Responsive Scrollable Menu

UIICL Recruitment 2026: एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर भर्ती की आवेदन डेट बढ़ी, 225 पदों के लिए 1 अक्टूबर तक करें अप्लाई

UIICL Recruitment 2026: इंश्योरेंस सेक्टर में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण अपडेट है। यूनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड (UIICL) ने एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर (AO) भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ा दी है। अब पात्र उम्मीदवार 1 अक्टूबर 2026 तक आवेदन कर सकते हैं।

इस भर्ती के तहत एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर जनरलिस्ट और एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर (हिंदी ऑफिसर) के पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। उम्मीदवार UIICL की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

225 पदों पर होगी भर्ती
UIICL की इस भर्ती के जरिए कुल 225 पद भरे जाएंगे। इनमें

  • एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर जनरलिस्ट: 200 पद
  • एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर (हिंदी ऑफिसर): 25 पद

आवेदन की बढ़ाई गई अंतिम तारीख 1 अक्टूबर 2026 है। उम्मीदवारों को सलाह है कि अंतिम समय की तकनीकी समस्या से बचने के लिए समय रहते आवेदन पूरा कर लें।

शैक्षणिक योग्यता क्या है?
एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर जनरलिस्ट पद के लिए उम्मीदवार के पास भारत के किसी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से स्नातक डिग्री होना जरूरी है।

वहीं, एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर (हिंदी ऑफिसर) पद के लिए उम्मीदवार ने हिंदी या अंग्रेजी विषय में स्नातक किया होना चाहिए। इसके अलावा संबंधित पद के लिए निर्धारित अन्य पात्रता शर्तों को भी पूरा करना जरूरी है।

आयु सीमा
UIICL AO भर्ती के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 30 वर्ष निर्धारित की गई है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट मिलेगी। इसमें

  1. SC/ST: 5 वर्ष
  2. OBC: 3 वर्ष
  3. दिव्यांग उम्मीदवार: 10 वर्ष तक की छूट निर्धारित है।

कब होगी UIICL AO परीक्षा?
UIICL की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार प्रारंभिक परीक्षा 22 अक्टूबर 2026 को आयोजित की जाएगी। प्रारंभिक परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को अगले चरण में शामिल किया जाएगा। इसके बाद मुख्य परीक्षा 30 नवंबर 2026 को आयोजित की जाएगी।

UIICL AO Prelims का पैटर्न
प्रारंभिक परीक्षा में उम्मीदवारों से तीन विषयों से सवाल पूछे जाएंगे। पेपर में कुल 100 प्रश्न होंगे और अधिकतम 100 अंक निर्धारित हैं। परीक्षा के लिए 60 मिनट का समय मिलेगा।

परीक्षा में शामिल विषय हैं
English Language
Reasoning
Quantitative Aptitude

उम्मीदवारों को आवेदन करने से पहले आधिकारिक भर्ती अधिसूचना में अपनी योग्यता, आयु सीमा और अन्य पात्रता शर्तों की जांच जरूर कर लेनी चाहिए।


 

Continue reading on the app

ITBP Vacancy 2026: हेड कांस्टेबल मोटर मैकेनिक भर्ती के लिए आवेदन शुरू, 12वीं पास करें अप्लाई; सैलरी ₹81,100 तक

ITBP Vacancy 2026: इंडो-तिब्बतन बॉर्डर पुलिस (ITBP) में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए काम की खबर है। आईटीबीपी ने हेड कांस्टेबल (मोटर मैकेनिक) पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।

इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 28 सितंबर 2026 से शुरू हो गई है। उम्मीदवार 27 अक्टूबर 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन आईटीबीपी की आधिकारिक भर्ती वेबसाइट recruitment.itbpolice.nic.in के जरिए किया जा सकता है।

कौन कर सकता है आवेदन?
हेड कांस्टेबल (मोटर मैकेनिक) भर्ती के लिए उम्मीदवार का 12वीं पास होना जरूरी है। इसके साथ ही संबंधित ट्रेड में आईटीआई सर्टिफिकेट या ऑटोमोबाइल इंजीनियरिंग में तीन वर्षीय डिप्लोमा होना चाहिए।

उम्मीदवार की उम्र कम से कम 18 वर्ष और अधिकतम 25 वर्ष निर्धारित की गई है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में नियमानुसार छूट दी जाएगी।

कितनी है आवेदन फीस?
आवेदन करने वाले SC, ST और एक्स-सर्विसमैन उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क नहीं है। वहीं, अन्य सभी वर्गों के उम्मीदवारों को ₹100 आवेदन शुल्क जमा करना होगा। फीस का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से किया जा सकता है।

ITBP Head Constable भर्ती के लिए ऐसे करें आवेदन

  • सबसे पहले आईटीबीपी की आधिकारिक भर्ती वेबसाइट recruitment.itbpolice.nic.in पर जाएं।
  • वेबसाइट पर दिए गए रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें।
  • मांगी गई जानकारी दर्ज करके अपना रजिस्ट्रेशन पूरा करें।
  • रजिस्ट्रेशन के बाद लॉगिन करके आवेदन फॉर्म में जरूरी जानकारी भरें।
  • आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें और निर्धारित आवेदन शुल्क जमा करें।
  • फॉर्म को अच्छी तरह जांचने के बाद सबमिट कर दें।
  • भविष्य की जरूरत के लिए आवेदन फॉर्म का प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।

कई चरणों में होगा चयन
आईटीबीपी हेड कांस्टेबल (मोटर मैकेनिक) भर्ती में उम्मीदवारों को कई चरणों की चयन प्रक्रिया से गुजरना होगा। इसमें शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET), शारीरिक मानक परीक्षा (PST), डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन, लिखित परीक्षा, प्रैक्टिकल/स्किल टेस्ट, विस्तृत चिकित्सा परीक्षा (DME) और समीक्षा चिकित्सा परीक्षा (RME) शामिल हैं।

अभ्यर्थियों को अगले चरण के लिए निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। इसलिए उम्मीदवारों को भर्ती से संबंधित सभी निर्देशों को ध्यान से पढ़ने की सलाह दी जाती है।

कितना मिलेगा वेतन?
इस भर्ती में चयनित उम्मीदवारों को पे-लेवल 4 के तहत वेतन दिया जाएगा। वेतनमान ₹25,500 से ₹81,100 रुपये प्रति माह निर्धारित है। इसके अलावा सरकारी सेवा के नियमानुसार मिलने वाले अन्य लाभ और भत्ते भी लागू हो सकते हैं।

Continue reading on the app

  Sports

Success Story: कंधे का ऑपरेशन, दर्द और लंबा ब्रेक... फिर TC यशवीर की दमदार वापसी, एशियन गेम्स में जीता सिल्वर

Yashvir Singh Success Story: जयपुर के रेलवे टिकट क्लर्क और जेवलिन थ्रोअर यशवीर सिंह ने एशियन गेम्स 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए 85.72 मीटर के व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ थ्रो के साथ सिल्वर मेडल जीता है. इस प्रदर्शन के साथ उन्होंने ओलंपिक 2028 के लिए भी क्वालिफाई किया है. यशवीर का खेल सफर आसान नहीं रहा. बैक पेन और शोल्डर इंजरी के कारण उन्हें कई बार मैदान से बाहर रहना पड़ा, जबकि कंधे के ऑपरेशन के चलते वह 2024 ओलंपिक के लिए क्वालिफाई नहीं कर सके थे. यशवीर को जेवलिन थ्रो की शुरुआती ट्रेनिंग उनके पिता से मिली, जो खुद इस खेल से जुड़े रहे हैं. पिछले करीब सात साल से वह लगातार अभ्यास कर रहे हैं. रेलवे ग्राउंड और एसएमएस स्टेडियम में प्रैक्टिस करने वाले यशवीर ने कॉमनवेल्थ गेम्स में भी ब्रॉन्ज मेडल जीता है. अब उनका लक्ष्य ओलंपिक में पदक जीतना है. Tue, 29 Sep 2026 12:00:42 +0530

  Videos
See all

Premanand Maharaj's Disciple Suicide LIVE: प्रेमानंद महाराज के शिष्य की मौत में बड़े खुलासे | Deepak #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-29T06:10:35+00:00

Sultanpur Double Murder : सुल्तानपुर में डबल मर्डर से सनसनी #breakingnews #shortvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-29T06:11:43+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers