Responsive Scrollable Menu

White House बैन के खिलाफ CNN समेत तीन मीडिया संस्थान पहुंचे US Court

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा इस महीने व्हाइट हाउस परिसर से प्रतिबंधित किए गए तीन समाचार संस्थानों ने संघीय अदालत से मामले के अंतिम निपटारे तक इस प्रतिबंध पर रोक लगाने का अनुरोध किया है। समाचार संस्थान सीएनएन, एमएस नाउ और पॉलिटिको ने आरोप लगाया कि न्यायाधीश के रोक आदेश के बावजूद प्रशासन प्रतिबंध को ‘‘अप्रत्याशित और असंगत तरीके से’’ लागू करता रहा है और सीएनएन को चुनिंदा रूप से व्हाइट हाउस के टेलीविजन पूल की जिम्मेदारियों से भी रोका गया। टेलीविजन पूल का मतलब एक साझा व्यवस्था है, जिसमें एक समाचार संस्था किसी कार्यक्रम की वीडियो कवरेज करती है और उसकी फुटेज अन्य टीवी चैनलों को भी उपलब्ध कराती है।

तीनों संस्थानों के वकीलों ने कहा सोमवार को कहा, ‘‘व्हाइट हाउस के बयानों और कार्रवाइयों से संकेत मिलता है कि मौका मिलने पर वह सीएनएन, एमएस नाउ और पॉलिटिको पर पूर्ण प्रतिबंध फिर लगा सकता है।’’ याचिका में प्रतिबंध को प्रथम संशोधन में निहित प्रेस स्वतंत्रता और उचित कानूनी प्रक्रिया का उल्लंघन बताया गया है। अमेरिकी डिस्ट्रिक्ट न्यायाधीश टिमोथी केली ने पिछले सप्ताह ट्रंप के प्रतिबंध पर दो सप्ताह का अस्थायी रोक आदेश जारी कर तीनों संस्थानों की व्हाइट हाउस तक पहुंच बहाल की थी। यह आदेश आठ अक्टूबर को समाप्त होना है।

संस्थानों ने अब मामले के अंतिम निपटारे तक पहुंच जारी रखने के लिए प्रारंभिक रोक की मांग की है। वहीं, अमेरिकी राष्ट्रपति के आधिकारिक आवास एवं कार्यालय व्हाइट हाउस का कहना है कि परिसर तक पहुंच कोई अधिकार नहीं, बल्कि विशेषाधिकार है। अटॉर्नी जनरल टॉड ब्लांश ने कहा कि राष्ट्रपति को यह तय करने का अधिकार है कि उनके विमान में कौन यात्रा करेगा।

उन्होंने सीएनएन पर सटीक खबरें नहीं देने का आरोप लगाते हुए ऐसी खबरों को राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ा मुद्दा बताया। सीएनएन को व्हाइट हाउस के प्रसारण पूल से हटाए जाने के बाद एबीसी, सीबीएस, एनबीसी और फॉक्स न्यूज ने उसके समर्थन में पूल को अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया था। हाल में सीएनएन को ट्रंप और चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग की मुलाकात को कवर करने की अनुमति मिली, लेकिन अगले दिन उसे एयर फोर्स वन में यात्रा करने से रोक दिया गया।

Continue reading on the app

कौन हैं तान्या मिश्रा? बिहार की इस मॉडल-एक्ट्रेस को क्यों कह रहे हैं ‘नई नेशनल क्रश’

बिहार के गया की तान्या मिश्रा इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं। मॉडलिंग से करियर शुरू करने वाली तान्या फिल्मों, वेब सीरीज और म्यूजिक वीडियोज में काम कर चुकी हैं। फैंस उन्हें ‘नई नेशनल क्रश’ कह रहे हैं। आइए जानते हैं, उनके बारे में डिटेल में।

Continue reading on the app

  Sports

एमएस धोनी ने अपने एक और शागिर्द को करवाया सेट! CSK में बॉलिंग कोच बनेंगे मोहित शर्मा

Mohit Sharma Bowling Coach: महेंद्र सिंह धोनी के भरोसेमंद प्लेयर्स में शामिल रहे मोहित शर्मा आईपीएल 2027 में चेन्नई सुपरकिंग्स के बॉलिंग कोच बनाए जा सकते हैं. वह जहीर खान की अगुवाई वाली टीम के सपोर्ट स्टाफ का अहम हिस्सा साबित होंगे. CSK के सीईओ काशी विश्वनाथन ने इस बात की पुष्टि की है. फिलहाल चेन्नई में बॉलिंग कोच की जिम्मेदारी एरिक सिमंस निभा रहे थे. Tue, 29 Sep 2026 16:24:49 +0530

  Videos
See all

CM योगी ने बाढ़ प्रभावित इलाकों का सर्वेक्षण किया #cmyogi #kushinagar #upfloods #aajtak #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-29T11:14:48+00:00

Attacks On Pakistan Army In Balochistan: बलूचिस्तान में पाकिस्तान फौज पर बहुत बड़ा हमला | BLF #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-29T11:16:17+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers