Responsive Scrollable Menu

RCA चुनाव में वोटिंग के बाद भी नहीं आएगा नतीजा? 3 जिलों की वोटिंग लिस्ट ने फंसा दिया पेंच

RCA Election 2026: राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन (RCA) चुनाव के लिए वोटिंग जारी है. लेकिन इसी बीच सुप्रीम कोर्ट से बड़ी खबर आ रही है. दरअसल, मतदाता सूची में तीन नए जिलों को शामिल किए जाने पर उठे विवाद में सुप्रीम कोर्ट ने वोटिंग के तुरंत बाद नतीजे घोषित करने पर रोक लगा दी है. 

RCA चुनाव में वोटिंग का अधिकार किसके पास होता है?

राजस्थान के सभी क्रिकेटर इस चुनाव में सीधे वोट नहीं डालते. असली फैसला राज्य के जिला क्रिकेट संघों के प्रतिनिधि करते हैं. चुनाव अधिकारी की तरफ से 22 सितंबर को जारी फाइनल वोटर लिस्ट में कुल 38 मतदाताओं के नाम शामिल किए गए हैं जो अलग-अलग जिला क्रिकेट संघों के सचिव हैं.

विवाद की असली जड़ क्या है?

इस बार फाइनल वोटर लिस्ट में तीन नए जिलों, बालोतरा, डीडवाना-कुचामन और खैरथल-तिजारा के क्रिकेट संघों को भी शामिल किया गया है. समस्या यह है कि इन जिलों को औपचारिक मान्यता देने की प्रक्रिया को लेकर विवाद है. आपत्तियों की सुनवाई के दौरान संबंधित बैठकों के मिनट्स यानी कार्यवृत्त चुनाव अधिकारी को उपलब्ध नहीं कराए जा सके जबकि दावा किया जा रहा है कि उन्हीं बैठकों में इन जिलों को मान्यता न देने का फैसला हुआ था.

तो क्या इन तीन जिलों की मान्यता रद्द है?

रिपोर्टों के मुताबिक तीनों नए जिला क्रिकेट संघों की मान्यता को लेकर पहले से ही असमंजस की स्थिति थी. इसके बावजूद इन्हें अंतिम मतदाता सूची में शामिल कर वोटिंग का अधिकार दे दिया गया. यही विरोधाभास अब पूरे चुनाव पर सवाल बनकर खड़ा हो गया और मामला शीर्ष अदालत तक पहुंच गया. 

किसने इस मामले को अदालत में उठाया?

सवाई माधोपुर जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष और RCA एडहॉक कमेटी के पूर्व संयोजक डीडी कुमावत ने इस मुद्दे को लेकर कानूनी कदम उठाया है. उनका कहना है कि जिन जिलों को नियमानुसार मान्यता ही नहीं मिली उन्हें मतदान का अधिकार देना पूरी चुनाव प्रक्रिया की निष्पक्षता पर सवाल खड़ा करता है.

सुप्रीम कोर्ट ने इस पर क्या आदेश दिया है?

मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचने के बाद अदालत ने बड़ा फैसला सुनाते हुए चुनाव परिणामों की घोषणा पर रोक लगा दी है. यानी भले ही तय समय पर 29 सितंबर को मतदान हो जाए लेकिन नतीजे तुरंत सार्वजनिक नहीं किए जाएंगे. अदालत के आदेश के मुताबिक नतीजों को सीलबंद लिफाफे में रखा जाएगा जब तक कि विवादित जिलों की मान्यता को लेकर अंतिम फैसला नहीं हो जाता.

RCA में यह चुनाव अभी क्यों हो रहा है?

राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन में लंबे समय से एडहॉक यानी तदर्थ व्यवस्था के तहत कामकाज चल रहा था. इसी एडहॉक व्यवस्था की वजह से BCCI ने राजस्थान को नजरअंदाज कर रखा था. ऐसे में स्थायी और निर्वाचित कार्यकारिणी बनाने के लिए यह चुनाव कराया जा रहा है, ताकि राज्य में क्रिकेट प्रशासन को स्थिरता मिल सके.

कौन हैं पूर्व IAS दिव्या मित्तल? अब करेंगी सियासत..., राजनीति में आने का किया ऐलान

Explainer: उज्जैन में आधी रात को बुलडोजर, मस्जिद के अंदर बैठ गए सैकड़ों लोग! शाही मस्जिद पर क्यों मचा है इतना बवाल...

Continue reading on the app

Wrong e-Challan: बिना गलती कट गया ट्रैफिक चालान? ऐसे करें ऑनलाइन शिकायत, जानें पूरा तरीका

Wrong e-Challan: बिना गलती कट गया ट्रैफिक चालान? ऐसे करें ऑनलाइन शिकायत, जानें पूरा तरीका

Continue reading on the app

  Sports

एक वनडे में सबसे ज्यादा रन लुटाने वाले 5 भारतीय गेंदबाज, 2 के नाम तो शर्मनाक शतक भी दर्ज

भारत और वेस्टइंडीज के बीच हाल ही में खेले गए मुकाबले में रनों का अंबार लग गया. दोनों टीमों को मिलाकर कुल 811 रन बने. इससे साफ पता चलता है कि मुकाबले में गेंदबाजों की किस कदर धुनाई हुई होगी. खास तौर पर भारतीय गेंदबाजों की मैच में हालत खराब रही. ऐसे में आइए जानते हैं ऐसे ही पांच भारतीय गेंदबाजों के बारे में जिनके नाम वनडे में सबसे महंगा स्पेल डालने का रिकॉर्ड दर्ज है. Fri, 2 Oct 2026 05:01:03 +0530

  Videos
See all

‘Captain Smit को Bharat Ratna दो’, लोगों ने की मांग! | #shorts #viralvideo #viralnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-02T00:10:38+00:00

LIVE: Saudi Arabia ने UAE के हवाले किया आरोपी को-पायलट, आतंकी एंगल की शुरू हुई जांच | Smit Machchhar #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-02T00:09:18+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers