Responsive Scrollable Menu

MP में 4 दिन बारिश नहीं, आज से भोपाल-इंदौर समेत कई जिलों में निकलेगी तेज धूप, बुधवार-गुरुवार से मानसून की विदाई संभव

मध्य प्रदेश में दक्षिण-पश्चिम मानसून का सामान्य समय 1 जून से 30 सितंबर तक माना जाता है, ऐसे में अब मानसून वापसी की राह पर है। मौसम विभाग की मानें तो परिस्थितियों अनुकूल हैं, बुधवार-गुरुवार से उज्जैन और ग्वालियर संभाग से दक्षिण-पश्चिम मानसून की प्रदेश से विदाई शुरू हो सकती है। इसके बाद धीरे-धीरे अन्य संभागों से विदा होगा।

मौसम प्रणालियों के कमजोर होने से अगले तीन-चार दिन तक भारी बारिश की कोई संभावना नहीं है हालांकि बादल छाने के साथ कहीं-कहीं बूंदाबांदी हो सकती है। आज से भोपाल, इंदौर, उज्जैन और ग्वालियर संभाग में तेज धूप देखने को मिलेगी। 2 अक्टूबर से पूरी तरह से मौसम के साफ होने का अनुमान है।

वर्तमान में सक्रिय है ये मौसम प्रणालियां

दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी की रेखा लगातार गुरदासपुर, चंडीगढ़, मुजफ्फरनगर, अलीगढ़, धौलपुर, उदयपुर, डीसा, नलिया से होकर गुजर रही है। पश्चिमी विक्षोभ, अब मध्य और ऊपरी क्षोभमंडल की पछुआ हवाओं में एक ट्रफ के रूप में माध्य समुद्र तल से 7.6 किमी की ऊंचाई पर उत्तर में स्थित है । ऊपरी हवा का चक्रवातीय परिसंचरण माध्य समुद्र तल से 1.5 से 3.1 किमी की ऊंचाई के बीच पूर्वी उत्तर प्रदेश के ऊपर बना हुआ है। एक ऊपरी हवा का चक्रवातीय परिसंचरण माध्य समुद्र तल से 0.9 किमी की ऊंचाई पर उत्तर-पश्चिम उत्तर प्रदेश और आसपास के क्षेत्र के ऊपर स्थित है।

1 जून से 28 सितंबर 2026 तक कहां-कितनी हुई बारिश

1 जून से 28 सितंबर 2026 तक मध्य प्रदेश में सामान्य से 4% यानि 1.5 इंच बारिश कम हुई है। प्रदेश में अबतक 35.7 इंच बारिश ( 95.8% या 908 MM) रिकॉर्ड हुई है, जबकि इस अवधि में सामान्य बारिश 37. 1 इंच होनी चाहिए थी। पूर्वी मध्य प्रदेश की बात करें तो यहां 5% ज्यादा और पश्चिमी मध्य प्रदेश में औसत से 11% कम पानी गिरा है।

  • अनूपपुर, छतरपुर, मैहर, मऊगंज, निवाड़ी, पन्ना, सतना, शहडोल, सीधी, सिंगरौली, टीकमगढ़, उमरिया, आगर-मालवा, भिंड, भोपाल, बुरहानपुर, दतिया, गुना, ग्वालियर, खरगोन, राजगढ़, श्योपुर और शिवपुरी में सामान्य से ज्यादा बारिश हुई।  भोपाल, इंदौर, जबलपुर और ग्वालियर जिले की सामान्य बारिश 38 से 39 इंच तक है।
  • बालाघाट, छिंदवाड़ा, दमोह, जबलपुर, नरसिंहपुर, पांढुर्णा, रीवा, सागर और सिवनी में सामान्य से 2 से 20% तक कम बारिश
  • आलीराजपुर, अशोकनगर, बड़वानी, बैतूल, देवास, धार, हरदा, इंदौर, झाबुआ, खंडवा, मंदसौर, मुरैना, नर्मदापुरम, नीमच, रायसेन, रतलाम, सीहोर, शाजापुर, उज्जैन और विदिशा में सामान्य से 9 से 51% तक कम बारिश दर्ज की गई।

Continue reading on the app

सीहोर में बेकाबू कार मोबाइल शोरूम में घुसी, चौराहे पर मची अफरा-तफरी

सीहोर शहर के आनंद डेरी चौराहे पर सोमवार देर रात एक बड़ा हादसा होने से टल गया, जब एक तेज रफ्तार सफेद कार बेकाबू होकर सीधे एक मोबाइल शोरूम के अंदर जा घुसी। टक्कर इतनी भीषण थी कि शोरूम का मुख्य कांच का दरवाजा चकनाचूर होकर चारों तरफ बिखर गया। गनीमत यह रही कि हादसा देर रात में हुआ, जिससे उस वक्त वहां लोगों की आवाजाही कम थी और कोई जनहानि नहीं हुई।

अचानक बेकाबू हुई कार

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक सफेद रंग की यह कार चौराहे से गुजरते समय अचानक अनियंत्रित हो गई। चालक जब तक वाहन पर काबू पाता, तब तक कार सीधे दुकान का कांच तोड़ते हुए अंदर जा घुसी। रात के सन्नाटे में कांच टूटने और कार टकराने की जोरदार आवाज सुनकर आसपास के लोग सहम गए और कुछ ही देर में मौके पर भारी भीड़ इकट्ठा हो गई।

बड़ा हादसा टला

राहत की बात यह रही कि इस दुर्घटना के दौरान कोई व्यक्ति घायल नहीं हुआ। हालांकि, हादसे के कारण मोबाइल शोरूम के सामने लगा बड़ा कांच और अंदर रखा डिस्प्ले काउंटर पूरी तरह टूटकर क्षतिग्रस्त हो गया है। घटना के तुरंत बाद दुकान के सामने और अंदर कांच के नुकीले टुकड़े चारों तरफ फैल गए थे, जिससे दुकान मालिक को काफी नुकसान पहुंचा है।

स्थानीय लोगों ने साफ किया मलबा, जांच में जुटी पुलिस

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए दुकान के बाहर फैले कांच के टुकड़ों को हटाने में मदद की ताकि राहगीरों को चोट न पहुंचे। सूचना मिलने पर पुलिस टीम भी मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस अब इस पूरे मामले की जांच कर रही है और हादसे के कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है।

Continue reading on the app

  Sports

शुभमन गिल, केएल राहुल और जसप्रीत बुमराह खेलेंगे रणजी ट्रॉफी! BCCI का बड़ा फरमान, ये है वजह

BCCI ने टीम इंडिया के उन सीनियर खिलाड़ियों के लिए एक फरमान जारी किया है, जिसके मुताबिक वो रणजी ट्रॉफी में खेलते दिख सकते हैं. Wed, 30 Sep 2026 08:53:23 +0530

  Videos
See all

Iran America War Live Updates: ईरान ने अमेरिकी बेस को उड़ाया | RAF Fairford | US Base | Trump | N18G #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-30T03:31:15+00:00

Aaj Ki Taza Khabar: आज की 25 बड़ी खबरें! Weather News | World News | UP News | IMD Alert | Top News #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-30T03:45:23+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers