Responsive Scrollable Menu

अमेरिका-ईरान के बीच खत्म होगी जंग? विदेश मंत्री अराघची ने मंगलवार तक जवाब मिलने की जताई उम्मीद

US Iran War: अमेरिका और ईरान के बीच जारी तनाव को कम करने और समझौता कराने की कोशिशें जारी है. हालांकि दोनों देश एक दूसरे के आमने-सामने बातचीत करने को अभी तक तैयार नहीं हुए हैं. जबकि बिचौलियों के जरिए बातचीत अभी भी जारी है. इस बीच ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने कहा कि तेहरान ने मध्यस्थों के जरिए अमेरिका के साथ बातचीत की है. इसके साथ ही उन्होंने उम्मीद जताई है कि मंगलवार तक वॉशिंगटन से आधिकारिक जवाब भी मिल जाएगा.

मध्यस्थों के जरिए हुई अमेरिका से बातचीत- अराघची

अल जजीरा की रिपोर्ट के मुताबिक, ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने सोमवार (स्थानीय समय) को कहा कि तेहरान ने न्यूयॉर्क में कतरी मध्यस्थों के जरिए अमेरिका के साथ और अप्रत्यक्ष बातचीत की है. उन्हें उम्मीद है कि वॉशिंगटन से आधिकारिक जवाब कल तक मिल जाएगा. पत्रकारों से बात करते हुए अराघची ने कहा कि पिछले हफ्ते संयुक्त राष्ट्र महासभा के सत्र के दौरान उनकी यात्रा का मुख्य मकसद क्षेत्रीय तनाव और होर्मुज जलडमरूमध्य में सुरक्षा की गंभीर स्थिति पर ईरान का पक्ष रखना था.

शर्तें पूरी होने पर खुलेगा जलमार्ग- ईरान

अल जजीरा के मुताबिक, ईरानी विदेश मंत्री ने फिर से कहा कि तेहरान ने संकट को सुलझाने और अहम शिपिंग लेन को फिर से खोलने के लिए एक निष्पक्ष और तार्किक योजना पेश की है, बशर्ते कुछ खास शर्तें पूरी हों.

अराघची ने कहा, "हमारा मकसद इन शर्तों को अमेरिकी पक्ष और बाकी सभी देशों तक पहुंचाना था, ताकि अंतरराष्ट्रीय समुदाय को यह पता चल सके कि ईरान के पास इस मामले में एक योजना है." अरागची ने आगे कहा कि हाल की बैठक में कतरी मध्यस्थों ने मौजूदा मतभेदों को कम करने और तेहरान के प्रस्तावों को लागू करने में मदद करने के लिए नए सुझाव दिए थे, और अब इन विचारों को वाशिंगटन तक पहुंचाया जा रहा है. 

राष्ट्रपति ट्रंप ने भी की बातचीत की पुष्टि

अल जजीरा की रिपोर्ट के मुताबिक, उन्होंने कहा, "कतरी और पाकिस्तानी मध्यस्थों के बीच इस तरह की बातचीत और संदेशों का आदान-प्रदान हमेशा से होता रहा है. लेकिन अब, ईरान द्वारा रखे गए प्रस्ताव को देखते हुए, यह प्रक्रिया और भी गंभीर हो गई है." इससे पहले दिन में, अल जजीरा की रिपोर्ट में कहा गया कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पुष्टि की कि अमेरिकी अधिकारियों ने सोमवार को ईरान के मामले में मध्यस्थों के साथ बातचीत की थी. ओवल ऑफिस में पत्रकारों से बात करते हुए, ट्रंप ने इस बातचीत की पुष्टि तो की, लेकिन बातचीत के बारे में कोई और जानकारी नहीं दी.

पिछले हफ्ते अमेरिका अधिकारियों से मिला था कतर का प्रतिनिधिमंडल

अल जजीरा की रिपोर्ट के मुताबिक, ईरान के सरकारी मीडिया ने बताया कि विदेश मंत्री अब्बास अराघची न्यूयॉर्क में मध्यस्थों से मिलने वाले थे. वे तेहरान और वाशिंगटन के बीच मौजूदा हालात और नए प्रस्तावों पर चर्चा करने वाले थे. यह बैठक ऐसे समय में हो रही है जब पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने होर्मुज को फिर से खोलने से जुड़े ईरान के एक प्रस्ताव को खारिज कर दिया था. इससे पहले, पिछले हफ्ते कतर का एक प्रतिनिधिमंडल अमेरिका गया था और उसने अमेरिकी अधिकारियों के सामने ईरान का एक प्रस्ताव रखा था. इस प्रस्ताव में आर्थिक राहत के बदले होर्मुज को फिर से खोलने की बात कही गई थी.

ये भी पढ़ें: 'ईरान के साथ चल रही जंग में बहुत जल्द मिलेगी जीत', ट्रंप ने मध्यावधि चुनाव से पहले तेहरान को दी हमले की चेतावनी

ईरान ने अमेरिका के सामने रखा था सात दिनों का प्लान

बता दें कि पिछले हफ्ते संयुक्त राष्ट्र महासभा के 81वें सत्र के दौरान, अराघची ने सात दिन का एक प्रस्ताव पेश किया था. इस प्रस्ताव के तहत, अगर वाशिंगटन कुछ शर्तें पूरी करता है, तो ईरान होर्मुज को फिर से खोल देगा. ईरान ने कहा कि यह प्रस्ताव मध्यस्थों के जरिए भेजा गया था और जलमार्ग को फिर से खोलने की बात को अमेरिकी सैन्य दबाव कम करने जैसे उपायों से जोड़ा गया था.

ये भी पढ़ें: होर्मुज में IRGC का बड़ा एक्शन, जब्त किया अमेरिकी ड्रोन; ईरान के पहले दावे को US ने किया था खारिज

Continue reading on the app

पाकिस्तान की ट्राई-सीरीज से बाहर जॉस बटलर:हैमस्ट्रिंग चोट के कारण नहीं जाएंगे, श्रीलंका के खिलाफ हेडिंग्ले वनडे में चोट लगी थी

इंग्लैंड के विकेटकीपर-बल्लेबाज जॉस बटलर पाकिस्तान में होने वाली ट्राई-सीरीज से बाहर हो गए हैं। उन्हें हैमस्ट्रिंग चोट लगी है। यह सीरीज अक्टूबर में इंग्लैंड, पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेली जाएगी। बटलर रिकवरी के लिए इंग्लैंड में रहेंगे। उनकी गैरमौजूदगी में जोर्डन कॉक्स को विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी मिल सकती है। श्रीलंका के खिलाफ मैच में लगी थी चोट बटलर को पिछले हफ्ते हेडिंग्ले में श्रीलंका के खिलाफ वनडे के दौरान हैमस्ट्रिंग में परेशानी हुई थी। दर्द के बावजूद वे बाद में बल्लेबाजी के लिए मैदान पर लौटे थे। इसके बाद द ओवल में श्रीलंका के खिलाफ मैच में उन्हें आराम दिया गया। इंग्लैंड ने यह मुकाबला 223 रन से जीता था। मैकुलम बोले- बटलर का न होना निराशाजनक इंग्लैंड के लिमिटेड ओवर्स कोच ब्रेंडन मैकुलम ने बटलर के पाकिस्तान नहीं जाने की पुष्टि की। उन्होंने कहा कि बटलर जल्द वापसी के लिए हर संभव प्रयास करेंगे। हालांकि, उनकी वापसी में कितना समय लगेगा, यह अभी स्पष्ट नहीं है। मैकुलम ने कहा कि टीम में बटलर का न होना निराशाजनक है। साथ ही, इससे दूसरे खिलाड़ियों को अपनी क्षमता दिखाने का मौका मिलेगा। व्हाइट-बॉल क्रिकेट में 10 हजार रन पूरे किए बटलर ने चोटिल होने से पहले बड़ी उपलब्धि हासिल की थी। उन्होंने इसी महीने वनडे और टी-20 इंटरनेशनल को मिलाकर 10 हजार व्हाइट-बॉल रन पूरे किए थे। वे यह उपलब्धि हासिल करने वाले इंग्लैंड के पहले बल्लेबाज बने। कॉक्स को विकेटकीपिंग का मौका बटलर की गैरमौजूदगी में जोर्डन कॉक्स को विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी मिल सकती है। उन्होंने द ओवल में श्रीलंका के खिलाफ वनडे से इंग्लैंड की टीम में वापसी की थी। कॉक्स ने 2024 के बाद पहली बार इंग्लैंड की वनडे टीम में जगह बनाई है। अब बटलर के बाहर होने से उन्हें लगातार मौके मिलने की संभावना है। ट्राई-सीरीज में इंग्लैंड के चार मैच पाकिस्तान में होने वाली ट्राई-सीरीज में इंग्लैंड, पाकिस्तान और श्रीलंका की टीमें खेलेंगी। इंग्लैंड को ग्रुप स्टेज में पाकिस्तान और श्रीलंका से 2-2 मैच खेलने हैं। इसके बाद टॉप टीमों के बीच फाइनल खेला जाएगा।

Continue reading on the app

  Sports

नीरू ढांडा ने एशियन गेम्स में लहराया परचम, इंडिविजुअल ट्रैप इवेंट में जीता गोल्ड मेडल

ट्रैप शूटर नीरू ढांडा ने इतिहास रच दिया है। एशियन गेम्स 2026 में भारत को  उन्होंने गोल्ड मेडल दिलाया है। वुमेंस ट्रैप इंडिविजुअल फाइनल में उन्होंने दमदार प्रदर्शन किया और देश को इन खेलों का पांचवां गोल्ड मेडल दिलाया।  Tue, 29 Sep 2026 11:16:32 +0530

  Videos
See all

Ujjain News: उज्जैन बवाल पर क्या बोले Giriraj Singh? #shorts | Breaking News | MP #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-29T06:14:34+00:00

Sultanpur Double Murder : सुल्तानपुर में डबल मर्डर से सनसनी #breakingnews #shortvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-29T06:11:43+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers