साउथ अफ्रीका के खिलाफ आखिरी वनडे से नाथन एलिस बाहर:चोट के कारण ऑस्ट्रेलिया लौटेंगे; जोएल डेविस भी दौरे से बाहर
ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज नाथन एलिस साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीसरे और आखिरी वनडे से बाहर हो गए हैं। उन्हें लेफ्ट साइड स्ट्रेन हुआ है। वे आगे की जांच और रिहैब के लिए ऑस्ट्रेलिया लौटेंगे। बाएं हाथ के स्पिनर जोएल डेविस भी दौरा बीच में छोड़ेंगे। उन्हें दूसरे वनडे में सब्सटीट्यूट फील्डिंग के दौरान राइट हैमस्ट्रिंग चोट लगी। साउथ अफ्रीका सीरीज में 2-0 से आगे है। दूसरे वनडे में 4 ओवर ही कर सके एलिस जोहान्सबर्ग में रविवार को खेले गए दूसरे वनडे में एलिस ने सिर्फ 4 ओवर गेंदबाजी की। इसके बाद उन्हें साइड में दर्द हुआ। वे अपना स्पेल पूरा नहीं कर सके। एलिस की चोट से ऑस्ट्रेलिया को बड़ा नुकसान हुआ। साउथ अफ्रीका ने 365/9 का स्कोर बनाया। इसके बाद ऑस्ट्रेलिया 333 रन पर ऑलआउट हो गया। साउथ अफ्रीका ने 32 रन से मैच जीता और सीरीज 2-0 से अपने नाम कर ली। इस साल वनडे में एलिस के 22 विकेट एलिस इस दौरे पर ऑस्ट्रेलिया के प्रमुख गेंदबाजों में रहे हैं। उन्होंने इस साल वनडे में 22 विकेट लिए हैं। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के अनुसार, इस साल वनडे में उनसे ज्यादा विकेट सिर्फ दो गेंदबाजों ने लिए हैं। अब एलिस के पास अगले अंतरराष्ट्रीय मैच से पहले छह सप्ताह से ज्यादा का समय है। ऑस्ट्रेलिया की अगली व्हाइट-बॉल सीरीज नवंबर में इंग्लैंड के खिलाफ घरेलू मैदान पर होगी। तीसरे वनडे में कमिंस की वापसी संभव सीरीज का तीसरा वनडे 30 सितंबर को पोटचेफस्ट्रूम में खेला जाएगा। शुरुआती दो मैच नहीं खेलने वाले कप्तान पैट कमिंस की वापसी हो सकती है। दूसरे वनडे में आराम करने वाले मिचेल स्टार्क भी लौट सकते हैं। वहीं, पहले दोनों वनडे खेलने वाले जोश हेजलवुड को आराम दिया जा सकता है। जेवियर बार्टलेट के टीम में बने रहने की संभावना है। डेविस को दौरे पर मैच खेलने का मौका नहीं मिला जोएल डेविस को ऑस्ट्रेलिया की टीम में दूसरे स्पेशलिस्ट स्पिनर के तौर पर शामिल किया गया था। उन्हें अभी तक एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला। जोहान्सबर्ग वनडे में वे सब्सटीट्यूट फील्डर के तौर पर मैदान पर उतरे। इसी दौरान उनकी दाईं हैमस्ट्रिंग में खिंचाव आया। अब वे ऑस्ट्रेलिया लौटकर रिहैब करेंगे। इसके बाद न्यू साउथ वेल्स के लिए घरेलू क्रिकेट में वापसी करेंगे। ऑस्ट्रेलिया के कई खिलाड़ी चोटिल ऑस्ट्रेलिया के लिए इस दौरे पर चोटों की समस्या बनी हुई है। तेज गेंदबाज बिली स्टेनलेक जिम्बाब्वे सीरीज के दौरान साइड स्ट्रेन के कारण बाहर हुए थे। विकेटकीपर बल्लेबाज जोश इंग्लिस भी पहले वनडे में उंगली में फ्रैक्चर के कारण बाकी वनडे से बाहर हो चुके हैं। उनकी 9 अक्टूबर से शुरू होने वाली टेस्ट सीरीज में वापसी पर अभी फैसला नहीं हुआ है। ऑस्ट्रेलिया-ए टीम में भी बदलाव भारत दौरे पर मौजूद ऑस्ट्रेलिया-ए टीम में भी बदलाव किए गए हैं। ब्रेंडन डॉगेट, फर्गस ओ'नील और कैंपबेल केलावे शेफील्ड शील्ड सीजन के लिए ऑस्ट्रेलिया लौटेंगे। उनकी जगह सैम हार्पर, जाय रिचर्डसन और लियम हैचर पुडुचेरी में मंगलवार से शुरू होने वाले दूसरे अनऑफिशियल टेस्ट के लिए टीम से जुड़ेंगे। तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए रिले मेरेडिथ और विल सदरलैंड को भी ऑस्ट्रेलिया-ए टीम में शामिल किया गया है। वे जैक एडवर्ड्स और एरॉन हार्डी की जगह लेंगे। हार्डी मामूली घुटने की चोट के कारण सीरीज से बाहर हुए हैं। ---------------------------------------------- दौरे से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें… साउथ अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को 32 रन से हराया:दूसरे वनडे में मिलर ने 142 रन की पारी खेली, कप्तान बावुमा ने 103 रन बनाए साउथ अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को दूसरे वनडे में 32 रन से हरा दिया। इस जीत के साथ साउथ अफ्रीका ने 3 मैचों की सीरीज 2-0 से अपने नाम कर ली। तीसरा वनडे 30 सितंबर को सेनवेस पार्क में खेला जाएगा। पूरी खबर
FIDE अवॉर्ड्स - दिव्या देशमुख बनीं बेस्ट फीमेल चेस प्लेयर:भारत की ओपन-विमेंस टीम बेस्ट टीम चुनी गई; लगातार तीसरी बार नोना गैप्रिंडाशविली ट्रॉफी जीती
भारतीय चेस ग्रैंडमास्टर दिव्या देशमुख को FIDE एक्सीलेंस अवॉर्ड्स में बेस्ट चेस प्लेयर (फीमेल) चुना गया है। पिछले एक साल में विमेंस वर्ल्ड कप में उनके खिताबी प्रदर्शन को देखते हुए उन्हें यह सम्मान मिला। उज्बेकिस्तान के जावोखिर सिंदारोव को बेस्ट चेस प्लेयर (मेल) चुना गया। समरकंद में हुए 46वें चेस ओलिंपियाड के बाद हुए FIDE एक्सीलेंस अवॉर्ड्स में भारतीय चेस का दबदबा रहा। ओपन और विमेंस नेशनल टीमों को सभी देशों के मुकाबले सबसे ज्यादा कंबाइंड पॉइंट्स हासिल करने के लिए बेस्ट टीम चुना गया। वहीं, ऑल इंडिया चेस फेडरेशन (AICF) को बेस्ट फेडरेशन कैटेगरी में तीसरा स्थान मिला। लगातार तीसरी बार भारत के पास नोना गैप्रिंडाशविली ट्रॉफी भारत ने लगातार तीसरी बार नोना गैप्रिंडाशविली ट्रॉफी अपने नाम की। इससे पहले भारतीय टीम ने 2022 में चेन्नई और 2024 में बुडापेस्ट में हुए चेस ओलिंपियाड में यह ट्रॉफी जीती थी। समरकंद में भारतीय ओपन टीम ने सिल्वर मेडल, जबकि वूमेंस टीम ने ब्रॉन्ज मेडल जीता। भारतीय खिलाड़ियों ने टूर्नामेंट में कुल 6 इंडिविजुअल मेडल भी अपने नाम किए। AICF अध्यक्ष बोले- भारत के लिए गर्व का पल AICF अध्यक्ष नितिन नारंग ने भारतीय टीम की उपलब्धि पर कहा, "यह भारत और भारतीय चेस के लिए बेहद गर्व का पल है। लगातार तीसरी बार नोना गैप्रिंडाशविली ट्रॉफी घर लाना, ओपन सेक्शन में सिल्वर, वूमेंस सेक्शन में ब्रॉन्ज और 6 इंडिविजुअल मेडल जीतना बड़ी उपलब्धि है।" उन्होंने कहा, "चेन्नई से बुडापेस्ट और अब समरकंद तक, हमारे खिलाड़ियों ने ग्लोबल स्टेज पर तिरंगे का मान बढ़ाया है। भारत अब सिर्फ चैंपियंस ही पैदा नहीं कर रहा, बल्कि एक ऐसा चेस इकोसिस्टम तैयार कर रहा है जिसे पूरी दुनिया में पहचान मिल रही है।" खिलाड़ियों के परिवार और सपोर्ट स्टाफ को दिया श्रेय नितिन नारंग ने इस सफलता का श्रेय खिलाड़ियों के साथ उनके परिवार, कैप्टन, कोच और सपोर्ट स्टाफ को भी दिया। उन्होंने कहा कि इतनी बड़ी कामयाबी किसी एक व्यक्ति की मेहनत से हासिल नहीं होती। टीम के सपोर्ट स्टाफ ने पर्दे के पीछे रहकर दिन-रात काम किया, जबकि खिलाड़ियों के माता-पिता और परिवार उनकी यात्रा का अहम हिस्सा रहे। अब दो वर्ल्ड चैंपियनशिप पर नजर समरकंद की सफलता के बाद भारतीय चेस के सामने दो बड़े वर्ल्ड चैंपियनशिप मुकाबले हैं। डी गुकेश नवंबर में जिनेवा में अपने वर्ल्ड चैंपियनशिप टाइटल का डिफेंस करेंगे। वहीं, अगले साल की शुरुआत में आर. वैशाली वूमेंस वर्ल्ड चैंपियनशिप के टाइटल मैच में चुनौती पेश करेंगी। नितिन नारंग के मुताबिक, पुरुष और महिला दोनों वर्गों की वर्ल्ड चैंपियनशिप में भारतीय खिलाड़ियों की मौजूदगी देश में चेस के बढ़ते स्तर को दिखाती है। ----------------------------------------------- चेस से जुड़ी यह खबार भी पढ़ें… चेस ओलिंपियाड में भारत को डबल मेडल:ओपन कैटेगरी में सिल्वर, महिला टीम ने ब्रॉन्ज जीता; वर्ल्ड चैंपियन डी गुकेश हारे भारत ने समरकंद में हुए 46वें चेस ओलिंपियाड में रविवार को 2 मेडल अपने नाम किए। टीम ने ओपन में सिल्वर मेडल जीता। वहीं महिला टीम ब्रॉन्ज जीतने में सफल रही। पूरी खबर
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 








.jpg)

