Responsive Scrollable Menu

'बुरा बोलना पसंद है, ऐसा करके मजा...' अश्विन ने खोला विराट कोहली का राज, बुमराह की नकल उतारने का किस्सा किया शेयर

Ravichandran Ashwin on Virat Kohli : इंडियन क्रिकेट टीम के पूर्व ऑलराउंडर रविचंद्रन अश्विन अक्सर अपने बयान के लिए आज कल चर्चाओं में बने रहते हैं. वो आज कल अपना यूट्यूब चैनल चला रहे हैं, जहां वो क्रिकेट और खिलाड़ियों से जुड़े कई अहम मुद्दों पर खुलकर बात करते हैं. अब उन्होंने इंडियन क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज और अपने साथी प्लेयर विराट कोहली को लेकर बड़ा बयान दिया है.

रविचंद्रन अश्विन ने बताया है कि, कैसे वो और विराट कोहली मिलकर मजे के लिए जसप्रीत बुमराह को ट्रोल करते थे और उनकी जमकर नकल उतारा करते थे. इसके साथ-साथ अश्विन ने ये भी कहा कि, वो और विराट कोहली मिलकर क्रिकेट की बातें नहीं करते हैं, बल्कि जमकर गॉसिप करते हैं. अश्विन ने अपने यूट्यूब चैनल पर बात करते हुए और क्या-क्या कहा है, आइए जानते हैं.

अश्विन ने विराट कोहली का खोला बड़ा राज

रविचंद्रन अश्विन ने कहा कि, 'मान लीजिए मैं और विराट ट्रेनिंग के दौरान नेट्स के पीछे खड़े होते हैं, तो वह बस मजे के लिए कहते हैं. देखो बुमराह के हाथ कैसे चलते हैं या वह कैसे चलते हैं. विराट बहुत नकल करते हैं और अगर वो आपको कुछ करते हुए देखते हैं, तो वो उसकी नकल करने की कोशिश करेंगे. वह ऐसा बहुत करते हैं और मजे के लिए बहुत ट्रोल करते हैं'.

अश्विन ने आगे कहा कि, 'मुझे विराट का वो रूप बहुत पसंद है, जब हम अब फोन पर बात करते हैं, तो वो कभी भी कुछ सिखाने वाली नहीं होती. हम बस टाइमपास करते हैं. हम दोनों को एक-दूसरे से क्रिकेट के बारे में बात करना पसंद नहीं है. हमें सिर्फ गॉसिप करना पसंद है. सच कहूं तो, हमें किसी के बारे में बुरा बोलना पसंद है और ऐसा करने में हमें मजा आता है, लेकिन हम इसे अपमानजनक तरीके से नहीं करेंगे'.

वेस्टइंडीज सीरीज में विराट कोहली का धमाल

आपको बता दें कि, विराट कोहली इन दिनों वेस्टइंडीज के खिलाफ खेली जा रही तीन वनडे मैचों की घरेलू सीरीज में हिस्सा ले रहे हैं. विराट ने सीरीज के पहले मैच में नाबाद 139 रनों की धमाकेदार पारी खेली और 10 चौके व 9 छक्के उड़ाए. इस पारी के साथ ही विराट कोहली ने वनडे क्रिकेट में 15000 रन भी पूरे कर लिए हैं. विराट कोहली सचिन तेंदलुकर के बाद वनडे में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दूसरे भारतीय बैटर बन गए हैं. 

वहीं रविचंद्रन अश्विन अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं. अब अश्विन ने 2025 में आईपीएल को भी अलविदा कह दिया था. अब अश्विन क्रिकेट की बारिकियों पर खुलकर बात करते हैं. अश्विन ने साल 2010 में भारत के लिए डेब्यू किया था, वहीं विराट कोहली ने साल 2008 में इंडिया के लिए डेब्यू कर लिया था. तब से ये दोनों साल 2025 तक लगातार टीम इंडिया के लिए खेले हैं. ऐसे में इन दोनों के बीच काफी अच्छा तालमेल और दोस्ती थी. 

अश्विन और विराट कोहली का इंटरनेशनल करियर

अश्विन ने अपने अंतरराष्ट्रीय करियर में कुल 287 मैचों में 765 विकेट दर्ज हैं. वहीं विराट कोहली अब तक 563 इंटरनेशनल मैचों में कुल 28,498 रन बना चुके हैं. उन्होंने अब तक 86 शतक भी लगाए हैं. 

ये भी पढ़ें : भारत-श्रीलंका का सेमीफाइनल भी अगर बारिश के चलते हुआ रद्द, तो किसे मिलेगा फाइनल का टिकट, जानिए पूरा गणित

Continue reading on the app

US-Iran War: होर्मुज पर पर सात दिन वाला ईरान का प्लान फेल, अब भड़केगा 'बारूदी खेल'

US-Iran War: इनदिनों मिडिल ईस्ट जंग का अखाड़ा बना हुआ है. अमेरिका और ईरान के बीच होर्मुज को लेकर भार तनाव चल रहा है. होर्मुज को लेकर ईरान किसी भी कीमत पर झुकने को तैयार है, जबकि अमेरिका भी होर्मुज से पीछे हटने को तैयार नहीं है. इस बीच ईरान की ओर से रखे गए सात दिनों के प्रस्ताव को अमेरिका ने ठुकरा दिया है. लेकिन स्ट्रेट ऑफ हार्मोस में ईरान ने अपनी दूसरे तरीके की जंग यानी अटैक शुरू कर दिया है. इस वैकल्पिक अटैक से अमेरिका बहुत ज्यादा गुस्से में आ गया है.

दरअसल, ईरान के बारूदी धमाकों से फारस की खाड़ी में भीषण तबाही का दौर शुरू हो चुका है अमेरिका के सुरक्षा गारंटी में हॉर्मोस से गुजर रहे कमर्शियल शिप ईरान के टारगेट पर हैं. आईआरसी ने हमलों की नई लहर से कई जहाजों को तबाह किया. दावा किया जा रहा है कि तीन दिन में ईरान ने हॉर्मूस में 19 कमर्शियल जहाजों को निशाना बनाया. दक्षिणी ईरान से क्रूज मिसाइलें और सुसाइड ड्रोन के प्रहार से जहाजों को तबाह किया. आईआरजीसी का दावा है कि सभी जहाज ईरान की ओर से तय किए गए नियमों का पालन नहीं कर रहे थे. देखें ये रिपोर्ट...

ये भी पढ़ें: 'जिसे हम तेल नहीं बेचते, वहां कोई और भी नहीं बेच पाएगा...',  ईरान ने अमेरिका को दी नई चेतावनी

Continue reading on the app

  Sports

क्या खत्म हो गया रविंद्र जडेजा का वनडे करियर? स्पिन कोच के बयान ने बदल दिया पूरा समीकरण

Ravindra Jadeja IN Axar Patel OUT? 2027 वनडे विश्व कप की तैयारियों के बीच स्पिन गेंदबाजी कोच साईराज बहुतुले ने स्पष्ट किया है कि रविंद्र जडेजा की उम्मीदें खत्म नहीं हुई हैं. 37 वर्षीय ऑलराउंडर की बल्लेबाजी क्षमता, अनुभव और हालिया सुधार को देखते हुए टीम प्रबंधन भविष्य के लिए उनके नाम पर विचार कर रहा है. फिलहाल वेस्टइंडीज सीरीज में जडेजा को मौका मिला है, जबकि एशियाई खेलों के बाद अक्षर पटेल के साथ उनका प्रदर्शन जांचा जाएगा. दूसरी ओर, कुलदीप यादव मुख्य मैच-विनर के रूप में अपनी स्थिति मजबूत बनाए हुए हैं. Tue, 29 Sep 2026 22:27:30 +0530

  Videos
See all

Revanth Reddy Statement: सीएम रेवंत के बयान को लेकर संतों में गुस्सा, सुनिए क्या कहा ? | Hindi News #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-29T18:35:34+00:00

Manoj Yadav | Garjana: भगवान राम-शिव पर जारी डिबेट में मुख्तार अंसारी का क्यों छिड़ा जिक्र ? #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-29T18:40:38+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers