - जेठवानी

यदि अवसर वहां हों जहां मार्केट नहीं देख रहा हो तो क्या होगा? कॉन्ट्रा निवेश एक अनुशासित, रिसर्च ड्रिवन एप्रोच फॉलो करता है जो उन कंपनियों या सेक्टर्स में संभावित अवसरों की तलाश करता है जो अनुकूल नहीं हैं या गलत कीमत पर हैं, जिनमें बदलाव की संभावना है। इस वीडियो में, कॉन्ट्रा निवेश की मूल बातें समझें, यह किसके लिए उपयुक्त हो सकता है, और धैर्य और लॉन्ग टर्म इनवेस्टमेंट होराइजन क्यों महत्वपूर्ण हैं। आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल म्यूचुअल फंड आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल कॉन्ट्रा फंड लॉन्च कर रहा है, जिसका एनएफओ 28 सितंबर 2026 से 12 अक्टूबर 2026 तक खुला रहेगा। आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल कॉन्ट्रा फंड को लेकर पी जे इंडिया वेल्थ प्रा.लि. के सीईओ और फाउंडर प्रकाश जेठवानी ने क्या कहा जानने के लिए ऊपर वीडियो पर क्लिक करें…

Continue reading on the app

  Sports

क्या खत्म हो गया रविंद्र जडेजा का वनडे करियर? स्पिन कोच के बयान ने बदल दिया पूरा समीकरण

Ravindra Jadeja IN Axar Patel OUT? 2027 वनडे विश्व कप की तैयारियों के बीच स्पिन गेंदबाजी कोच साईराज बहुतुले ने स्पष्ट किया है कि रविंद्र जडेजा की उम्मीदें खत्म नहीं हुई हैं. 37 वर्षीय ऑलराउंडर की बल्लेबाजी क्षमता, अनुभव और हालिया सुधार को देखते हुए टीम प्रबंधन भविष्य के लिए उनके नाम पर विचार कर रहा है. फिलहाल वेस्टइंडीज सीरीज में जडेजा को मौका मिला है, जबकि एशियाई खेलों के बाद अक्षर पटेल के साथ उनका प्रदर्शन जांचा जाएगा. दूसरी ओर, कुलदीप यादव मुख्य मैच-विनर के रूप में अपनी स्थिति मजबूत बनाए हुए हैं. Tue, 29 Sep 2026 22:27:30 +0530

  Videos
See all

Revanth Reddy Statement: सीएम रेवंत के बयान को लेकर संतों में गुस्सा, सुनिए क्या कहा ? | Hindi News #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-29T18:35:34+00:00

Manoj Yadav | Garjana: भगवान राम-शिव पर जारी डिबेट में मुख्तार अंसारी का क्यों छिड़ा जिक्र ? #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-29T18:40:38+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers