Responsive Scrollable Menu

Odisha Vigilance ने आय से अधिक संपत्ति मामले में दो अधिकारियों के ठिकानों पर की छापेमारी

ओडिशा में सतर्कता विभाग ने आय के ज्ञात स्रोतों से अधिक संपत्ति (डीए) रखने के आरोप में दो सरकारी अधिकारियों की संपत्तियों पर मंगलवार को छापेमारी शुरू की। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। सतर्कता अधिकारियों ने संभलपुर में कारखाना एवं बॉयलर विभाग के सहायक निदेशक उमाकांत सामंतराय और जाजपुर जिले के बड़चणा प्रखंड में तैनात सहायक अभियंता (एई) बंदिता दास की संपत्तियों की तलाशी शुरू की।

अधिकारियों ने बताया कि संभलपुर के विशेष न्यायाधीश (सतर्कता) द्वारा जारी तलाशी वारंट के आधार पर आठ डीएसपी, 11 निरीक्षक, 11 एएसआई और अन्य सहायक कर्मचारियों की टीम ने संभलपुर, भुवनेश्वर, पुरी और खुर्दा में सात स्थानों पर तलाशी ली। सतर्कता अधिकारी ने बताया कि दास और उनके सहयोगी सोमोनाथ सेठी को सोमवार को एक व्यक्ति से सुरक्षा जमा राशि जारी करने और लंबित बिलों को मंजूरी देने के एवज में 35,000 रुपये रिश्वत मांगने और लेने के आरोप में पकड़ा गया था। उन्होंने बताया कि कटक स्थित दास के आवास की तलाशी के दौरान सतर्कता विभाग ने 5.15 लाख रुपये नकद बरामद किए।

मामले में आगे जांच जारी है। इस बीच, विभाग ने मल्कानगिरि की जिला ग्रामीण विकास एजेंसी (डीआरडीए) से संबद्ध मथिली प्रखंड में तैनात सहायक कार्यकारी अभियंता (एईई) शिशिर कुमार दास को आय से अधिक संपत्ति रखने के आरोप में गिरफ्तार किया है। अधिकारी ने बताया कि सोमवार को की गई छापेमारी में एईई के पास दो बहुमंजिला इमारतें, छह कीमती भूखंड, 82 लाख रुपये की जमा राशि और एक चार-पहिया वाहन समेत ऐसी संपत्तियां मिलीं, जिनका वह संतोषजनक हिसाब नहीं दे सके।

इस संबंध में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत ब्रह्मपुर सतर्कता थाने में अभियंता के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

Continue reading on the app

‘गरीबों का सोना’ बनेगा भारत की अगली सक्सेस स्टोरी! क्या रफ्तार पकड़ेगा चांदी का घोड़ा

सोने के दाम 1.50 लाख रुपए होने की वजह से चांदी की मांग बढ़ रही है. बीते दो बरस में चांदी के दाम में 150 फीसदी से ज्यादा का इजाफा देखने को मिला है. आइए इस पूरे माहौल को समझने की कोशिश करते हैं.

Continue reading on the app

  Sports

Asian Games: भारत ने जीता आर्चरी का ऐतिहासिक गोल्ड, पहली बार मिला ये मेडल, महिला टीम ने रचा इतिहास

आर्चरी के कंपाउंड इवेंट में 3 गोल्ड मेडल जीतने के बाद भारतीय तीरंदाजों ने रिकर्व इवेंट में भी जबरदस्त आगाज किया. Fri, 02 Oct 2026 07:14:48 +0530

  Videos
See all

PM Modi visited Rajghat on Gandhi Jayanti | गांधी जयंती पर राजघाट पहुंचे पीएम मोदी #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-02T02:15:10+00:00

UP में SP-Congress की खींचतान, SIR पर घमासान और Gyanesh Kumar के खिलाफ Protest | UP Election 2027 #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-02T02:14:38+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers