Responsive Scrollable Menu

श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, वीडियो में जाने चोट से पूरी तरह उबरने तक नहीं करेंगे वापसी

श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, वीडियो में जाने चोट से पूरी तरह उबरने तक नहीं करेंगे वापसी

Continue reading on the app

संसद में आज फिर हंगामा, NEET, Ram Mandir मुद्दों पर विपक्ष का जोरदार प्रदर्शन जारी

सोमवार को लोकसभा ने सुप्रीम कोर्ट (न्यायाधीशों की संख्या) संशोधन विधेयक पारित किया। यह विधेयक उस अध्यादेश की जगह लेगा जिसके तहत सुप्रीम कोर्ट में न्यायाधीशों की स्वीकृत संख्या 34 से बढ़ाकर 38 कर दी गई थी; यह कदम लंबित मामलों की बढ़ती संख्या को लेकर जताई गई चिंताओं के बीच उठाया गया था। राज्यसभा ने भी ध्वनि मत से 'सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम विकास (संशोधन) विधेयक' पारित किया। हालांकि, दोनों सदनों में आज भी हंगामा लगातार जारी रहा। 
 

इसे भी पढ़ें: BJP नेता Ramesh Bidhuri का विवादित बयान: Jantar Mantar पर पंचर बनाने वाले थे ज्यादा


दोनों सदनों में आज क्या हुआ

राम मंदिर चढ़ावा चोरी और दिल्ली में प्रदर्शनकारी छात्रों पर पुलिस कार्रवाई के मुद्दों को लेकर कांग्रेस, समाजवादी पार्टी समेत विभिन्न विपक्षी सदस्यों के हंगामे के कारण सोमवार को लोकसभा की कार्यवाही बाधित रही और दो बार के स्थगन के बाद अपराह्न दो बजकर 10 मिनट पर ही बैठक दिनभर के लिए स्थगित कर दी गई। वहीं, नीट प्रश्नपत्र लीक होने के विरोध में प्रदर्शन करने वाले छात्रों पर पुलिस कार्रवाई सहित विभिन्न मुद्दों पर विपक्षी सदस्यों के हंगामे के कारण सोमवार को राज्यसभा की बैठक एक बार के स्थगन के बाद पूरे दिन के लिए स्थगित हो गई।

ग्लासगो में संपन्न 23वें राष्ट्रमंडल खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर पदक हासिल करने वाले भारतीय खिलाड़ियों को सोमवार को संसद के दोनों सदनों में बधाई दी गई। लोकसभा में अध्यक्ष ओम बिरला ने राष्ट्रमंडल खेलों में विभिन्न स्पर्धाओं में भारतीय खिलाड़ियों की उपलब्धियों का उल्लेख किया। राज्यसभा में सभापति सी पी राधाकृष्णन ने ग्लासगो में संपन्न 23वें राष्ट्रमंडल खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए भारतीय दल को बधाई देते हुए कहा कि उनकी उपलब्धियों ने देश को गौरवान्वित किया है। उन्होंने कहा कि भारतीय दल की ये उपलब्धियां नयी खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा साबित होंगी।
 

इसे भी पढ़ें: Prashant Kishor बांकीपुर उपचुनाव के 12वें दौर की मतगणना के बाद आगे


वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सोमवार को लोकसभा में बैंककार बही साक्ष्य विधेयक, 2026 पेश किया, जिसका उद्देश्य अदालतों में डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक बैंकिंग रिकॉर्ड को साक्ष्य के रूप में स्वीकार करने की प्रक्रिया को आधुनिक तथा पहले से अधिक स्पष्ट बनाना है। यह विधेयक औपनिवेशिक काल के 125 वर्ष पुराने बैंककार बही साक्ष्य अधिनियम, 1891 का स्थान लेगा।
 
देशभर की राजनीति, ताज़ा घटनाओं और बड़ी खबरों से जुड़े रहने के लिए पढ़ें  National News in Hindi केवल प्रभासाक्षी पर।

Continue reading on the app

  Sports

LPL 2026: लंका प्रीमियर लीग में जहीर खान की एंट्री, मैच फिक्सिंग के विवाद से घिरी फ्रैंचाइजी को खरीदा

Zaheer Khan Jaffna franchise Co-Owner: पूर्व भारतीय दिग्गज तेज गेंदबाज जहीर खान ने एक बड़ा कदम उठाया है. वो लंका प्रीमियर लीग की एक टीम के नए को-ओनर बन गए हैं. Tue, 04 Aug 2026 23:05:38 +0530

  Videos
See all

Anjana Om Kashyap | क्यों हुई उदयनिधि स्टालिन की गिरफ़्तारी ? | #tamilnadu #stalin #Shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-04T20:27:02+00:00

Iran Destroys US Fighter Jets: ईरान ने अमेरिकी जेट कर दिए तबाह! Iran vs USA News | Khamenei #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-04T20:30:30+00:00

Anjana Om Kashyap | Tamilnadu की राजनीति में नया बवाल क्या है? | #Shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-04T20:29:18+00:00

Anjana Om Kashyap : दो आंदोलन जिसके बारे में नहीं जानते होंगे आप ! #Ranchi #Shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-04T20:31:06+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers