Responsive Scrollable Menu

‘150 से ज्यादा सीटें..’, यूपी में सपा से गठबंधन पर बोले कांग्रेस प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम

यूपी कांग्रेस प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम ने कहा कि कांग्रेस 150 से कम सीटों पर चुनाव नहीं लड़ेगी और अक्टूबर तक यह मामला फाइनल हो जाएगा. उन्होंने गठबंधन में सम्मानजनक हिस्सेदारी पर जोर दिया.

Continue reading on the app

Vadhvan Port परियोजना की प्रगति की समीक्षा, जहाजरानी सचिव ने काम समय पर पूरा करने के दिए निर्देश

केंद्रीय जहाजरानी सचिव विजय कुमार ने महाराष्ट्र के पालघर जिले में वधावन बंदरगाह के विकास की प्रगति की समीक्षा की और हितधारकों के बीच समन्वय एवं परियोजना को समय पर पूरा करने पर जोर दिया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। पालघर जिले के दहानू के पास वधावन बंदरगाह का विकास जवाहरलाल नेहरू पोर्ट प्राधिकरण (जेएनपीए) और महाराष्ट्र समुद्री बोर्ड द्वारा गठित विशेष उद्देश्यीय इकाई के माध्यम से किया जा रहा है।

जिला प्रशासन की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार, बंदरगाह, जहाजरानी एवं जलमार्ग मंत्रालय के सचिव कुमार ने सोमवार को महत्वाकांक्षी नई बंदरगाह परियोजना की मौके पर पहुंच समीक्षा की। इसका उद्देश्य जमीनी स्तर पर प्रगति का जायजा लेना, जारी कार्यों की समीक्षा करना और परियोजना से जुड़े प्रमुख हितधारकों के साथ बातचीत करना था। कुमार ने वरोर स्थल के दौरे के दौरान तट के पास भूमि पुनर्भरण, ‘ब्रेकवाटर’ निर्माण, बाहरी संपर्क, उपयोगिता ढांचे और भूमि अधिग्रहण समेत परियोजना के महत्वपूर्ण विकास कार्यों का जायजा लिया।

अधिकारियों ने उन्हें अब तक पूरे किए गए कार्यों और अगले चरणों की रणनीतिक योजनाओं की जानकारी दी। विज्ञप्ति में कहा गया कि परियोजना के रणनीतिक महत्व को रेखांकित करते हुए सचिव ने निर्माण कार्य की गति बनाए रखने, परियोजना को समय पर पूरा करने और समानांतर रूप से जारी अन्य जरूरी कार्यों के साथ इसके परिचालन को प्रभावी ढंग से बढ़ाने के लिए सभी हितधारकों के बीच बेहतर समन्वय की जरूरत पर जोर दिया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 30 अगस्त, 2024 को वधावन बंदरगाह परियोजना की आधारशिला रखी थी।

परियोजना पूरी होने के बाद इस बंदरगाह से भारत की माल ढुलाई क्षमता में उल्लेखनीय वृद्धि होने और इसके दुनिया के शीर्ष 10 कंटेनर बंदरगाहों में शामिल होने की उम्मीद है।

Continue reading on the app

  Sports

एमएस धोनी ने अपने एक और शागिर्द को करवाया सेट! CSK में बॉलिंग कोच बनेंगे मोहित शर्मा

Mohit Sharma Bowling Coach: महेंद्र सिंह धोनी के भरोसेमंद प्लेयर्स में शामिल रहे मोहित शर्मा आईपीएल 2027 में चेन्नई सुपरकिंग्स के बॉलिंग कोच बनाए जा सकते हैं. वह जहीर खान की अगुवाई वाली टीम के सपोर्ट स्टाफ का अहम हिस्सा साबित होंगे. CSK के सीईओ काशी विश्वनाथन ने इस बात की पुष्टि की है. फिलहाल चेन्नई में बॉलिंग कोच की जिम्मेदारी एरिक सिमंस निभा रहे थे. Tue, 29 Sep 2026 16:24:49 +0530

  Videos
See all

CM योगी ने बाढ़ प्रभावित इलाकों का सर्वेक्षण किया #cmyogi #kushinagar #upfloods #aajtak #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-29T11:14:48+00:00

Attacks On Pakistan Army In Balochistan: बलूचिस्तान में पाकिस्तान फौज पर बहुत बड़ा हमला | BLF #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-29T11:16:17+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers