Responsive Scrollable Menu

Suzuki Hayabusa का Special Edition लॉन्च, ₹19.90 लाख में मिलेगी ये खास सुपरबाइक

Suzuki Hayabusa Special Edition भारत में लॉन्च हो गई है और इसकी कीमत ₹19.90 लाख (एक्स-शोरूम) रखी गई है. खास Pearl Vigor Blue कलर और स्पेशल डिजाइन एलिमेंट्स के साथ आने वाली इस बाइक में कई तकनीकी अपडेट भी किए गए हैं. स्टैंडर्ड Hayabusa की कीमत ₹18.99 लाख है. नई बैटरी, अपडेटेड इलेक्ट्रॉनिक्स और क्रूज कंट्रोल में बदलाव इसे खास बनाते हैं. जानिए Special Edition में क्या-क्या नया मिला है.

Continue reading on the app

MP में पंचायत उपचुनाव के लिए मतदान जारी, सुसनेर में मैदान में BJP के प्रदीप सोनी और कांग्रेस के विष्णु पाटीदार

मध्यप्रदेश में पंचायत उपचुनाव के तहत आज 103 पदों के लिए मतदान हो रहा है। दरअसल कुल 4,235 पदों पर उपचुनाव होना था लेकिन 604 पदों पर प्रत्याशी निर्विरोध चुने गए। कई पदों पर किसी ने नामांकन नहीं भरा, जबकि कुछ पद कोर्ट के स्टे के कारण चुनाव से बाहर रहे। पंचायत चुनाव के साथ सुसनेर नगर परिषद अध्यक्ष पद के लिए भी मतदान हो रहा है, जहां BJP के प्रदीप सोनी और कांग्रेस के विष्णु पाटीदार के बीच मुकाबला है।

दरअसल पंचायत उपचुनाव में सबसे ज्यादा पद पंच के थे। कुल 4,091 पंच पदों में से 604 पदों पर प्रत्याशी निर्विरोध चुने गए हैं जबकि 3,480 पदों पर किसी ने नामांकन नहीं भरा। इसके चलते सिर्फ 4 पंच पदों के लिए मतदान हो रहा है। सरपंच के 110 पदों में से 21 पर निर्विरोध चुनाव हुआ 4 पद कोर्ट के स्टे में हैं और 79 पदों के लिए वोटिंग हो रही है। जिला पंचायत सदस्य के 7 पदों में से 2 पद रायसेन में निर्विरोध चुने गए जबकि 5 पदों के लिए मतदान हो रहा है।

प्रदीप सोनी और विष्णु पाटीदार के बीच मुकाबला

दरअसल आगर-मालवा जिले की सुसनेर नगर परिषद अध्यक्ष पद के लिए BJP के प्रदीप सोनी और कांग्रेस के विष्णु पाटीदार चुनाव मैदान में हैं। यहां सुबह 9 बजे तक 13.86 प्रतिशत मतदान हो चुका था। नगर परिषद अध्यक्ष पद के लिए हो रहे इस चुनाव में दोनों प्रत्याशियों के बीच सीधा मुकाबला है। वहीं पंचायत उपचुनाव के परिणाम 3 अक्टूबर को घोषित किए जाएंगे। सरपंच, जनपद सदस्य और जिला पंचायत सदस्य के लिए ब्लॉक मुख्यालय पर सुबह 8 बजे से EVM के जरिए मतगणना होगी। सरपंच और जनपद सदस्य के परिणाम उसी दिन घोषित किए जाएंगे। जिला पंचायत सदस्य के परिणाम 5 अक्टूबर को सुबह 10:30 बजे घोषित किए जाएंगे। पंच पदों के परिणाम भी 5 अक्टूबर को घोषित होंगे।

आगर-मालवा और अलीराजपुर में भी पंचायत उपचुनाव के लिए मतदान

वहीं आगर-मालवा जिले के नलखेड़ा जनपद में 2 सदस्य पदों के लिए मतदान हो रहा है। इनमें कोहड़िया और रिंदोली में मतदान केंद्र बनाए गए हैं। मतदान के दौरान पुलिस और प्रशासन की निगरानी है और मतदान शांतिपूर्ण तरीके से चल रहा है। दरअसल अलीराजपुर जिले के सोंडवा जनपद के वार्ड क्रमांक 18 में भी मतदान हो रहा है। यहां सुबह 9 बजे तक 9 मतदान केंद्रों पर कुल 1,091 वोट डाले गए। इनमें 575 पुरुष और 516 महिलाएं शामिल हैं। इस दौरान 16.02 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। उमराली में 5 और ओझड़ में 4 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। यहां 5 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं और उमराली तथा ओझड़ के मतदाता मतदान कर रहे हैं। मौके पर पुलिस और प्रशासन की निगरानी है। तहसीलदार हीरालाल असके भी व्यवस्था देख रहे हैं।

वहीं दमोह जिले के बटियागढ़ में जनपद सदस्य निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 2 के लिए भी मतदान हो रहा है। यहां सुबह 7 बजे से वोटिंग शुरू हुई। इस क्षेत्र में 3 ग्राम पंचायतें और 12 मतदान केंद्र हैं। मतदान के दौरान सुरक्षा व्यवस्था की गई है।

Continue reading on the app

  Sports

Success Story: कंधे का ऑपरेशन, दर्द और लंबा ब्रेक... फिर TC यशवीर की दमदार वापसी, एशियन गेम्स में जीता सिल्वर

Yashvir Singh Success Story: जयपुर के रेलवे टिकट क्लर्क और जेवलिन थ्रोअर यशवीर सिंह ने एशियन गेम्स 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए 85.72 मीटर के व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ थ्रो के साथ सिल्वर मेडल जीता है. इस प्रदर्शन के साथ उन्होंने ओलंपिक 2028 के लिए भी क्वालिफाई किया है. यशवीर का खेल सफर आसान नहीं रहा. बैक पेन और शोल्डर इंजरी के कारण उन्हें कई बार मैदान से बाहर रहना पड़ा, जबकि कंधे के ऑपरेशन के चलते वह 2024 ओलंपिक के लिए क्वालिफाई नहीं कर सके थे. यशवीर को जेवलिन थ्रो की शुरुआती ट्रेनिंग उनके पिता से मिली, जो खुद इस खेल से जुड़े रहे हैं. पिछले करीब सात साल से वह लगातार अभ्यास कर रहे हैं. रेलवे ग्राउंड और एसएमएस स्टेडियम में प्रैक्टिस करने वाले यशवीर ने कॉमनवेल्थ गेम्स में भी ब्रॉन्ज मेडल जीता है. अब उनका लक्ष्य ओलंपिक में पदक जीतना है. Tue, 29 Sep 2026 12:00:42 +0530

  Videos
See all

Republic Summit 2026: Hanuman Ansh में 15 पूड़ियां खाने का Actor Chandan Anand ने सुनाया किस्सा #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-29T07:04:27+00:00

India Pak War: फिर छिड़ेगा भारत पाकिस्तान युद्ध ? | PM Modi | Asim Munir | War zone | Terrorism #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-29T07:13:44+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers