Responsive Scrollable Menu

पेरिस फैशन वीक 2026:ताज और रॉयल गाउन पहनीं ऐश्वर्या राय ने मंच पर किया नमस्ते, केंडल जेनर, सिमोन एशली संग थिरकती दिखीं, PHOTOS

बॉलीवुड स्टार ऐश्वर्या राय बच्चन ने सोमवार को पेरिस फैशन वीक 2026 में रैंप वॉक किया। एफिल टावर के बैकग्राउंड में उनका रॉयल लुक चर्चा में रहा। ऐश्वर्या के साथ इंटरनेशनल स्टार्स सिमोन एशली, सेलीन डियोन, ईवा लॉन्गोरिया और केंडल जेनर ने भी वॉक की है। देखिए पेरिस फैशन वीक से ऐश्वर्या राय की वॉक और लुक- सिमोन ऐशली का हाथ थामी दिखीं ऐश्वर्या राय पेरिस फैशन वीक से पहले का एक वीडियो सामने आया है, जब ऐश्वर्या राय, सिमोन ऐशली का हाथ थामीं उनसे बात करती दिखी हैं। सिमोन ऐशली पॉपुलर ब्रिजटन सीरीज के लिए जानी जाती हैं। पेरिस फैशन वीक के बारे में- पेरिस फैशन वीक दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित फैशन आयोजनों में से एक है। यहां दुनिया के बड़े फैशन ब्रांड अपने नए कलेक्शन पेश करते हैं। इसे फैशन इंडस्ट्री में नए ट्रेंड्स और डिजाइन की दिशा तय करने वाले आयोजनों में गिना जाता है। पेरिस फैशन वीक साल में चार बार आयोजित होता है। मौसम के मुताबिक कलेक्शन दिखाया जाता है।

Continue reading on the app

इंदौर MGM मेडिकल कॉलेज में 10 दिन में रैगिंग की दूसरी शिकायत, NMC ने 24 घंटे में मांगी रिपोर्ट

इंदौर के महात्मा गांधी मेमोरियल मेडिकल कॉलेज यानी MGM में फर्स्ट ईयर MBBS छात्रों से जुड़ी रैगिंग की शिकायत ने कॉलेज प्रशासन की चिंता बढ़ा दी है। दरअसल शिकायत नेशनल मेडिकल कमीशन (NMC) के एंटी-रैगिंग सेल तक पहुंची है जिसके बाद कॉलेज से मामले की रिपोर्ट मांगी गई है। शिकायत करने वाले छात्रों ने रात के समय हॉस्टल में सीनियर छात्रों के पहुंचने और उन्हें कमरों से बाहर बुलाने की कोशिश का आरोप लगाया है। फिलहाल कॉलेज प्रबंधन मामले की जांच कर रहा है और CCTV फुटेज के जरिए शिकायत में बताए गए घटनाक्रम की पुष्टि की जा रही है।

वहीं छात्रों की शिकायत के मुताबिक घटना हॉस्टल के ब्लॉक नंबर छह में रात करीब 1 से 3 बजे के बीच की है। आरोप है कि कुछ सीनियर छात्र वहां पहुंचे और फर्स्ट ईयर छात्रों के कमरों के दरवाजे लगातार पीटकर खुलवाने की कोशिश की। हालांकि डर की वजह से छात्रों ने दरवाजे नहीं खोले। शिकायत में यह भी कहा गया है कि हॉस्टल में उस समय सुरक्षाकर्मी मौजूद था लेकिन सीनियर छात्रों को अंदर आने से रोकने की कोशिश नहीं की गई। छात्रों का दावा है कि उन्हें हॉस्टल से बाहर बुलाने का भी प्रयास किया गया।

CCTV से होगी जांच

दरअसल शिकायत मिलने के बाद MGM मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने संबंधित हॉस्टल की CCTV फुटेज निकलवाने के निर्देश दिए हैं। सोमवार को एंटी-रैगिंग कमेटी की बैठक भी हुई, जिसमें फर्स्ट ईयर के सभी विद्यार्थियों को बयान दर्ज कराने के लिए बुलाया गया। अब जांच का अहम हिस्सा उस रात की CCTV रिकॉर्डिंग होगी। शिकायत में घटना का समय रात 1 से 3 बजे के बीच बताया गया है इसलिए इसी अवधि की फुटेज को खास तौर पर देखा जाएगा। वहीं घटना ब्लॉक नंबर छह से जुड़ी बताई गई है जहां फर्स्ट ईयर के विद्यार्थी रहते हैं। जानकारी के अनुसार नियमों के मुताबिक सीनियर छात्रों का इस ब्लॉक में प्रवेश प्रतिबंधित है। ऐसे में कमेटी यह पता लगाने की कोशिश करेगी कि शिकायत वाली रात कोई सीनियर छात्र वहां पहुंचा था या नहीं और यदि पहुंचा था तो वहां उसकी मौजूदगी का कारण क्या था।

मीटिंग के लिए बुलाए जाने का भी आरोप

दरअसल फुटेज में छात्रों को कमरे से बाहर बुलाने या हॉस्टल में प्रवेश से जुड़ी कोई गतिविधि सामने आती है तो कॉलेज प्रशासन उसके आधार पर आगे की कार्रवाई करेगा। शिकायत में गणपति उत्सव के दौरान फर्स्ट ईयर छात्रों को एक मीटिंग के लिए बुलाए जाने का भी आरोप लगाया गया है। छात्रों का कहना है कि उस दौरान उनके मोबाइल फोन ले लिए गए थे। शिकायत में रैगिंग से जुड़े नियमों और हाईकोर्ट के निर्देशों का हवाला देते हुए कार्रवाई की मांग की गई है। हालांकि इन सभी आरोपों की पुष्टि जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगी।

10 दिन में रैगिंग का दूसरा मामला

जानकारी दे दें कि MGM मेडिकल कॉलेज में करीब 10 दिन के भीतर रैगिंग से जुड़ा यह दूसरा मामला बताया जा रहा है। इससे पहले एमटीएच अस्पताल में एक PG छात्र ने रैगिंग की शिकायत की थी। उस मामले में जांच कमेटी बनाई गई थी और HOD को हटाने की कार्रवाई की गई थी। इसके बाद नया ड्यूटी रोस्टर भी तैयार किया गया। हालांकि रात के समय सिर्फ एक डॉक्टर की ड्यूटी लगाए जाने को लेकर भी सवाल उठाए जा रहे हैं। कॉलेज में रैगिंग से जुड़ी शिकायतें इससे पहले भी सामने आ चुकी हैं। सितंबर में 2024 बैच के 109 विद्यार्थी हॉस्टल में रहने आए थे। इनमें से करीब 50 छात्रों के रैगिंग से परेशान होकर हॉस्टल छोड़ने की बात सामने आई थी। यह मामला ‘प्लीज हेल्प मी’ नाम से बनाए गए एक्स अकाउंट के जरिए सामने आया था।

Continue reading on the app

  Sports

Success Story: कंधे का ऑपरेशन, दर्द और लंबा ब्रेक... फिर TC यशवीर की दमदार वापसी, एशियन गेम्स में जीता सिल्वर

Yashvir Singh Success Story: जयपुर के रेलवे टिकट क्लर्क और जेवलिन थ्रोअर यशवीर सिंह ने एशियन गेम्स 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए 85.72 मीटर के व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ थ्रो के साथ सिल्वर मेडल जीता है. इस प्रदर्शन के साथ उन्होंने ओलंपिक 2028 के लिए भी क्वालिफाई किया है. यशवीर का खेल सफर आसान नहीं रहा. बैक पेन और शोल्डर इंजरी के कारण उन्हें कई बार मैदान से बाहर रहना पड़ा, जबकि कंधे के ऑपरेशन के चलते वह 2024 ओलंपिक के लिए क्वालिफाई नहीं कर सके थे. यशवीर को जेवलिन थ्रो की शुरुआती ट्रेनिंग उनके पिता से मिली, जो खुद इस खेल से जुड़े रहे हैं. पिछले करीब सात साल से वह लगातार अभ्यास कर रहे हैं. रेलवे ग्राउंड और एसएमएस स्टेडियम में प्रैक्टिस करने वाले यशवीर ने कॉमनवेल्थ गेम्स में भी ब्रॉन्ज मेडल जीता है. अब उनका लक्ष्य ओलंपिक में पदक जीतना है. Tue, 29 Sep 2026 12:00:42 +0530

  Videos
See all

Premanand Maharaj's Disciple Suicide LIVE: प्रेमानंद महाराज के शिष्य की मौत में बड़े खुलासे | Deepak #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-29T06:10:35+00:00

Sultanpur Double Murder : सुल्तानपुर में डबल मर्डर से सनसनी #breakingnews #shortvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-29T06:11:43+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers