Responsive Scrollable Menu

खड़गे बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त सरकार की कठपुतली, उन्हें हटाएं:वोटर्स के नाम हटाने की साजिश रची; कांग्रेस की SIR पर बैठक

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने मंगलवार को आरोप लगाया कि मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार मोदी सरकार की कठपुतली बन गए हैं। साजिश के तहत वोटर लिस्ट से नाम हटाए जा रहे हैं। उन्हें पद पर बने रहने का अधिकार नहीं है इसलिए तुरंत हटाया जाना चाहिए। कांग्रेस वर्किंग कमेटी (CWC) की बैठक में खड़गे ने कहा कि पूरा देश अब जानता है कि CEC का उद्देश्य भाजपा को लाभ पहुंचाना है। कांग्रेस नेताओं ने चुनाव आयोग में कथित मतभेदों और स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) को लेकर बैठक की। इसमें फैसला किया गया कि कांग्रेस वोटर लिस्ट और चुनाव प्रक्रिया में कथित गड़बड़ी के मुद्दों को संसद में उठाएगी और प्रदर्शन करेगी। खड़गे बोले- CEC ने दबाव में काम किया MNS-शिवसेना (UBT) का 4 अक्टूबर को मुंबई में प्रदर्शन महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) चीफ राज ठाकरे ने मंगलवार को मुंबई में प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने कहा कि MNS और शिवसेना (UBT) 4 अक्टूबर को चुनाव आयोग के खिलाफ मुंबई में प्रदर्शन करेंगी।

Continue reading on the app

SIR पर INDIA ब्लॉक की कल बैठक, अखिलेश नहीं आएंगे:उद्धव ठाकरे ने भी बनाई दूरी, पार्टी बोली- ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन में व्यस्त

दिल्ली में कल विपक्षी दलों के INDIA ब्लॉक की बैठक होगी। इसमें स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन यानी SIR और चुनाव आयोग से जुड़े मुद्दों पर चर्चा होगी। आयोग के भीतर सामने आए मतभेदों के बाद आगे की रणनीति पर भी बात होगी। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव बैठक में शामिल नहीं होंगे। उनकी जगह पार्टी का दूसरा नेता पहुंचेगा। वहीं शिवसेना (UBT) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने बैठक से दूरी बना ली है। पार्टी के सांसद संजय राउत ने मंगलवार को कहा कि ठाकरे मुंबई में ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन की तैयारियों में व्यस्त हैं। लखनऊ में किसानों के सम्मेलन में रहेंगे अखिलेश सपा ने बताया है कि अखिलेश यादव 30 सितंबर लखनऊ में किसानों के सम्मेलन में शामिल होंगे। वे किसानों की समस्याओं पर चर्चा करेंगे और घोषणा पत्र में शामिल किए जाने वाले वादों की जानकारी देंगे। पार्टी के मुताबिक, अखिलेश की कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से इस बारे में बात भी हुई है। उनकी जगह पार्टी का एक वरिष्ठ नेता बैठक में जाएगा। कांग्रेस ने कहा- अखिलेश की पहले से तय व्यस्तता कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने भी कहा कि अखिलेश यादव पहले से तय कार्यक्रम के कारण बैठक में नहीं आ पाएंगे। उन्होंने राज्यसभा चुनाव के नामांकन से जुड़ी व्यस्तता का जिक्र किया था। बैठक में ममता, तेजस्वी यादव समेत कई नेताओं के पहुंचने की उम्मीद इंडिया ब्लॉक की बैठक में कांग्रेस की तरफ से कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी के शामिल होने की बात सामने आई है। तृणमूल कांग्रेस की ममता बनर्जी और अभिषेक बनर्जी के भी आने की उम्मीद है। इसके अलावा राजद की तरफ से तेजस्वी यादव, जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला और सीपीआई (एम) के महासचिव एमए बेबी समेत दूसरे विपक्षी दलों के नेताओं के शामिल होने की जानकारी सामने आई है। संसद में CEC के खिलाफ प्रस्ताव लाने पर चर्चा संभव बैठक में SIR को लेकर चुनाव आयोग के भीतर सामने आए मतभेदों पर चर्चा होगी। इसके साथ ही CEC ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग को लेकर आगे की रणनीति पर भी बात हो सकती है। कुछ रिपोर्टों के मुताबिक, बैठक में संसद में उनके खिलाफ प्रस्ताव लाने और विपक्षी दलों की संयुक्त कार्रवाई पर भी चर्चा हो सकती है। -------------------------------- यह खबर भी पढ़ें… SIR में स्थानीय अफसरों की शक्तियां बढ़ाने की मांग, महाराष्ट्र CEO का आयोग को लेटर, ECINet में बदलाव की मांग; दो चुनाव आयुक्त भी जता चुके आपत्ति महाराष्ट्र के मुख्य निर्वाचन अधिकारी एस. चोकलिंगम ने चुनाव आयोग को लेटर लिखा है। इसमें वोटर लिस्ट से जुड़े ECINet सॉफ्टवेयर में 4 बदलाव की मांग की गई है। चोकलिंगम ने कहा है कि स्थानीय अधिकारियों को कानून के मुताबिक फैसला लेने का अधिकार मिलना चाहिए। पूरी खबर पढ़ें…

Continue reading on the app

  Sports

Pakistan के खिलाफ Sri Lanka T20 टीम घोषित, Kusal Mendis की वापसी और 6 बड़े बदलाव

पाकिस्तान के खिलाफ टी20 मुकाबलों से पहले श्रीलंका की टीम में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। कप्तान कुसल मेंडिस की टीम में वापसी हुई है और वह फिर से कप्तानी संभालेंगे। मेंडिस हैमस्ट्रिंग की चोट के कारण हाल ही में इंग्लैंड दौरे पर टीम का हिस्सा नहीं बन सके थे। उनकी गैरमौजूदगी में चरिथ असलंका ने कप्तान की जिम्मेदारी संभाली थी।

श्रीलंका ने पाकिस्तान दौरे के लिए इंग्लैंड जाने वाली टीम में 6 बदलाव किए हैं। इंग्लैंड के खिलाफ श्रीलंका को 3 मैचों की टी20 श्रृंखला में 0-3 से हार का सामना करना पड़ा था। अब टीम पाकिस्तान के खिलाफ होने वाले मुकाबलों में बेहतर प्रदर्शन के साथ वापसी करना चाहेगी।

बता दें कि कुसल मेंडिस की वापसी के साथ टीम को कप्तानी के अलावा बल्लेबाजी में भी मजबूती मिलेगी। वहीं, सलामी बल्लेबाज पथुम निसांका चोट के कारण टीम में नहीं हैं। स्पिन गेंदबाज वानिंदु हसरंगा भी पाकिस्तान के खिलाफ टी20 मुकाबलों से बाहर रहेंगे। हसरंगा को पिछले महीने इंग्लैंड के खिलाफ पहले एकदिवसीय मुकाबले से पहले अभ्यास के दौरान कमर के निचले हिस्से में दर्द हुआ था। इसके बाद वह स्वदेश लौट गए थे।

इंग्लैंड दौरे पर मेंडिस की जगह टीम में शामिल किए गए पवन रथनायके को इस बार जगह नहीं मिली है। इसी तरह बिनुरा फर्नांडो और दिलशान मदुशंका के बीच भी टीम में बदलाव हुआ है। पीठ की चोट के कारण बिनुरा इंग्लैंड के टी20 मुकाबलों में नहीं खेल सके थे और उनकी जगह मदुशंका को टीम में शामिल किया गया था। अब पाकिस्तान दौरे के लिए बिनुरा की वापसी हुई है।

श्रीलंका ने चामिंडु विक्रमसिंघे को भी टीम में वापस बुलाया है। उन्होंने 2024 में भारत के खिलाफ अपना टी20 अंतरराष्ट्रीय पदार्पण किया था। अब तक वह सिर्फ 3 टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेल सके हैं। उनका पिछला मुकाबला 2025 की शुरुआत में न्यूजीलैंड के खिलाफ हुआ था।

मध्यक्रम के बल्लेबाज सहन अराचिगे को भी घरेलू प्रदर्शन के आधार पर टीम में जगह मिली है। उन्होंने हाल ही में लंका प्रीमियर लीग में 240 रन बनाए थे। उनका बल्लेबाजी औसत 34.27 और स्ट्राइक रेट 147.23 रहा था। उन्होंने अब तक 2 टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेले हैं और दोनों अलग-अलग एशियाई खेलों में आए हैं। उन्होंने 2023 में अफगानिस्तान और 2026 में भारत के खिलाफ मुकाबला खेला था।

21 वर्षीय बल्लेबाज सिनेत जयवर्धने को भी पहली बार टी20 अंतरराष्ट्रीय टीम में शामिल किया गया है। खास बात यह है कि उन्होंने अभी लंका प्रीमियर लीग में भी पदार्पण नहीं किया है। हालांकि, पिछले महीने घरेलू क्रिकेट में उन्होंने एकदिवसीय और टी20 प्रारूप में लगातार 2 शतक लगाए थे।

स्पिन गेंदबाज विजयकांत वियासकांत को भी टीम में जगह मिली है। तेज गेंदबाज दुश्मंथा चमीरा को टीम में शामिल किया गया है, लेकिन उनकी उपलब्धता फिटनेस पर निर्भर करेगी। उनके खेलने का अंतिम फैसला चोट और फिटनेस की स्थिति देखने के बाद किया जाएगा।

गौरतलब है कि पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच 3 टी20 मुकाबले रावलपिंडी में खेले जाएंगे। पहला मुकाबला 9 अक्टूबर, दूसरा 11 अक्टूबर और तीसरा 13 अक्टूबर को होगा।

श्रीलंका की टीम में कुसल मेंडिस की वापसी ऐसे समय हुई है, जब टीम को इंग्लैंड के खिलाफ मिली हार के बाद अपने प्रदर्शन में सुधार की जरूरत है। पाकिस्तान दौरे पर कप्तान की वापसी के साथ टीम नए संयोजन के साथ मैदान पर उतरेगी।

Fri, 02 Oct 2026 20:07:00 +0530

  Videos
See all

Lalu Yadav meet Rohini Acharya Viral Video | पिता पुत्री की मुलाकात, VIDEO हुआ वायरल #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-02T14:37:48+00:00

Aar Paar : कट्टरपंथ का अल्ट्रा प्रो मैक्स? मुस्लिम स्कॉलर Exposed! | Smit Machchhar | Aman Chopra #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-02T14:40:07+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers