सिवेट तोमर के बाद अब प्रियंका से भिड़े शहजाद पूनावाला, गोल्ड डिगर कहने पर भड़कीं एक्ट्रेस, बोलीं- 'पिटकर जाएगा...'
Rise and Fall 2: रियलिटी शो राइज एंड फॉल 2 (Rise And Fall 2) के शुरू होते ही ढेर सारे तमाशे देखने को मिल रहे हैं. शो में शहजाद पूनावाला और सिवेट तोमर (Siwet TomaR) के बीच काफी बहस देखने को मिली थी, जिसके बाद गुस्से में सिवेट ने शहजाद पर हाथ उठा दिया था, जिस वजह से तीन दिन में ही वो शो से बाहर हो गए. वहीं, अब शहजाद पूनावाला (Shehzad Poonawalla) ने प्रियंकाचाहर चौधरी (Priyanka Chahar Choudhary) से भी पंगा ले लिया है. चलिए जानते हैं, शो में क्या होने वाला है.
प्रियंका से भिड़े शहजाद पूनावाला
राइज एंड फॉल 2 का जो नया प्रोमो सामने आया है, उसमें प्रियंका का गुस्सा फूटता नजर आ रहा है. प्रोमो में देखा जा सकता है कि प्रियंका हॉल में बैठी हैं और 'मैन चाल' शब्द का इस्तेमाल करती हैं और कहती हैं- 'मैन चाल सुना है? सुना नहीं है देखा नहीं है. दिखाऊं.' तभी शहजाद पूनावाला वहां से गोल्ड डिगर शब्द बोलकर निकल जाते हैं. शहजाद कहते हैं, 'गोल्ड डिगर सुना है. गोल्ड डिगर तो बहुत ही कॉमन शब्द है.' इसके बाद शहजाद कैमरे की ओर देखते हुए बोलते हैं, 'आज का प्रीडिक्शन. प्रियंका जी विक्टिम कार्ड खेलेगी और तमाशा करेगी
प्रोमो में रोती दिखीं प्रियंका
वहीं, प्रोमो में आगे प्रियंका काफी इमोशनल और रोते हुए नजर आईं. एक्ट्रेस ने कहा- 'ये यहां से भी पिटकर जाएगा. मुझे कल गोल्ड डिगर बोलता है. एक मिनट के लिए भी नहीं सो पाई मैं इस नीच जैसे इंसान की वजह से. मेरे परिवार को पालने वाली मैं हूं.' वहीं, प्रियंका की बातें शहजाद पूनावाला सुन लेते हैं और बोलते हैं- 'सुबह सुबह ड्रामा शुरू.' ये सुनकर प्रियंका और भड़क जाती हैं और कहती हैं- 'तमाचा यहां खाएगा और तालियां उतनी ही जोर से बाहर बजेंगी.'
????Promo
— Digital News Hub (@digital_newshub) September 29, 2026
Priyanka Vs Shehzad ????
Priyanka- Tamacha yaha khayega taliye utni jod se bahar bajegi ????#RiseAndFallS2 #PriyankaChaharChoudhary #ShehzadPoonawala pic.twitter.com/IsV72gB8Cw
ये भी पढ़ें- कुर्ता पकड़कर घसीटा, फिर मारा पंच, Rise and Fall 2 में सिवेत ने शहजाद पूनावाला संग की हाथापाई
रूलर्स का टैग हटाएंगे शहजाद
वहीं, प्रियंका की बात शहजाद भी बर्दाश्त नहीं कर पाते और कहते हैं- 'मैं ये सब बकवास बर्दाश्त नहीं कर सकता. मेरा हो गया.' इतन ही नहीं, प्रोमो में शहजाद को उनका रूलर्स का टैग उतारते हुए भी दिखाया गया है. वहीं, शहजाद कहते है कि वो इन सब पचड़ों में नहीं पड़ना चाहते और शो को छोड़ना चाहते है. अब देखना होगा कि एपिसोड स्ट्रीम होने के बाद शो में क्या ड्रामा देखने को मिलता हैं. वहीं, दूसरी ओर राइज एंड फॉल के लेटेस्ट एपिसोड में वर्कर्स के बीच टास्क होता है और निहारिका (Niharika Tiwari), कियारा (Kiara Anu) और काजल राघवानी (Kajal Raghwani) के बीच भी तगड़ी बहस देखने को मिलती है.
सिवेट हुए शो से बाहर
इससे पहले शहजाद का सिवेट से पंगा हुआ था. तो हुआ यूं कि शो में सभी कंटेस्टेंट्स के सामने ‘अल्टीमेट रूलर’ बनने का टास्क रखा गया था. इसमें सिवेत रेस से बाहर हो गए थे. शहजाद पूनावाला ने सिवेट को लेकर उनके व्यवहार और गेम खेलने के तरीके पर सवाल उठाए थे और यहीं से दोनों का विवाद शुरू हुआ. वहीं, मामला तब और बढ़ गया जब सिवेट गुस्से में शहजाद की तरफ तेजी से बढ़े और उन पर हाथ उठाया था और कपड़े भी फाड़ दिए थे. वहीं, अब वो शो से बाहर हो गए हैं.
ये भी पढ़ें- 'स्वरा भास्कर से बात कैसे कर ली?', सिवेट तोमर से नाराज राजपूत सामाज, इन्फ्लूएंसर बोलें- 'उसने माफी मांगी'
केरलम : वन्यजीवों के हमलों में मौत, फसल नुकसान के लिए मुआवजा दोगुना करेगी सरकार
केरलम : वन्यजीवों के हमलों में मौत, फसल नुकसान के लिए मुआवजा दोगुना करेगी सरकार
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation
IBC24









