Responsive Scrollable Menu

सारा दिन लैपटॉप पर बैठते हैं? रीढ़ की जकड़न और थकान दूर करेगा ये योगासन

नई दिल्ली, 29 सितंबर (आईएएनएस)। आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में घंटों बैठे रहना, गलत पोस्चर और तनाव शरीर को जकड़ कर रख देता है। योग के विभिन्न आसनों में पूर्वोत्तानासन शरीर के अगले हिस्से को खींचता है और पिछले हिस्से को मजबूत बनाता है।

पूर्वोत्तानासन शब्द की उत्पत्ति संस्कृत के तीन शब्दों से हुई है- पूर्व (शरीर का अगला हिस्सा या पूर्व दिशा), उत्तान (तीव्र खिंचाव), और आसन (मुद्रा)। इसलिए इसे शरीर के अग्र भाग का तीव्र खिंचाव या अपवर्ड प्लैंक पोज़ भी कहा जाता है। यह बैठकर आगे झुकने वाले आसनों (जैसे पश्चिमोत्तानासन) के प्रभाव को संतुलित करने के लिए एक बेहतरीन काउंटर-पोज है।

इस आसन को अपवर्ड प्लैंक पोज भी कहा जाता है, जो शरीर के अगले हिस्से में गहरा खिंचाव पैदा करता है।

आयुष मंत्रालय के अनुसार, पूर्वोत्तानासन के नियमित अभ्यास से हाथों, पैरों और पीठ की मांसपेशियां मजबूत बनी रहती हैं। वहीं, रीढ़ की हड्डी में लचीलापन बना रहता है और शरीर में ऊर्जा का संचार होता है। यह आसन थायरॉयड ग्रंथि को उत्तेजित करता है।

पूर्वोत्तानासन थायरॉयड ग्रंथि को उत्तेजित करने में बहुत मददगार माना जाता है, और इसका कारण इसकी गर्दन और गले की मुद्रा में छिपा है। इस आसन को करने के दौरान गर्दन पीछे की ओर झुकती है, जिससे थायरॉयड ग्रंथि के आसपास रक्त का प्रवाह तेज हो जाता है। ज्यादा ऑक्सीजन और पोषक तत्व मिलने से ग्रंथि ज्यादा सक्रिय और संतुलित तरीके से काम करने लगती है।

यह आसन पैरों और कूल्हों के लिए भी कंप्लीट वर्कआउट है। पूर्वोत्तानासन को करने के दौरान एड़ियों को ज़मीन पर दबाकर पैरों को सीधा रखा जाता है। इससे पिंडलियों, जांघों के पिछले हिस्से और आगे के हिस्से में तेज खिंचाव और मजबूती आती है। जो लोग दिनभर बैठे रहते हैं, उनके पैरों की जकड़न को यह आसन खोल देता है और पैरों में ताकत बढ़ाता है।

कूल्हों को ऊपर की ओर उठाकर रखने के लिए ग्लूट्स (नितंबों की मांसपेशियां) को पूरी तरह टाइट करना पड़ता है। इससे हिप्स शेप में आते हैं, हिप जॉइंट्स की अकड़न दूर होती है और कमर के निचले हिस्से को सहारा मिलता है। यह आसन हिप फ्लेक्सर्स को स्ट्रेच करता है, जो लगातार बैठने से टाइट हो जाते हैं। नियमित अभ्यास से पैरों में स्थिरता, कूल्हों में लचीलापन और पूरे लोअर बॉडी में मजबूती आती है।

यदि आप योग की शुरुआत कर रहे हैं, तो इस आसन को करने से पहले अपनी कलाइयों को घुमाकर थोड़ा वॉर्म-अप अवश्य कर लें। गर्दन या रीढ़ की हड्डी में गंभीर चोट (जैसे स्लिप डिस्क) होने पर सिर को पीछे न लटकाएं या इस आसन से बचें।

--आईएएनएस

एनएस/एएस

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

IRFC Share Price: ₹4200 करोड़ की डील पर संभला शेयर, एक साल के निचले स्तर से रिकवरी

IRFC Share Price: कुछ समय पहले आईआरएफसी के शेयरों की मांग ₹200 से ऊपर भी मजबूत थी लेकिन अब ₹100 के नीचे यह ऐसा टूट रहा कि धड़ाधड़ एक साल के निचले स्तर पर आता जा रहा। आज यह फिर एक साल के नए निचले स्तर पर आया, जिससे ₹4200 करोड़ की डील पर इसने रिकवरी की कोशिश तो की है। जानिए इस डील के बारे में और चेक करें चार्ट पर क्या है शेयरों की स्थिति

Continue reading on the app

  Sports

विराट का बैट गुवाहाटी में बन जाता है लाठी, बारसापारा में बरसाते हैं रन, शतक नंबर 56 आना तय, 3 साल पहले किया था धमाका

virat record at guwahati: गुवाहाटी में विराट कोहली के लिए एक तरह की वापसी ही होगी. 3 साल बाद किंग कोहली बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम लौट रहे हैं, जहां उन्होंने जनवरी 2023 में श्रीलंका के खिलाफ अपना 45वां वनडे शतक बनाया था. वह शतक भारत की 2023 विश्व कप की तैयारियों के दौरान आया था. अब तैयारी 2027 को लेकर कर है और परिस्थिति को देखते हुए एक और शतक की उम्मीद की जा सकती है Tue, 29 Sep 2026 13:43:30 +0530

  Videos
See all

उज्जैन में अब तक 7 से ज्यादा FIR दर्ज #shorts #viral #ytshorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-29T08:12:29+00:00

उज्जैन में बवाल सोची-समझी साजिश: गिरिराज #shorts #viral #ytshorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-29T08:15:27+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers