₹9,999 में आया नया Ai+ Pulse 2 FE स्मार्टफोन: 5,000mAh बैटरी, 50MP कैमरा; दो नए 5G टैबलेट भी लॉन्च
देसी ब्रांड Ai+ ने भारत में अपना नया बजट स्मार्टफोन Ai+ Pulse 2 FE लॉन्च कर दिया है। इसके साथ कंपनी ने Ai+ NovaTab और Nova LapTab 5G टैबलेट भी पेश किए हैं। Ai+ Pulse 2 FE में 6.67 इंच का डिस्प्ले और MediaTek Helio G81 प्रोसेसर दिया गया है। वहीं Ai+ NovaTab में 11.97 इंच का डिस्प्ले और 8,000mAh की बैटरी है।
Nova LapTab में 13.2 इंच का 2.4K डिस्प्ले, MediaTek MT8755 प्रोसेसर और 10,000mAh की बैटरी दी गई है। दोनों टैबलेट Android 16 पर Ai+ के nxtQ OS इंटरफेस के साथ चलते हैं। जानिए इनकी कीमत, फीचर्स और अन्य सभी डिटेल्स।
Ai+ Pulse 2 FE, NovaTab और Nova LapTab की कीमत
Ai+ Pulse 2 FE की कीमत 9,999 रुपये रखी गई है। इसे 4GB रैम और 64GB स्टोरेज वाले सिंगल वेरिएंट में पेश किया गया है। फोन ब्लैक, ब्लू, ग्रीन और पर्पल कलर में उपलब्ध होगा। Ai+ NovaTab की कीमत 6GB रैम + 128GB स्टोरेज वेरिएंट के लिए 17,999 रुपये से शुरू होती है। इसमें बैंक ऑफर्स शामिल हैं। वहीं 8GB रैम + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 20,999 रुपये है।
Ai+ Nova LapTab की 8GB रैम + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 24,999 रुपये है। इसमें भी बैंक ऑफर्स शामिल हैं।कंपनी के अनुसार, स्मार्टफोन और दोनों टैबलेट की बिक्री 7 अक्टूबर से Flipkart के जरिए शुरू होगी। NovaTab को Dark Blue और Cinnamon Brown कलर में पेश किया गया है। वहीं Nova LapTab Teal Green और Dark Blue कलर में उपलब्ध होगा।
ये भी पढ़े-ः Apple iPhone 18: मार्च-अप्रैल 2027 में हो सकता है लॉन्च, 120Hz डिस्प्ले और 48MP कैमरा समेत मिलेंगे ये फीचर्स
Ai+ Pulse 2 FE के स्पेसिफिकेशन
डुअल-सिम वाला Ai+ Pulse 2 FE Android 16 और nxtQ OS पर चलता है। इसमें 6.67 इंच का HD+ डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रिजॉल्यूशन 720x1,600 पिक्सल है। फोन में ऑक्टा-कोर MediaTek Helio G81 प्रोसेसर के साथ Mali-G52 MC2 GPU दिया गया है। इसमें 4GB रैम और 64GB इंटरनल स्टोरेज मिलती है।
फोटोग्राफी के लिए फोन में AI-बेस्ड डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी रियर कैमरा है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। Ai+ Pulse 2 FE को धूल और पानी से बचाव के लिए IP64 रेटिंग मिली है। इसमें साइड-माउंटेड कैपेसिटिव फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। फोन में एक्सेलेरोमीटर (G सेंसर), प्रॉक्सिमिटी सेंसर और लाइट सेंसर भी हैं। फोन में 5,000mAh की बैटरी दी गई है, जो 18W चार्जिंग सपोर्ट करती है। इसका वजन 199 ग्राम है।
Ai+ NovaTab के स्पेसिफिकेशन
Ai+ NovaTab भी Android 16 और nxtQ OS पर चलता है। इसमें 11.97 इंच का डिस्प्ले दिया गया है, जो 90Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। टैबलेट में ऑक्टा-कोर T760 चिपसेट के साथ Arm Mali-G57 MC4 GPU दिया गया है। NovaTab में 8GB तक रैम और 128GB तक इंटरनल स्टोरेज मिलती है। फोटोग्राफी के लिए इसमें 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
कनेक्टिविटी के लिए टैबलेट में 5G और Wi-Fi का सपोर्ट है। इसमें डुअल स्टीरियो स्पीकर दिए गए हैं। पावर के लिए NovaTab में 8,000mAh की बैटरी है, जो 18W चार्जिंग सपोर्ट करती है।
Ai+ Nova LapTab 5G के स्पेसिफिकेशन
Ai+ Nova LapTab में 13.2 इंच का डिस्प्ले दिया गया है। स्क्रीन में 2.4K रिजॉल्यूशन, 3:2 आस्पेक्ट रेशियो और 90Hz रिफ्रेश रेट मिलता है। कंपनी के अनुसार, डिस्प्ले की पीक ब्राइटनेस 450 निट्स है। टैबलेट में ऑक्टा-कोर MediaTek MT8755 प्रोसेसर दिया गया है। इसे 8GB रैम और 128GB इंटरनल स्टोरेज के साथ पेश किया गया है।
फोटोग्राफी के लिए Nova LapTab में 16 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। इसमें क्वाड-स्पीकर सेटअप और 5G कनेक्टिविटी भी मिलती है। Nova LapTab स्टायलस इनपुट को सपोर्ट करता है और इसे फिजिकल कीबोर्ड के साथ भी पेयर किया जा सकता है। टैबलेट में 10,000mAh की बैटरी दी गई है, जो 33W चार्जिंग सपोर्ट करती है।
UP: झांसी में दर्दनाक हादसा, नदी में डूबकर एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत; पिंडदान करने गए थे
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi










