Responsive Scrollable Menu

PM मोदी की डिग्री मामले में केजरीवाल की अपील खारिज:गुजरात हाईकोर्ट ने उन पर 25 हजार रुपए का जुर्माना भी रखा बरकरार

गुजरात हाई कोर्ट ने मंगलवार को पीएम नरेंद्र मोदी की डिग्री से जुड़े मामले में आम आदमी पार्टी के नेता अरविंद केजरीवाल की अपील खारिज कर दी। साथ ही कोर्ट ने केजरीवाल पर लगे 25 हजार रुपए के जुर्माने को भी बरकरार रखा। इस मामले में कोर्ट ने 24 सितंबर 2026 को अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था। हाई कोर्ट की चीफ जस्टिस सुनीता अग्रवाल और जस्टिस डीए रे की बेंच ने कहा कि केंद्रीय सूचना आयोग (CIC) के 2016 के निर्देश को रद्द करने और केजरीवाल पर 25 हजार रुपए का जुर्माना लगाने वाले फैसले में हस्तक्षेप करने का कोई आधार नहीं है। हाईकोर्ट की सिंगल जज की बेंच ने 31 मार्च 2023 को अरविंद केजरीवाल पर 25 हजार रुपये का जुर्माना लगाया था और आरटीआई के प्रावधानों का गलत इस्तेमाल को लेकर फटकार लगाते हुए कहा था कि उनका रवैया कैजुअल था। सिंगल बेंच के इस फैसले के खिलाफ केजरीवाल को हाईकोर्ट की डबल बेंच में याचिका दायर की थी। अब पूरा मामला समझिए… साल 2016 में केजरीवाल ने सेंट्रल इंफॉर्मेशन कमीशन (सीआईसी) को चिट्ठी लिखकर मांग की थी कि प्रधानमंत्री की डिग्री सार्वजनिक की जानी चाहिए। अप्रैल 2016 में सीआईसी ने दिल्ली यूनिवर्सिटी और गुजरात यूनिवर्सिटी को निर्देश दिया था कि पीएम मोदी की डिग्री से संबंधित जानकारी उपलब्ध कराएं। सीआईसी के फैसले के खिलाफ यूनिवर्सिटी हाईकोर्ट पहुंच गई थी। तीन महीने बाद हाई कोर्ट ने सीआईसी के आदेश को तब रद्द कर दिया था। मई 2016 में गुजरात यूनिवर्सिटी के तत्कालीन वाइस चांसलर एमएन पटेल ने घोषणा की थी कि पीएम मोदी ने पॉलिटिकल साइंस में 1983 में MA किया और उन्हें एक्सटर्नल स्टूडेंट के तौर पर 62.3 फीसदी अंक मिले थे। अपनी वेबसाइट पर डिग्री डालने के साथ-साथ गुजरात यूनिवर्सिटी ने सीआईसी के आदेश को भी चुनौती दी थी। सिंगल बेंच ने 31 मार्च, 2023 के सीआईसी के निर्देश को रद्द कर दिया था। साथ ही उन पर 25,000 रुपए का जुर्माना भी लगाया था। मनु सिंघवी ने कहा- केजरीवाल ने पीएम मोदी की डिग्री पाने के लिए जोर नहीं दिया था अपनी अपील की सुनवाई के दौरान केजरीवाल के वकील अभिषेक मनु सिंघवी ने जुर्माना लगाने के आधार को चुनौती दी थी। उन्होंने तर्क दिया कि उनके मुवक्किल ने पीएम मोदी की डिग्री पाने के लिए लगातार जोर नहीं दिया था, जैसा कि सिंगल बेंच ने माना था। उन्होंने तर्क दिया था कि सीआईसी ने स्वतः संज्ञान लेते हुए कार्यवाही शुरू की थी और उन्हें किसी औपचारिक आवेदन के बजाय एक पत्र के आधार पर प्रतिवादी बनाया था। सिंघवी ने तर्क दिया कि अगर डिग्री सच में ऑनलाइन उपलब्ध है, जिसे शायद गुजरात यूनिवर्सिटी ने इसके सार्वजनिक महत्व को देखते हुए उपलब्ध कराया है तो यह आरटीआई एक्ट के दायरे में आनी चाहिए और कार्रवाई की वजह खत्म हो जाएगी। सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने कहा- केजरीवाल ने संस्थान को बदनाम किया यूनिवर्सिटी की ओर से पेश होते हुए सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने तर्क दिया कि केजरीवाल ने लगातार यह केस लड़ा और संस्थान को बदनाम करने के लिए प्रेस कॉन्फ्रेंस भी कीं। उन्होंने कहा कि हाई कोर्ट को केजरीवाल पर अपील करने के लिए जुर्माना लगाना चाहिए ताकि यह पक्का किया जा सके कि आरटीआई एक्ट का गलत इस्तेमाल न हो और सरकारी अधिकारियों का काम का कीमती समय ऐसी रिक्वेस्ट से निपटने में बर्बाद न हो जिनसे एक्ट का मकसद पूरा नहीं होता। केजरीवाल ने की थी डिग्री सार्वजनिक करने की मांग 2016 में केजरीवाल ने सीआईसी को पत्र लिखकर मांग की थी कि प्रधानमंत्री की डिग्री सार्वजनिक की जाए। अप्रैल 2016 में तत्कालीन सीआईसी एम. श्रीधर आचार्युलु ने दिल्ली यूनिवर्सिटी और गुजरात यूनिवर्सिटी को निर्देश दिया था कि वे पीएम मोदी को मिली डिग्रियों के बारे में केजरीवाल को जानकारी दें। पत्र के आधार पर सीआईसी ने यूनिवर्सिटी को पीएम मोदी की शैक्षणिक योग्यता के रिकॉर्ड केजरीवाल को देने का निर्देश दिया। यूनिवर्सिटी ने सीआईसी के आदेश का विरोध करते हुए कहा कि किसी की गैर-जिम्मेदाराना जिज्ञासा सूचना का अधिकार (RTI) अधिनियम के तहत जनहित नहीं हो सकती।

Continue reading on the app

AK-47 से लैस पुलिस से आरोपी को छुड़ा ले गए:सीधी में ओडिशा की टीम पर हमला-फायरिंग; 3 गाड़ियों में आए थे बदमाश

सीधी जिले में अज्ञात बदमाशों ने ओडिशा पुलिस की टीम पर हमला कर दिया। 3 गाड़ियों में पहुंचे बदमाशों ने पुलिस की गाड़ी को घेरकर तीन बार गोलियां चलाईं। बेसबॉल बैट से तोड़फोड़ की, फिर नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस (NDPS) एक्ट के आरोपी को छुड़ा ले गए। वारदात रीवा-सीधी सीमा पर छुहिया घाटी में मंगलवार दोपहर करीब 11.30 बजे की है। ओडिशा पुलिस की गाड़ी के कांच टूट गए। एक टायर में गोली भी लगी है। हालांकि, किसी पुलिसकर्मी के घायल होने की जानकारी नहीं है। बदमाश मैहर की तरफ भागे थे। टीम में 8 पुलिसकर्मी थे, जिनके पास AK-47, पिस्टल समेत अन्य हथियार थे। देखिए, 5 तस्वीरें… दो गाड़ियों ने आगे, एक ने पीछे से रास्ता रोका सीधी एसपी संतोष कोरी ने कहा- ओडिशा पुलिस की टीम NDPS एक्ट में गिरफ्तार आदित्य मिश्रा को रीवा कोर्ट में पेश करने जा रही थी। सीधी से गुजरते वक्त छुहिया घाटी में दो गाड़ियों ने आगे की तरफ से जबकि एक गाड़ी ने पीछे की तरफ से उनका रास्ता रोक लिया। गाड़ियों से बदमाश उतरे और आदित्य को छुड़ाकर भाग गए। ओडिशा पुलिस ने डायल 112 को फोन लगाया। पुलिसकर्मियों की आंखों में डाला मिर्च स्प्रे ओडिशा पुलिस टीम के सदस्य ईश्वर सिंह ने कहा- बदमाशों ने हमारी आंखों में मिर्च स्प्रे डाल दिया। इसके बाद कई गोलियां चलाईं। हम कुछ समझ पाते, उससे पहले ही वे भाग गए। ये खबर भी पढ़ें… एमपी में क्यों पिट रही पुलिस, 5 वजह मध्य प्रदेश में पुलिसकर्मियों पर लगातार हो रहे हमलों से पुलिस और जनता के रिश्तों पर सवाल खड़े हो रहे हैं। एक महीने में ही प्रदेश में पुलिस पर हमले की 6 घटनाएं हो चुकी हैं। इनमें एक एएसआई की मौत हो चुकी है जबकि 8 जवान गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस मुख्यालय के अधिकारी भी इससे हैरान हैं। पढ़ें पूरी खबर…

Continue reading on the app

  Sports

क्या खत्म हो गया रविंद्र जडेजा का वनडे करियर? स्पिन कोच के बयान ने बदल दिया पूरा समीकरण

Ravindra Jadeja IN Axar Patel OUT? 2027 वनडे विश्व कप की तैयारियों के बीच स्पिन गेंदबाजी कोच साईराज बहुतुले ने स्पष्ट किया है कि रविंद्र जडेजा की उम्मीदें खत्म नहीं हुई हैं. 37 वर्षीय ऑलराउंडर की बल्लेबाजी क्षमता, अनुभव और हालिया सुधार को देखते हुए टीम प्रबंधन भविष्य के लिए उनके नाम पर विचार कर रहा है. फिलहाल वेस्टइंडीज सीरीज में जडेजा को मौका मिला है, जबकि एशियाई खेलों के बाद अक्षर पटेल के साथ उनका प्रदर्शन जांचा जाएगा. दूसरी ओर, कुलदीप यादव मुख्य मैच-विनर के रूप में अपनी स्थिति मजबूत बनाए हुए हैं. Tue, 29 Sep 2026 22:27:30 +0530

  Videos
See all

Trump meets with top AI and tech leaders. #BBCNews #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-29T21:59:18+00:00

8th Pay Commission News : 8वें वेतन आयोग पर बहुत बड़ी खबर! | Employee | Employer | Latest News #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-29T22:00:14+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers