Responsive Scrollable Menu

राहुल गांधी ने कन्‍हैया कुमार की लगाई क्‍लास, पूछे ऐसे सवाल, जवाब देने में छूटे पसीने, लपेटे में एक और नेताजी

Kanhaiya Kumar News: लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पिछले कुछ महीनों से छात्रों और युवाओं से जुड़ने के लिए 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम चला रहे हैं. दूसरी तरफ, दिल्‍ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव में कांग्रेस की छात्र इकाई NSUI को करारी हार मिली. राहुल गांधी इस बात से बेहद नाखुश हैं.

Continue reading on the app

Myanmar सेना का Rakhine में बड़ा हमला, बाजार पर बमबारी से 49 की मौत

म्यांमा की सेना द्वारा एक ताकतवर विद्रोही समूह के नियंत्रण वाले क्षेत्र में एक बाजार के पास किए गए हवाई हमले में कम से कम 49 लोगों की मौत हो गई और 58 अन्य घायल हो गए। विद्रोही समूह और बचाव अभियान से जुड़े एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी। पश्चिमी रखाइन प्रांत में हुआ यह हमला देशभर में लोकतंत्र-समर्थक विद्रोही गुटों और जातीय सशस्त्र समूहों के खिलाफ घातक हवाई हमलों की कड़ी में सबसे ताजा हमला है।

म्यांमा में सेना के एक फरवरी 2021 को आंग सान सू ची के नेतृत्व वाली निर्वाचित सरकार का तख्तापलट करने के बाद से ही उथल-पुथल मची हुई है। देश में सैन्य शासन का बड़े पैमाने पर विरोध किया जा रहा है। रखाइन में स्थित और क्याउक्तॉ पर नियंत्रण रखने वाले शक्तिशाली जातीय सशस्त्र समूह ‘अराकान आर्मी’ के अनुसार, सोमवार को यह हमला देश के दूसरे सबसे बड़े शहर मांडले से करीब 340 किलोमीटर पश्चिम में स्थित क्याउक्तॉ कस्बे में हुआ।

हमले से जुड़ी जानकारी की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो पायी है। अराकान आर्मी ने मंगलवार तड़के जारी एक बयान में कहा कि दोपहर के करीब एक लड़ाकू विमान ने स्थानीय बाजार के पास दो बम गिराए, जिनकी चपेट में आकर दुकानदारों, खरीदारी करने आए लोगों और पैदल चल रहे लोगों की मौत हो गई। समूह ने बताया कि हमले में 58 अन्य लोग घायल हुए हैं, जिनमें से 22 की हालत गंभीर है।

बयान में कहा गया कि समूह ‘‘बड़े पैमाने पर लोगों की मौत का कारण बने जानबूझकर किए गए हवाई हमलों के लिए सीधे तौर पर जिम्मेदार व्यक्तियों और संगठनों के खिलाफ जल्द ही प्रभावी जवाबी कार्रवाई करेगा।’’ रखाइन में बचाव अभियान से जुड़े वरिष्ठ अधिकारी वाई हुन आंग ने घटनास्थल पर मौजूद बचावकर्मियों के हवाले से हताहतों की संख्या की पुष्टि की। उन्होंने कहा, ‘‘रखाइन में यह सबसे भीषण हवाई हमलों में से एक है।’’ सोशल मीडिया पर साझा की गई तस्वीरों और वीडियो में इमारतों में आग लगी हुई, क्षतिग्रस्त वाहन और पास के एक पुल का कुछ हिस्सा टूटा हुआ दिखाई दिया। सेना ने हमले पर तत्काल कोई टिप्पणी नहीं की।

रखाइन में संघर्ष तेज होने के बाद से सेना ने व्यापार मार्गों पर कड़े प्रतिबंध लगा दिए हैं, जिससे खाद्य पदार्थों की कमी और गंभीर हो गई है। दिसंबर में रखाइन के म्राउक-यू कस्बे में एक अस्पताल पर सेना के हवाई हमले में कम से कम 34 लोगों की मौत हो गई थी और 80 अन्य घायल हुए थे।

Continue reading on the app

  Sports

India vs Pakistan: पाकिस्तान के खिलाफ मैच में वैभव सूर्यवंशी पर भरोसा मत करना, जानिए क्यों?

एशियन गेम्स के गोल्ड मेडल मैच में पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय क्रिकेट टीम को भिड़ना है. मैच 3 अक्टूबर को Korogi Sports Park में होगा. Fri, 02 Oct 2026 17:26:17 +0530

  Videos
See all

Rashtravad | CJP Protest: ज्ञानेश कुमार के बारे में ये क्या बोले वरिष्ठ पत्रकार! | #cjpprotest #cjp #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-02T12:14:27+00:00

वोट चोरी पर कोहराम, दिल्ली TO मुंबई संग्राम...| Election Commission | Delhi Protest | Gyanesh Kumar #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-02T12:15:47+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers