Bhumi Pednekar का नया वीडियो वायरल: CJP महिला प्रदर्शनकारी को मिली रेप धमकियों पर जताई चिंता; यूजर्स बोले- 'डैमेज कंट्रोल?'
Bhumi Pednekar On Female Protester Getting Rape Threats: एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर ने CJP प्रदर्शन में शामिल एक युवा महिला प्रदर्शनकारी को मिल रही रेप और जान से मारने की धमकियों की निंदा की है। उन्होंने कहा कि किसी की राय अलग होने पर भी किसी महिला को निशाना बनाना गलत है। हालांकि, भूमि के इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर एक बार फिर बहस शुरू हो गई है। कुछ यूजर्स ने उनके इस कदम को पहले हुए विवाद के बाद 'डैमेज कंट्रोल' बताया है।
महिला प्रदर्शनकारी का वीडियो देख परेशान हुईं भूमि
भूमि ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्होंने ऑनलाइन ट्रोलिंग और धमकियों को लेकर अपनी बात रखी। उन्होंने बताया कि उन्होंने एक युवा महिला प्रदर्शनकारी का इंटरव्यू देखा, जिसमें वह काफी परेशान और डरी हुई नजर आ रही थी।
भूमि के मुताबिक, वीडियो वायरल होने के बाद उस लड़की को लगातार रेप और जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं। भूमि ने कहा, "सिर्फ उस लड़की को ही नहीं, बल्कि उसकी मां और परिवार को भी ऐसी धमकियां दी जा रही हैं। यह बिल्कुल स्वीकार नहीं किया जा सकता।"
असहमति का मतलब डराना नहीं है
भूमि ने कहा कि किसी की सोच या राय से असहमत होना अलग बात है, लेकिन इसके लिए किसी को मानसिक रूप से परेशान करना सही नहीं है। उन्होंने कहा,"हम किसी युवा लड़की को बुली नहीं कर सकते। सिर्फ इसलिए कि हमारी राय अलग है, हम किसी के मन में डर पैदा नहीं कर सकते।"
एक्ट्रेस ने यह भी कहा कि महिलाओं को पहले से ही कई तरह के उत्पीड़न का सामना करना पड़ता है और ऑनलाइन धमकियां उनकी मानसिक सेहत पर गहरा असर डाल सकती हैं।
अपने अनुभव का भी किया जिक्र
भूमि ने कहा कि एक पब्लिक फिगर होने के नाते उन्होंने भी ऑनलाइन ट्रोलिंग और नफरत का सामना किया है। उन्होंने बताया कि ऐसी चीजों का असर लंबे समय तक रहता है और यह किसी व्यक्ति की मानसिक स्थिति को प्रभावित कर सकता है। उन्होंने लोगों से अपील की कि देश की तरक्की के लिए जरूरी मुद्दों पर बातचीत शांति और एकजुटता के साथ होनी चाहिए।
पहले PM मोदी वाले बयान पर हुई ट्रोल
भूमि का यह बयान उनके उस वीडियो के बाद आया है, जिसमें उन्होंने NEET-UG 2026 प्रदर्शन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ लगाए गए आपत्तिजनक नारों पर सवाल उठाए थे। उन्होंने कहा था कि लोगों को विरोध करने का अधिकार है, लेकिन भाषा में मर्यादा होनी चाहिए। भूमि ने कहा था कि देश के सबसे बड़े पद पर बैठे व्यक्ति के लिए इस तरह की भाषा का इस्तेमाल सही नहीं है।
यूजर्स ने बताया 'डैमेज कंट्रोल'
भूमि के नए वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं देखने को मिली। कुछ यूजर्स ने उनकी तारीफ की, जबकि कई लोगों ने इसे उनके पहले बयान के बाद की गई सफाई बताया। एक यूजर ने लिखा, "अच्छा डैमेज कंट्रोल है।" वहीं, दूसरे यूजर ने कहा कि अगर भूमि को इस मुद्दे पर बोलना था तो उन्हें यह वीडियो पहले शेयर करना चाहिए था।
यह भी पढ़े- 'ये हमारी संस्कृति नहीं है': PM Modi के खिलाफ अभद्र नारों पर बोलीं Bhumi Pednekar; युवाओं से की खास अपील
सावन में घर पर ऐसे उगाएं धतूरे का पौधा, सही गमला, मिट्टी और देखभाल का आसान तरीका, शिव पूजा के लिए मिलेंगे ताजे फूल
How To Grow Datura: अगर आप सावन में भगवान शिव की पूजा के लिए घर पर धतूरा उगाना चाहते हैं, तो सही गमला, मिट्टी और देखभाल का तरीका जानना जरूरी है. धतूरा कम देखभाल में भी अच्छी तरह बढ़ने वाला पौधा माना जाता है. सही धूप, संतुलित पानी और समय-समय पर जैविक खाद देने से पौधे पर अच्छे फूल और फल आते हैं. घर में धतूरा लगाने से पूजा के लिए बाजार पर निर्भरता भी कम हो जाती है. हालांकि यह एक विषैला पौधा है, इसलिए इसकी देखभाल करते समय जरूरी सावधानियां जरूर अपनानी चाहिए.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi
News18























