Responsive Scrollable Menu

दिल्ली में AAP कार्यकर्ताओं ने पुलिसकर्मी से मारपीट की:केजरीवाल तिलक नगर दौरे पर थे; 2 दिन पहले प्रवेश वर्मा ने युवक को थप्पड़ मारा था

दिल्ली के तिलक नगर में अरविंद केजरीवाल के दौरे के दौरान सिविल ड्रेस में मौजूद दिल्ली पुलिस के एक हेड कॉन्स्टेबल के साथ आम आदमी पार्टी (AAP) के कार्यकर्ताओं ने मारपीट की। पुलिसकर्मी मोबाइल से केजरीवाल के दौरे की रिकॉर्डिंग कर रहे थे। इस घटना का वीडियो बीजेपी ने X पर शेयर किया। वहीं, दिल्ली सरकार में मंत्री प्रवेश वर्मा ने 27 सितंबर को एक युवक को थप्पड़ मार दिया था। इस घटना का वीडियो आम आदमी पार्टी ने X पर शेयर किया। प्रवेश वर्मा ने सोमवार को केजरीवाल को चेतावनी दी कि सरकारी काम रोकने वाले AAP नेताओं और समर्थकों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। हेड कॉन्स्टेबल की चोटों की जांच की गई घटना का वीडियो मंगलवार को सामने आया। इसमें भीड़ पुलिसकर्मी को धक्का देते और उसके साथ बदसलूकी करते नजर आ रही है। पुलिसकर्मी को फ्लाईओवर के नीचे ले जाया गया और उसे वहां से जाने नहीं दिया गया। वर्दी में मौजूद अन्य पुलिसकर्मियों ने भीड़ से अपने साथी को बाहर निकालने की कोशिश की। पुलिस ने बताया कि हेड कॉन्स्टेबल की चोटों की जांच की गई है। ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी से मारपीट के मामले में FIR दर्ज करने पर भी विचार किया जा रहा है। केजरीवाल बोले- हाथ से छूने पर सड़क टूट रही केजरीवाल सोमवार को तिलक नगर पहुंचे थे। उनके साथ AAP सांसद संजय सिंह, स्थानीय विधायक जरनैल सिंह और पार्टी के अन्य नेता भी मौजूद थे। उन्होंने दिल्ली की भाजपा सरकार पर इलाके में बनी नई सड़क की खराब गुणवत्ता का आरोप लगाया। केजरीवाल ने कहा कि सड़क कुछ दिन पहले ही बनी थी, लेकिन हाथ से छूने पर ही टूट रही है। उन्होंने कहा कि उनकी पिछली AAP सरकार के दौरान ऐसे कामों पर 5 साल की गारंटी होती थी। AAP विधायक ने हाथ से सड़क उखाड़कर मंत्री को दी थी प्रवेश वर्मा 27 सितंबर को तिलक नगर से जाने लगे तो प्रदर्शन कर रहे लोग उनके पीछे आ गए और उनसे सवाल करने लगे। इसी दौरान वीडियो बना रहे एक युवक को उन्होंने थप्पड़ मार दिया। यह पूरा मामला AAP विधायक जरनैल सिंह के प्रदर्शन से शुरू हुआ था। वह वहां बनी सड़क की जांच करने पहुंचे थे। जरनैल सिंह ने सड़क को हाथ से उखाड़कर PWD मंत्री प्रवेश वर्मा को दिखाया था। युवक का आरोप है कि उसे पुलिस के सामने पीटा गया और जान से मारने की धमकी दी गई। उसने पुलिस में शिकायत देकर कहा कि मंत्री को लिखित में माफी मांगनी चाहिए। दिल्ली में हुए हंगामे की 3 तस्वीरें… प्रवेश वर्मा से जुड़े बड़े विवाद 2020- शाहीन बाग के प्रदर्शनकारी रेप-हत्या कर सकते हैं: एक वीडियो सामने आया, जिसमें प्रवेश वर्मा ने शाहीन बाग के प्रदर्शनकारियों पर आरोप लगाया था कि वे दिल्ली के लोगों के घरों में घुस सकते हैं, महिलाओं से रेप और हत्या कर सकते हैं।उन्होंने यह भी कहा था कि BJP की सरकार बनने पर शाहीन बाग को एक घंटे में खाली करा दिया जाएगा। चुनाव आयोग ने उन्हें 96 घंटे प्रचार करने से प्रतिबंधित किया था। 2020- केजरीवाल को आतंकवादी कहा: एक चुनावी भाषण और बाद में मीडिया बातचीत में उन्होंने तत्कालीन मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को आतंकवादी कहा। केजरीवाल की तुलना नटवरलाल और आतंकवादियों से की। चुनाव आयोग ने उन्हें 24 घंटे चुनाव प्रचार से प्रतिबंधित किया। यह शाहीन बाग मामले से अलग कार्रवाई थी। 2022- यमुना में केमिकल डालने पर अधिकारी से तीखी बहस: एक वीडियो में वे यमुना घाट पर दिल्ली जल बोर्ड के अधिकारी से बहस करते दिखे। अधिकारी ने बताया कि झाग हटाने वाला डिफोमर इस्तेमाल किया जा रहा है। इसके जवाब में वर्मा ने पूछा था कि अगर केमिकल सुरक्षित है तो उसे अधिकारी के सिर पर डाल दें। 2024- महिलाओं को ₹1,100 देने का मामला: प्रवेश वर्मा के घर के बाहर बड़ी संख्या में महिलाएं दिखाई दीं थीं। कुछ महिलाओं ने कैमरे पर कहा कि उन्हें ₹1,100 और एक कार्ड दिया गया और BJP को वोट देने के लिए कहा गया। वर्मा ने पैसे देने की बात से इनकार नहीं किया। उनका कहना था कि उनके पिता का बनाया राष्ट्रीय स्वाभिमान संस्थान गरीब महिलाओं मासिक सहायता दे रहा है और इसका उद्देश्य उनकी मदद करना है। 2025- जूते पहनाने/बांटने का वीडियो: वाल्मीकि मंदिर में सफाई कर्मचारियों को जूते देने का वीडियो सामने आया। शिकायतकर्ता ने इसे मतदाताओं को प्रलोभन देने का मामला बताया और वीडियो पुलिस को दिया। वर्मा का कहना था कि उन्होंने सफाई कर्मचारियों को सम्मानित करते हुए उनके पैरों में जूते पहनाए, जूते बांटे नहीं थे। ------------ ये खबर भी पढ़ें… खड़गे बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त सरकार की कठपुतली, उन्हें हटाएं:वोटर्स के नाम हटाने की साजिश रची; कांग्रेस की SIR पर बैठक कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने मंगलवार को आरोप लगाया कि मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार मोदी सरकार की कठपुतली बन गए हैं। साजिश के तहत वोटर लिस्ट से नाम हटाए जा रहे हैं। उन्हें पद पर बने रहने का अधिकार नहीं है इसलिए तुरंत हटाया जाना चाहिए। पूरी खबर पढ़ें…

Continue reading on the app

Tata Aeris vs Hyundai Aura: जानिए किस फैमिली सेडान में ज्यादा दम? ₹6 लाख के बजट में किसे खरीदें

Tata Aeris vs Hyundai Aura: टाटा की नई एरिस ने कॉम्पैक्ट सेडान सेगमेंट में मुकाबला और दिलचस्प कर दिया है. 5.29 लाख रुपये की शुरुआती कीमत वाली एरिस का मुकाबला Hyundai Aura से है. दोनों में पेट्रोल और CNG इंजन मिलते हैं, लेकिन फीचर्स, सेफ्टी, इंजन और डिजाइन में बड़ा अंतर है. अगर आप नई कॉम्पैक्ट सेडान खरीदने की सोच रहे हैं, तो जानिए दोनों में क्या खास है और कौन सी आपकी जरूरत के ज्यादा करीब है.

Continue reading on the app

  Sports

IND vs WI 2nd ODI LIVE: आकिब नबी का इंटरनेशनल डेब्यू, गुवाहाटी वनडे में टॉस जीतकर भारत ने चुनी बॉलिंग

IND vs AFG 2nd ODI LIVE: आकिब नबी का इंटरनेशनल डेब्यू, भारत टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करेगा Wed, 30 Sep 2026 13:37:07 +0530

  Videos
See all

Gold Price Today |4 लाख पार जाएगा सोना? दाम बढ़ने की बड़ी वजह जान लो! Gold Rate | Gold Price | Viral #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-30T08:15:08+00:00

क्या UP में INDIA Block ऐसा माहौल तैयार करेगा, जिससे उसकी जीत हो जाए? | #shorts #viralvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-30T08:10:04+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers