Responsive Scrollable Menu

Gold Silver Rate 29 September: सोने-चांदी में फिर गिरावट, जानिए भोपाल-इंदौर का 10 ग्राम गोल्ड और 1 KG सिल्वर का लेटेस्ट रेट

मजबूत डॉलर,अमेरिका-ईरान के बीच बदलती परिस्थितियां और कच्चे तेल की कीमतों में आ रहे उतार-चढ़ाव के बीच सोने-चांदी की कीमतों में फिर गिरावट देखने को मिली है। मंगलवार , 29 सितंबर 2026 को मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर 24 कैरेट शुद्ध सोने का भाव गिरकर 1,46,700 रुपये प्रति 10 ग्राम आ गया है। वहीं चांदी का रेट 2,25,800 रुपये प्रति किलो पर दर्ज किया गया है।

इंडियन बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) पर 24 कैरेट सोने का भाव करीब 1,47,980 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी करीब 2,23,053 रुपये प्रति किलो पर बना हुआ है। गुडरिटर्न्स पर 24 कैरेट सोने का भाव 1,48,900 रुपये प्रति 10 ग्राम पर दर्ज किया गया है, वहीं चांदी की कीमत 2,40,000 रुपये प्रति किलो पर बनी हुई है। कॉमेक्स पर गोल्ड रेट 4,166.10 डॉलर प्रति औन्स और सिल्वर रेट 61.18 डॉलर प्रति औन्स पर आ गया।

भोपाल-इंदौर का आज का सोने-चांदी का ताजा भाव

24 कैरेट सोने का भाव 1,48,850 रुपये प्रति 10 ग्राम के आसपास चल रहा है। गहने बनाने में सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाला 22 कैरेट सोने का भाव 1,36,450 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बना हुआ है। 18 कैरेट सोने की कीमत 1,11,650 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गई है। चांदी का भाव 2,39,900 रुपये प्रति किलो के आसपास बना हुआ है।

दिल्ली-लखनऊ समेत बड़े शहरों में क्या है रेट?

दिल्ली, जयपुर, चंडीगढ़ और लखनऊ जैसे शहरों में 24 कैरेट सोने का भाव 1,48,950 रुपये प्रति 10 ग्राम के आसपास है। 22 कैरेट सोना 1,36,550 रुपये और 18 कैरेट सोना 1,11,750 रुपये प्रति 10 ग्राम के करीब चल रहा है।

मुंबई, पुणे, नागपुर, जयपुर, दिल्ली और लखनऊ में चांदी का भाव करीब 2,39,900 रुपये प्रति किलो है। वहीं चेन्नई, हैदराबाद, विजयवाड़ा, विशाखापत्तनम और केरल में एक किलो चांदी की कीमत करीब 2,44,900 रुपये बताई जा रही है।

सोने-चांदी भाव में हलचल के कारण

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अमेरिकी डॉलर इंडेक्स और बॉन्ड यील्ड मजबूत होने से सोने-चांदी पर दबाव बढ़ा है। अमेरिकी फेडरल रिजर्व की ब्याज दरों को लेकर मिल रहे संकेतों से अंतरराष्ट्रीय बाजारों (COMEX) में सराफा धातुओं पर भी असर पड़ा है।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा ईरान के बातचीत के प्रस्ताव को खारिज करने और स्ट्रेट ऑफ होर्मुज की नाकेबंदी को लेकर अनिश्चितता से कच्चे तेल की सप्लाई प्रभावित होने की संभावना बढ़ गई है। साथ ही महंगाई बढ़ने का फिर खतरा मंडराने लगा है। अमेरिकी डॉलर इंडेक्स 101 के स्तर को पार कर गया है, वही भारतीय रुपया (INR) पर भारी दबाव देखा जा रहा है।

एक्सपर्ट्स का मानना है कि यदि कच्चे तेल की कीमतें ऊपर बनी रहीं, मिडिल ईस्ट में संघर्ष जारी रहा और फेडरल रिजर्व का रुख सख्त रहा, तो अक्टूबर और फेस्टिवल सीजन में भी सोने और चांदी की कीमतों में इस तरह का लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। लंबी अवधि के निवेशकों को SIP के जरिए धीरे-धीरे खरीदारी या निवेश करने की सलाह दी जा रही है।

सोना खरीदने से पहले पढ़ लें ये प्रमुख बातें

शनिवार, रविवार और केंद्र सरकार द्वारा घोषित अवकाश के दिनों में नए भाव जारी नहीं किए जाते हैं, इस दौरान बाजार बंद रहता है। शुक्रवार शाम को बंद हुए रेट ही शनिवार-रविवार को मान्य होते हैं।

सोना खरीदते समय हमेशा BIS हॉलमार्क और HUID कोड जरूर जांचें। हॉलमार्क के निशान में ​BIS लोगो, ​कैरेट/शुद्धता, HUID नंबर और सेंटर मार्क होता है।

24 कैरेट सोने के आभूषण पर 999, 22 कैरेट पर 916 और 18 कैरेट पर 750 लिखा होता है। 24 कैरेट गोल्ड 99.9% शुद्ध होता है और 22 कैरेट में 91.6% शुद्धता ( 8.4% अन्य धातु जैसे तांबा, चांदी, जिंक) होती है।

नोट- ऊपर दी गई सोने-चांदी की कीमतों में जीएसटी, टीसीएस और मेकिंग चार्ज जैसे अन्य शुल्क शामिल नहीं हैं, इसलिए शोरूम या स्थानीय बाजार से आभूषण खरीदते समय कीमतों में अंतर देखने को मिल सकता है। सटीक दरों के लिए अपने स्थानीय जौहरी या ज्वैलर्स शॉप से संपर्क करें।

Continue reading on the app

खड़गे का आरोप- वोटर लिस्ट से नाम हटाना साजिश:CEC ज्ञानेश कुमार सरकार की कठपुतली; फॉर्म 6 के नियम भी बदले

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने मंगलवार को आरोप लगाया कि साजिश के तहत वोटर लिस्ट से नाम हटाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार मोदी सरकार की कठपुतली बन गए हैं। कांग्रेस वर्किंग कमेटी (CEC) की बैठक में खड़गे ने कहा कि PM मोदी ने युवाओं को वोट देने से रोकने की साजिश रची है। फॉर्म 6 से जुड़े नियमों में गैर-कानूनी तरीके से बदलाव किया गया। उन्होंने कहा कि वोटर लिस्ट में किए गए हर बड़े बदलाव का पूरा डेटा पब्लिक किया जाना चाहिए। जिन वोटरों के नाम हटाए गए हैं, उन्हें पूरी जानकारी दी जानी चाहिए और अपील करने का मौका दिया जाना चाहिए। खड़गे ने चुनाव प्रक्रिया से जुड़े महत्वपूर्ण डेटा और फैसलों में पारदर्शिता की मांग की है, ताकि किसी भी राजनीतिक दल को यह कहने का मौका न मिले कि जानकारी छिपाई जा रही है। खड़गे ने कहा कि जहां भी गंभीर अनियमितताओं के सबूत मिलें, वहां स्वतंत्र और समयबद्ध जांच होनी चाहिए। खबर अपडेट की जा रही है।

Continue reading on the app

  Sports

श्री चरणी ने रचा इतिहास, ICC रैंकिंग में बनाया नया रिकॉर्ड, स्मृति मंधाना की भी टॉप-5 में वापसी

record in icc ranking: चरणी ने ऑस्ट्रेलिया की तेज गेंदबाज मेगन शुट्ट का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. शुट्ट ने नवंबर 2018 में 806 रेटिंग अंक हासिल किए थे. चरणी के खाते में अब उनसे 11 अंक ज्यादा हैं. एशियन गेम्स के महिला क्रिकेट फाइनल में श्रीलंका के खिलाफ चरणी ने 13 रन देकर 2 विकेट चटकाए थे. इस प्रदर्शन ने उन्हें नंबर-1 स्थान पर अपनी पकड़ मजबूत करने के साथ नया रिकॉर्ड बनाने में मदद की. Tue, 29 Sep 2026 15:43:18 +0530

  Videos
See all

Gold Price Crash: सोने-चांदी के दाम अचानक धड़ाम? | Sharad Kohli | Gold Rate Today #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-29T10:03:42+00:00

Republic Summit : सीएम योगी की कार्यशैली पर फिदा हुए मनोज मुंतशिर | Manoj Muntashir | Love jihad #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-29T10:06:35+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers