Vinay Shankar Tiwari बोले- 'ब्राह्मण सत्ता का लोभी नहीं होता है, इतिहास गवाह है'
Vinay Shankar Tiwari बोले- 'ब्राह्मण सत्ता का लोभी नहीं होता है, इतिहास गवाह है' #VinayShankarTiwari #Brahmin #BrahminSamaj #GorakhpurPolitics #uppolitics ------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------ Disclaimer: Republic Media Network may provide content through third-party websites, operating systems, platforms, and portals (‘Third-Party Platforms’). Republic does not control and has no liability for Third-Party Platforms, including content hosted, advertisements, security, functionality, operation, or availability. ------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------ रिपब्लिक भारत देश का नंबर वन न्यूज चैनल है। देश और दुनिया की जनहित से जुड़ी ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल और मनोरंजन की खबरों का खजाना है । इस खजाने तक पहुंचने के लिए रिपब्लिक भारत से जुड़े रहिए और सब्सक्राइब करिए। ► http://bit.ly/RBharat R. Bharat TV - India's no.1 Hindi news channel keeps you updated with non-stop LIVE and breaking news. Watch the latest reports on political news, sports news, entertainment, and much more. आप Republic Bharat से जुड़ें और अपडेट्स पाएं! ???? Facebook: https://www.facebook.com/RepublicBharatHindi/ ???? Twitter: https://twitter.com/Republic_Bharat ???? Instagram: https://www.instagram.com/republicbharat/ ???? WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029Va7GPTi7dmecQ2LFH01I ???? Telegram: https://t.me/RepublicBharatHindi ???? LinkedIn: https://www.linkedin.com/company/republic-bharat/
CEC ज्ञानेश कुमार का 'कांग्रेस कनेक्शन'? CWC में इस्तीफे की मांग के बीच सामने आया UPA से ओमन चांडी सरकार तक का पुराना रिकॉर्ड
CEC Gyanesh Kumar: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को लेकर इन दिनों उनकी मौजूदा संवैधानिक भूमिका के साथ-साथ उनके पुराने प्रशासनिक करियर की भी चर्चा हो रही है. उनके करीब तीन दशक लंबे IAS करियर पर नजर डालें तो वह केवल मौजूदा केंद्र सरकार के दौरान ही महत्वपूर्ण पदों पर नहीं रहे हैं. इससे पहले कांग्रेस-नीत UPA सरकार के कार्यकाल में भी उन्होंने केंद्र में अहम जिम्मेदारी संभाली थी.
ज्ञानेश कुमार 1988 बैच के केरल कैडर के IAS अधिकारी हैं. चुनाव आयोग की आधिकारिक प्रोफाइल के मुताबिक उन्होंने केंद्र और केरल सरकार, दोनों में अलग-अलग महत्वपूर्ण पदों पर काम किया. वह 19 फरवरी 2025 को देश के 26वें मुख्य चुनाव आयुक्त बने थे.
UPA सरकार में रक्षा मंत्रालय की अहम जिम्मेदारी
ज्ञानेश कुमार की सबसे स्पष्ट रूप से दर्ज कांग्रेस-नीत सरकार वाली पोस्टिंग 2007 से 2012 के बीच की है. वह उस दौरान रक्षा मंत्रालय में संयुक्त सचिव (डिफेंस प्रोडक्शन) के पद पर तैनात थे. यह पूरा कार्यकाल केंद्र में मनमोहन सिंह के नेतृत्व वाली UPA सरकार के दौरान रहा था. उस समय रक्षा उत्पादन से जुड़े मामलों में मंत्रालय के स्तर पर उनकी महत्वपूर्ण प्रशासनिक जिम्मेदारी थी.
"Brazen 'vote chori' organised by CEC": Congress CWC demands immediate resignation of Gyanesh Kumar, suspension of SIR process
— ANI Digital (@ani_digital) September 29, 2026
Read @ANI Story | https://t.co/273AeSqPGC#Congress #CWC #CEC #GyaneshKumar #EC #SIR #VoteChori #CWCResolution pic.twitter.com/scQ8AsSCvw
केरल सरकार में भी संभाली कई जिम्मेदारियां
ज्ञानेश कुमार का प्रशासनिक अनुभव केवल केंद्र तक सीमित नहीं रहा है. केरल सरकार में उन्होंने Finance Resources, Public Works Department और Food, Civil Supplies & Consumer Affairs समेत कई विभागों में जिम्मेदारियां संभालीं थीं.
दिल्ली में केरल भवन रेजीडेंट कमिशनर भी रहे
ज्ञानेश कुमार 2012 से 2016 तक नई दिल्ली स्थित केरल भवन में Resident Commissioner भी रह चुके हैं. इस दौरान वह केरल सरकार के दिल्ली स्थित प्रशासनिक प्रतिनिधि के तौर पर काम कर रहे थे. बता दें इस अवधि में केरल में ओमन चांडी के नेतृत्व वाली कांग्रेस की UDF सरकार सत्ता में थी. हालांकि यहां यह फर्क समझना जरूरी है कि किसी अधिकारी का किसी सरकार के दौरान पद पर होना अपने आप में उस सरकार या राजनीतिक दल के साथ उनकी राजनीतिक निकटता साबित नहीं करता. बता दें देशभर में IAS अधिकारी में विभिन्न निर्वाचित सरकारों के अधीन संवैधानिक और प्रशासनिक जिम्मेदारियां निभाते हैं.
WE DEMAND
— Congress (@INCIndia) September 29, 2026
????The immediate resignation of CEC Gyanesh Kumar, who has forfeited all moral and institutional authority.
????The immediate suspension of the SIR in view of serious concerns regarding the integrity and transparency of the electoral rolls being prepared through the SIR,… pic.twitter.com/zEMpTsGr4r
मोदी सरकार में भी मिलीं कई बड़ी जिम्मेदारियां
ज्ञानेश कुमार के करियर का दूसरा महत्वपूर्ण चरण 2016 के बाद शुरू हुआ. वह केंद्रीय गृह मंत्रालय में संयुक्त सचिव और बाद में अतिरिक्त सचिव रहे. 2019 में जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 के प्रावधान हटाए जाने और जम्मू-कश्मीर पुनर्गठन से जुड़े काम में भी उनकी भूमिका रही है. बाद में उन्होंने संसदीय मामले और Cooperation मंत्रालय के सचिव के तौर पर भी काम किया है.
CEC बनने के बाद क्यों चर्चा में है पुराना रिकॉर्ड?
मुख्य चुनाव आयुक्त का पद संवैधानिक रूप से बेहद महत्वपूर्ण है. ऐसे में CEC की पुरानी प्रशासनिक पोस्टिंग और राजनीतिक सरकारों के साथ काम करने का रिकॉर्ड सार्वजनिक चर्चा का विषय बनना स्वाभाविक है.
RCA चुनाव में वोटिंग के बाद भी नहीं आएगा नतीजा? 3 जिलों की वोटिंग लिस्ट ने फंसा दिया पेंच
कौन हैं पूर्व IAS दिव्या मित्तल? अब करेंगी सियासत..., राजनीति में आने का किया ऐलान
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
Republic Bharat
News Nation







