Responsive Scrollable Menu

हरियाणा जाएंगे उत्तराखंड के युवा, CM धामी ने दी शुभकामनाएं; बोले- 'विकास और संस्कृति को करीब से समझें'

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में हरियाणा भ्रमण पर जा रहे उत्तराखण्ड के युवाओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इस प्रकार के अंतरराज्यीय भ्रमण युवाओं को देश के विभिन्न राज्यों की संस्कृति, जीवनशैली, विकास कार्यों और नवाचारी पहलों को निकट से समझने का अवसर प्रदान करते हैं.

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड के युवा विभिन्न राज्यों में जाकर वहां की संस्कृति, स्थानीय विशेषताओं, विकास से जुड़ी पहलों और सरकारों द्वारा अपनाई जा रही अच्छी कार्यप्रणालियों को जानें तथा उपयोगी अनुभवों को उत्तराखण्ड के परिप्रेक्ष्य में भी साझा करें. इसी प्रकार अन्य राज्यों के युवाओं को भी उत्तराखण्ड आने और यहां की संस्कृति, पर्यटन, स्थानीय उत्पादों तथा राज्य में संचालित विभिन्न विकास एवं जनकल्याणकारी पहलों को जानने के अवसर दिए जा रहे हैं. मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस से प्रारंभ हुए सेवा संकल्प अभियान की भावना भी समाज के विभिन्न वर्गों, विशेष रूप से युवाओं को सेवा, जनभागीदारी और विकसित भारत के संकल्प से जोड़ने की है. युवाओं के बीच इस प्रकार का संवाद विभिन्न राज्यों की अच्छी पहलों को समझने और आपसी अनुभव साझा करने का प्रभावी माध्यम बन सकता है.

मुख्यमंत्री ने हरियाणा भ्रमण पर जा रहे युवाओं से कहा कि वे वहां की समृद्ध संस्कृति, गौरवशाली इतिहास, खान-पान, खेल परंपरा, कृषि और स्थानीय जीवनशैली को करीब से देखें. स्थानीय युवाओं, खिलाड़ियों, किसानों और विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य कर रहे लोगों से संवाद कर उनके अनुभवों को जानें. मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड के युवा राज्य के प्रतिनिधि के रूप में अन्य प्रदेशों में जाते हैं। ऐसे में वे देवभूमि की समृद्ध संस्कृति, लोकपर्वों, स्थानीय खान-पान, पर्यटन स्थलों, होम-स्टे, स्थानीय उत्पादों, मिलेट्स और हस्तशिल्प के बारे में भी लोगों को जानकारी दें. उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड में चारधाम के साथ ही आदि कैलाश, जागेश्वर, कैंची धाम, शीतकालीन पर्यटन, साहसिक पर्यटन तथा अनेक ऐसे पर्यटन स्थल हैं, जिनकी जानकारी देश के अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचनी चाहिए.

मुख्यमंत्री ने कहा कि विशेष रूप से महिला स्वयं सहायता समूहों और स्थानीय कारीगरों द्वारा तैयार किए जा रहे उत्पादों की जानकारी भी अन्य राज्यों तक पहुंचाने में युवा महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं. उन्होंने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम केवल भ्रमण तक सीमित न रहें, बल्कि विभिन्न राज्यों के युवाओं, संस्कृति, अनुभव और विचारों के आदान-प्रदान का माध्यम बनें. इससे युवाओं को देश की विविधता को समझने के साथ ही विभिन्न क्षेत्रों में हो रहे अच्छे कार्यों से सीखने का अवसर मिलेगा.  

Continue reading on the app

टीम इंडिया की प्लेइंग-11 में होगा बड़ा बदलाव, वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे वनडे से कौन होगा बाहर और किसे मिलेगा मौका?

Team India Playing-11 : इंडियन क्रिकेट टीम इन दिनों वेस्टइंडीज के साथ तीन मैचों की घरेलू वनडे सीरीज खेल रही है. इस सीरीज में टीम इंडिया ने पहले वनडे मुकाबले में 8 विकेट से जीत दर्ज की और सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली. अब भारतीय क्रिकेट टीम के पास मौका होगा कि वो दूसरे वनडे में जीत दर्ज कर सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना लें. इसके लिए टीम इंडिया अपनी प्लेइंग-11 में वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में अपनी प्लेइंग-11 में बदलाव कर सकती है.

भारत के कप्तान शुभमन गिल और हेड कोच गौतम गंभीर के पास मौका होगा कि वो दूसरे वनडे मैच में वेस्टइंडीज के खिलाफ भारत की प्लेइंग-11 में बदलाव करें. शुभमन गिल की कप्तानी वाली टीम में कौन बाहर होगा और किसे मौका मिलेगा. आइए इसके बारे में जानते हैं.

बुधवार को होगा भारत-वेस्टइंडीज के बीच मैच

भारत और वेस्टइंडीज के बीच दूसरा वनडे मैच 30 सितंबर (बुधवार) को खेला जाएगा. इन दोनों टीमों के बीच मुकाबला गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. भारत और वेस्टइंडीज के बीच इस मुकाबले की शुरुआत दोपहर 2 बजे से होगी, वहीं टॉस 1:30 पर होगा. वहीं कप्तान गिल के पास अपनी प्लेइंग-11 में बदलाव करने का मौका होगा. 

टीम इंडिया की प्लेइंग-11 में होगा बदलाव?

वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले वनडे मैच में भारतीय क्रिकेट टीम का पेस अटैक काफी बेबस नजर आया. नई गेंद से मुकाबले की शुरुआत में टीम इंडिया के तेज गेंदबाज विकेट लेने के लिए तरस गए. भारत पहले वनडे में 2 प्रमुख तेज गेंदबाजों के साथ उतरी वहीं एक पेस ऑलराउंडर को खिलाया. ऐसे में गुरनुर बराड़ पूरे मैच में फीके नजर आए और विकेट भी हासिल नहीं कर पाए. वहीं नीतीश कुमार रेड्डी को भी सिर्फ 1 विकेट मिला. 

मोहम्मद शमी को मिल सकता है मौका

ऐसे में भारतीय कप्तान शुभमन गिल अब वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में अपनी प्लेइंग-11 में एक बड़ा बदलाव कर सकते हैं. वो टीम इंडिया के पेस अटैक को मजबूत करने के लिए टीम में अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज को खिला सकते हैं. सिराज के पास अनुभवी है और वो टीम आने के साथ ही पेस अटैक को मजबूती देंगे. उनके पास नई गेंद से विकेट चटकाने का हुनर भी है. 

मोहम्मद सिराज ने अब तक 52 वनडे मैचों में 79 विकेट अपने करियर में चटकाई हैं. वहीं पहले वनडे मैच में उन्हें बैंच पर बैठना पड़ा था. इस मुकाबले में गुरनूर ने 10 ओवर में 60 रन दिए और कोई विकेट नहीं लिया. वहीं नीतीश कुमार रेड्डी ने 5 ओवर में 45 रन दिए और सिर्फ 1 विकेट हासिल किया. प्रसिद्ध कृष्णा ही सिर्फ इफैक्टिव नजर आए और उन्होंने 10 ओवर में 60 रन देकर 2 विकेट हासिल किए. 

भारत की संभावित प्लेइंग-11

रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, रुतुराज गायकवाड़, केएल राहुल (विकेटकीपर), रविंद्र जडेजा, नीतीश कुमार रेड्डी, रविंद्र जडेजा, कुलदीप यादव, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर बराड़/मोहम्मद सिराज.

टीम इंडिया का वनडे स्क्वाड 

शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, रुतुराज गायकवाड़, केएल राहुल (उपकप्तान), ध्रुव जुरेल, नीतीश कुमार रेड्डी, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर बराड़, मोहम्मद सिराज, औकिब नबी, यशस्वी जायसवाल, नमन धीर.

ये भी पढ़ें : 'मुझे कुछ महसूस हो रहा है...' वर्ल्ड कप से पहले रोहित शर्मा का बड़ा बयान, विराट कोहली को लेकर भी बोली ये बात

Continue reading on the app

  Sports

Success Story: कंधे का ऑपरेशन, दर्द और लंबा ब्रेक... फिर TC यशवीर की दमदार वापसी, एशियन गेम्स में जीता सिल्वर

Yashvir Singh Success Story: जयपुर के रेलवे टिकट क्लर्क और जेवलिन थ्रोअर यशवीर सिंह ने एशियन गेम्स 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए 85.72 मीटर के व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ थ्रो के साथ सिल्वर मेडल जीता है. इस प्रदर्शन के साथ उन्होंने ओलंपिक 2028 के लिए भी क्वालिफाई किया है. यशवीर का खेल सफर आसान नहीं रहा. बैक पेन और शोल्डर इंजरी के कारण उन्हें कई बार मैदान से बाहर रहना पड़ा, जबकि कंधे के ऑपरेशन के चलते वह 2024 ओलंपिक के लिए क्वालिफाई नहीं कर सके थे. यशवीर को जेवलिन थ्रो की शुरुआती ट्रेनिंग उनके पिता से मिली, जो खुद इस खेल से जुड़े रहे हैं. पिछले करीब सात साल से वह लगातार अभ्यास कर रहे हैं. रेलवे ग्राउंड और एसएमएस स्टेडियम में प्रैक्टिस करने वाले यशवीर ने कॉमनवेल्थ गेम्स में भी ब्रॉन्ज मेडल जीता है. अब उनका लक्ष्य ओलंपिक में पदक जीतना है. Tue, 29 Sep 2026 12:00:42 +0530

  Videos
See all

Republic Summit 2026: Hanuman Ansh में 15 पूड़ियां खाने का Actor Chandan Anand ने सुनाया किस्सा #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-29T07:04:27+00:00

India Pak War: फिर छिड़ेगा भारत पाकिस्तान युद्ध ? | PM Modi | Asim Munir | War zone | Terrorism #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-29T07:13:44+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers