Electric Bike: 100V आर्किटेक्चर के साथ अल्ट्रावायलेट शॉकवेव 2027 में होगी लॉन्च, जानें डिटेल
Electric Bike: अल्ट्रावायलेट ने अपनी आने वाली इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल शॉकवेव को लेकर अहम जानकारी साझा की है। कंपनी ने पुष्टि की है कि शॉकवेव को नए 100 वोल्ट आर्किटेक्चर पर तैयार किया जाएगा। इसे भारतीय बाजार में 2027 की पहली तिमाही में लॉन्च किया जाएगा। कंपनी के मुताबिक, नया 100 वोल्ट आर्किटेक्चर मोटरसाइकिल को ज्यादा पावर देने के साथ बेहतर थर्मल मैनेजमेंट और तेज चार्जिंग क्षमता प्रदान करेगा। इससे पहले कंपनी ने इसी आर्किटेक्चर को टेसेरैक्ट मॉडल के लिए भी पेश करने की जानकारी दी थी।
राइडिंग के मजे पर होगा फोकस
अल्ट्रावायलेट शॉकवेव को ‘फंडुरो’ (FUNDURO) के तौर पर पेश कर रही है। इसे हल्की इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल के रूप में डिजाइन किया गया है, जिसमें राइडिंग के अनुभव और मजे पर खास ध्यान दिया गया है। इसका डिजाइन क्लासिक टू-स्ट्रोक मोटरसाइकिलों के आक्रामक और जोशीले अंदाज से प्रेरित बताया गया है।
सिंगल और डुअल सीट विकल्प
शॉकवेव को कंपनी सिंगल-सीट और डुअल-सीट, दोनों कॉन्फिगरेशन में उपलब्ध कराएगी। अल्ट्रावायलेट ने बेंगलुरु स्थित अपनी मौजूदा मैन्युफैक्चरिंग फैसिलिटी में इस इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल के लिए प्रोडक्शन लाइन तैयार करने का काम भी शुरू कर दिया है।
अल्ट्रावायलेट के को-फाउंडर और सीईओ नारायण सुब्रमण्यम के मुताबिक, शॉकवेव में 100 वोल्ट आर्किटेक्चर को शामिल करना कंपनी के एक आकर्षक और मजेदार मोटरसाइकिल तैयार करने के विजन की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
लॉन्च के करीब सामने आएंगे बाकी स्पेसिफिकेशन
कंपनी ने अभी शॉकवेव के फाइनल तकनीकी स्पेसिफिकेशन का खुलासा नहीं किया है। इसकी परफॉर्मेंस, बैटरी क्षमता, रेंज, चार्जिंग क्षमता और कीमत से जुड़ी जानकारी 2027 की पहली तिमाही में लॉन्च के करीब सामने आने की उम्मीद है।
(मंजू कुमारी)
इंतजार खत्म! 2 दिन बाद इंडिया में लॉन्च होगा Redmi 17C, मिलेगी 6000mAh बैटरी, 50MP कैमरा; गीले हाथ से भी चलेगी स्क्रीन
Redmi अपने नए स्मार्टफोन Redmi 17C को भारत में लॉन्च करने जा रही है। कंपनी ने फोन की लॉन्च डेट कन्फर्म कर दी है। Redmi 17C 1 अक्टूबर 2026 को भारतीय बाजार में दस्तक देगा। यह Redmi 17 सीरीज का नया मॉडल होगा। लॉन्च से पहले कंपनी ने फोन के रियर डिजाइन की झलक और तीन कलर ऑप्शन की जानकारी भी दी है।
फोन के रियर पैनल पर डुअल कैमरा सेटअप दिया गया है। हालांकि, कंपनी ने अभी कैमरा सेंसर की पूरी जानकारी आधिकारिक तौर पर साझा नहीं की है। वहीं, लीक रिपोर्ट्स में फोन के कई स्पेसिफिकेशन सामने आए हैं।
Redmi 17C के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन
Redmi 17C में 6.9 इंच का HD+ LCD डिस्प्ले मिलने की उम्मीद है। इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट दिया जा सकता है। फोन की मोटाई करीब 8.05mm और वजन लगभग 211 ग्राम होने की बात कही जा रही है। फोन में Wet Touch Technology 2.0 भी मिलने की उम्मीद है। यह फीचर गीली, तैलीय या साबुन लगी उंगलियों से स्क्रीन को टच करने पर भी इनपुट रजिस्टर करने में मदद कर सकता है।
Dimensity 6300 चिपसेट और HyperOS 3
परफॉर्मेंस के लिए Redmi 17C में MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट दिया जा सकता है। यह 6nm प्रोसेस पर आधारित है। फोन में 4GB LPDDR4X रैम और 128GB तक UFS 2.2 स्टोरेज मिलने की उम्मीद है। सॉफ्टवेयर की बात करें तो Redmi 17C को HyperOS 3 के साथ लॉन्च किया जा सकता है। यह Android 16 पर आधारित होगा।
6000mAh बैटरी और 50MP कैमरा
पावर बैकअप के लिए Redmi 17C में 6,000mAh की बैटरी दी जा सकती है। इसे 33W वायर्ड फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलने की उम्मीद है। फोटोग्राफी के लिए फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया जाएगा। इसमें 50MP का मेन कैमरा और एक सेकेंडरी कैमरा शामिल हो सकता है। सेकेंडरी सेंसर की जानकारी अभी सामने नहीं आई है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए फोन में 8MP का फ्रंट कैमरा मिल सकता है। Redmi 17C को ब्लैक, ब्राउन और लैवेंडर कलर ऑप्शन में लॉन्च किए जाने की जानकारी है।
1 अक्टूबर को लॉन्च होगा Redmi 17C
Redmi ने आधिकारिक तौर पर पुष्टि की है कि Redmi 17C को भारत में 1 अक्टूबर 2026 को लॉन्च किया जाएगा। फोन Xiaomi के आधिकारिक स्टोर के साथ ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म और ऑनलाइन व ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स पर उपलब्ध कराया जाएगा।
कितनी होगी Redmi 17C की कीमत?
Redmi ने अभी फोन की आधिकारिक कीमत का खुलासा नहीं किया है। हालांकि, रिपोर्ट्स में Redmi 17C की कीमत 20,000 रुपये के आसपास होने का अनुमान लगाया गया है। यह अनुमानित कीमत है और फोन की वास्तविक कीमत का खुलासा लॉन्च के समय किया जाएगा।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi









