Responsive Scrollable Menu

Myanmar Airstrike: म्यामांर के रखाइन में सेना ने किया हवाई हमला, 49 लोगों की मौत; 58 घायल

Myanmar Airstrike: म्यामांर के रखाइन प्रांत में सेना ने बड़ा हवाई हमला किया है. अराकान आर्मी और बचाव कार्य से जुड़े एक स्थानीय अधिकारी ने बताया कि म्यांमार की सेना ने पश्चिमी रखाइन राज्य में एक भीड़-भाड़ वाले बाजार के पास हवाई हमला किया, जिसमें कम से कम 49 लोगों की मौत हो गई, जबकि 58 लोग घायल हुए हैं. यह हमला एक ताकतवर जातीय सशस्त्र समूह के नियंत्रण वाले इलाके में हुआ है.

मरने वालों में विक्रेता-खरीदार समेत राहगीर शामिल

मारे गए लोगों में आम नागरिक शामिल हैं. जिनमें सामान बेचने वाले, खरीदार और पैदल चलने वाले लोग भी शामिल है. क्याउकटाव टाउनशिप में हुआ यह हमला म्यांमार में लंबे समय से चल रहे सशस्त्र संघर्ष के दौरान हुआ सबसे हालिया घातक हवाई हमला माना जा रहा है. बता दें कि राज्य में यह संघर्ष फरवरी 2021 में आंग सान सू की की चुनी हुई सरकार से सेना द्वारा सत्ता हथियाने के बाद से और तेज हुआ है.

क्यौकटाव में बाजार के पार हवाई हमला

अराकान आर्मी के मुताबिक, सोमवार दोपहर के वक्त एक लड़ाकू विमान ने स्थानीय बाजार के पास दो बम गिराए. समूह ने बताया कि इस हमले में 49 लोगों की मौत हो गई और 58 अन्य घायल हो गए. घायलों में से 22 लोगों की हालत गंभीर बताई गई है. रखाइन में बचाव कार्य से जुड़े एक वरिष्ठ अधिकारी, वाई हुन आंग ने भी 'द एसोसिएटेड प्रेस' को हताहतों की संख्या की पुष्टि की. उन्होंने घटनास्थल पर मौजूद बचाव कर्मियों से मिली जानकारी के आधार पर यह पुष्टि की.

क्यौकटाव बाजार इलाके का मुख्य थोक केंद्र

उन्होंने कहा कि यह बाजार इलाके का मुख्य थोक केंद्र है और यहां रखाइन राज्य के अलग-अलग हिस्सों से व्यापारी और खरीदार आते हैं. उन्होंने आगे कहा, "यह रखाइन में हुए सबसे भीषण हवाई हमलों में से एक है." क्यौकटाव, म्यांमार के दूसरे सबसे बड़े शहर मांडले से लगभग 340 किलोमीटर (210 मील) पश्चिम में स्थित है. इस इलाके पर अराकान आर्मी का नियंत्रण है, जो देश के सबसे शक्तिशाली जातीय सशस्त्र संगठनों में से एक बनकर उभरा है.

इमारतों को नुकसान, गाड़ियों में लगी आग

इस बीच सोशल मीडिया पर इस हमला से जुड़ी कई तस्वीरें और वीडियो भी सामने आए हैं. जिसमें हालात की गंभीरता का अंदाजा लगाया जा सकता है. तस्वीरों में जलती हुई इमारतें, क्षतिग्रस्त गाड़ियां और पास के एक पुल के कुछ हिस्सों को देखा जा सकता है. हालांकि, अभी तक इस हमले की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं की गई है. म्यांमार की सेना ने इस घटना पर तुरंत कोई टिप्पणी नहीं की. सेना का पहले से ही यह कहना रहा है कि उसके हवाई अभियान वैध सैन्य ठिकानों को निशाना बनाते हैं और उसने सशस्त्र विद्रोही समूहों पर आतंकवाद का आरोप लगाया है.

अराकान आर्मी ने लगाया जानबूझकर हमला के आरोप

इस बीच अराकान आर्मी ने म्यांमार सेना पर जानबूझकर हवाई हमले करने का आरोप लगाया, जिससे बड़ी संख्या में आम नागरिक हताहत हुए हैं. मंगलवार सुबह जारी एक बयान में समूह ने कहा कि वह "जानबूझकर किए गए हवाई हमलों से जुड़े उन हमलों के लिए सीधे तौर पर जिम्मेदार व्यक्तियों और संगठनों के खिलाफ जल्द ही प्रभावी जवाबी कार्रवाई करेगा, जिनमें बड़ी संख्या में लोग हताहत हुए हैं."

खबर अभी अपडेट हो रही है....

Continue reading on the app

हो गया तय! एशियन गेम्स 2026 में श्रीलंका से होगा टीम इंडिया का सेमीफाइनल मैच, जानिए कब और कहां होगा मुकाबला

Asian Games 2026 : एशियन गेम्स 2026 में इंडियन क्रिकेट टीम का सेमीफाइनल मैच किस टीम से होगा ये अब तय हो चुका है. भारतीय क्रिकेट टीम एशियन गेम्स 2026 का सेमीफाइनल मुकाबला श्रीलंका क्रिकेट टीम के साथ खेलने वाली है. आज यानी 29 सितंबर (मंगलवार) को श्रीलंका और नेपाल के बीच खेला जाने वाला क्वार्टर फाइनल मैच बारिश के चलते रद्द हो गया और उसके चलते श्रीलंका ने आईसीसी टी20 रैंकिंग में नेपाल से ऊपर होने की वजह से सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया.

इससे पहले कल यानी 28 सितंबर (सोमवार) को भारत और अफगानिस्तान का क्वार्टर फाइनल मैच भी बारिश के चलते रद्द हो गया था. इसके बाद आईसीसी टी20 रैंकिंग में शीर्ष पर होने के चलते भारत को सेमीफाइनल में प्रवेश मिल गया था.अब श्रीलंका मेंस क्रिकेट टीम की टक्कर एशियन गेम्स के सेमीफाइनल मुकाबले में भारतीय क्रिकेट टीम के साथ होने वाली है. इन दोनों के बीच ये मुकाबला कब और कहां होगा. आइए जानते हैं. 

कितनी तारीख को होगा भारत-श्रीलंका सेमीफाइनल

एशियन गेम्स 2026 में का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला 1 अक्टूबर (गुरुवार) को भारत और श्रीलंका के बीच होगा. आज से सिर्फ 2 दिन छोड़कर तीसरे दिन श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली इंडियन क्रिकेट टीम श्रीलंका के साथ दो-दो हाथ करेगी और गोल्ड मेडल मैच में अपनी जगह पक्की करना चाहेगी. 

कितने बजे शुरू होगा एशियन गेम्स का सेमीफाइनल मैच

एशियन गेम्स 2026 में भारत और श्रीलंका का सेमीफाइनल मैच लोकल समय के अनुसार दोपहर 1:30 बजे खेला जाएगा. वहीं भारतीय समय के मुताबकि ये मुकाबला सुबह 10 बजे से खेला जाएगा. वहीं इस मुकाबले का टॉस 9:30 बजे होगा. ऐसे में इंडियन क्रिकेट फैंस इस मुकाबले का एक्शन सुबह-सुबह देख पाएंगे.

किस मैदान पर होगा भारत-श्रीलंका मुकाबला

एशियन गेम्स 2026 जापान में खेल जा रहे हैं. इंडियन क्रिकेट टीम इस समय जापान में मौजूद है. भारत और श्रीलंका के बीच खेला जाने वाला मुकाबला जापान के निशिन में खेला जाएगा. इंडियन क्रिकेट टीम इस सेमीफाइनल मैच में कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में श्रीलंका मेंस क्रिकेट टीम के खिलाफ अपना जलवा बिखेरती हुई नजर आएगी. 

एशियन गेम्स 2026 के लिए भारत-श्रीलंका के स्क्वाड 

भारत : श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, तिलक वर्मा (उपकप्तान), नितीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, विपराज निगम, रवि बिश्नोई, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, वैभव सूर्यवंशी, यश ठाकुर.

श्रीलंका : साहन अराचिगे (कप्तान), अशेन बंडारा, लसिथ क्रूसपुल्ले, सोहन डी लिवेरा, निरोशन डिकवेला (विकेटकीपर), बिनुरा फर्नांडो, नुवानिडु फर्नांडो, थारिंदु रत्नायके, दुशन हेमंथा, सिनेत जयवर्धने, चमिका करुणारत्ने, गरुका संकेत, वानुजा साहन, नुवान तुषारा और विजयकांत वियासकांत.

ये भी पढ़ें : कितनी तारीख को खेला जाएगा टीम इंडिया का अगला मैच, सुबह या शाम में नहीं बल्कि इतने बजे से शुरू होगा मुकाबला

Continue reading on the app

  Sports

गुरुग्राम में VanVivaha 2026 का जलवा, 6000 से ज्यादा विजिटर्स पहुंचे, अगले साल होगा मचेगी बड़ी धूम

शादी सिर्फ दो लोगों का मिलन नहीं, बल्कि फैशन, ज्वेलरी, ट्रैवल, हॉस्पिटैलिटी, डेकोर और एंटरटेनमेंट का अनुभव बन चुकी है. गुरुग्राम में हुए VanVivaha 2026 ने इसी बदलती तस्वीर की झलक दिखाई. 24-25 सितंबर को गुरुग्राम में हुए एक खास कार्यक्रम में 6000 से ज्यादा लोग पहुंचे, जबकि 100 से ज्यादा ब्रांड और विशेषज्ञ एक मंच पर जुटे. यहां परिवारों को शादी के लिए विकल्प मिले तो कारोबारियों को ग्राहकों और इंडस्ट्री प्रोफेशनल्स से जुड़ने का मौका मिला. Tue, 29 Sep 2026 09:20:29 +0530

  Videos
See all

Maharashtra: Angarki Sankashti पर Ganpati मंदिर में भक्तों की भारी भीड़, देखें Visuals #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-29T05:02:25+00:00

CM Yogi ने जनता दर्शन में लोगों की Problems सुनी l Gorakhpur l UP news update #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-29T05:02:05+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers