Katrina Kaif Troll: कैटरीना के सपोर्ट में आईं शोभिता धुलिपाला, महिलाओं बॉडी शेमिंग पर दिया दो टूक जवाब
Shobhita Dhulipala supports Katrina: बॉलीवुड डीवा कैटरीना कैफ इन दिनों अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में हैं। बेटे विहान के जन्म के बाद अभिनेत्री कम ही सार्वजनिक कार्यक्रमों में नजर आती हैं, लेकिन हाल ही में जब वह अंबानी के गणेश उत्सव में देखी गईं तो कई लोगों ने उनके पोस्टपार्टम लुक को लेकर बॉडी शेमिंग शुरू कर दी। कई बॉलीवुड सितारों ने इस तरह की ट्रोलिंग पर सवाल उठाए, इसी बीच अभिनेत्री शोभिता धुलिपाला ने भी इस मुद्दे पर अपनी बात रखी।
महिलाओं से हर तरह की उम्मीद की जाती है- शोभिता
हाल ही में NDTV से बातचीत में शोभिता धुलिपाला से फिल्म इंडस्ट्री में महिलाओं को लेकर होने वाली सार्वजनिक टिप्पणियों और आलोचनाओं के बारे में पूछा गया। इस दौरान उन्होंने कहा कि महिलाओं से अक्सर एक साथ कई तरह की उम्मीदें की जाती हैं।
शोभिता ने कहा- “महिलाओं से मजबूत होने, संवेदनशील होने और कई तरह की भूमिकाएं निभाने की उम्मीद की जाती है। और अलग-अलग महिलाएं चीज़ों को अलग-अलग तरह से संभालती हैं, इसलिए इसके लिए कोई एक तय नियम नहीं है। जैसे, जब आप कहते हैं कि सबके सामने आलोचना होना निराशाजनक होता है, तो मुझे यकीन है कि कई लोगों के लिए ऐसा हो सकता है; आखिर हम सब इंसान ही तो हैं। बस, हम इसे उस तरह से संभालते हैं जो हमारे लिए सही लगता है।”
Katrina Kaif at Ambani’s Ganpati Celebration ✨????#Katrina #KatrinaKaif pic.twitter.com/u66wxVIMbS
— WV - Media (@wvmediaa) September 14, 2026
‘हम सभी इंसान हैं और अपनी तरह से चीजों से निपटते हैं’
शोभिता ने आगे कहा कि सार्वजनिक आलोचना किसी के लिए भी निराशाजनक हो सकती है, क्योंकि आखिरकार हर व्यक्ति इंसान है। उनके मुताबिक, हर किसी का इससे निपटने का अपना तरीका होता है।
अभिनेत्री ने कहा कि लोग सार्वजनिक आलोचना का सामना अपनी समझ और परिस्थिति के हिसाब से करते हैं और जरूरी है कि इसे किसी एक नजरिए से न देखा जाए।
सलमान खान ने भी ट्रोलिंग पर जताई थी नाराजगी
कैटरीना कैफ को लेकर चल रही पोस्टपार्टम बॉडी शेमिंग की चर्चा के बीच सलमान खान ने भी इस मुद्दे पर प्रतिक्रिया दी थी। ‘बिग बॉस 20’ के एपिसोड में उन्होंने बच्चे को जन्म देने के तुरंत बाद किसी महिला के वजन या लुक को लेकर सवाल उठाने पर नाराजगी जताई।
सलमान ने कहा था कि गर्भावस्था के बाद वजन बढ़ना सामान्य है और कटरीना जब फिल्मों में वापसी करेंगी, तब वह अपने अनुसार फिटनेस पर ध्यान दे सकती हैं। उन्होंने यह भी कहा कि एक नई मां को अपने परिवार के साथ समय बिताने की जगह मिलनी चाहिए।
बताते चलें, कैटरीना कैफ ने अभी तक इस पूरे मामले पर सार्वजनिक रूप से कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। अभिनेत्री नवंबर 2025 में बेटे विहान की मां बनी थीं और इसके बाद से वह अपने निजी जीवन और परिवार पर ज्यादा ध्यान देती नजर आई हैं।
मुरादाबाद में घूम रहे ‘आदमखोर तेंदुए’, 21 पकड़े गए फिर भी खौफ, 4 लोगों को बना चुके शिकार
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi









