अमेरिका के क्रिकेटर अखिलेश रेड्डी पर 8 साल का बैन:आबू धाबी T10 लीग में फिक्सिंग की कोशिश और सबूत मिटाने का दोषी पाया गया
इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) के एंटी-करप्शन ट्रिब्यूनल ने अमेरिका के क्रिकेटर बोदुगुम अखिलेश रेड्डी पर क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से 8 साल का प्रतिबंध लगाया है। ट्रिब्यूनल ने उन्हें आबू धाबी T10 लीग 2025 के दौरान मैच फिक्सिंग की कोशिश, दूसरे खिलाड़ी को फिक्सिंग के लिए उकसाने और जांच के दौरान मोबाइल से सबूत मिटाने का दोषी पाया। यह प्रतिबंध 21 नवंबर 2025 से प्रभावी माना जाएगा, जब उन्हें अस्थायी रूप से निलंबित किया गया था। ICC के मुताबिक, मामले की जांच एमिरेट्स क्रिकेट बोर्ड (ECB) की ओर से नियुक्त ICC के एंटी-करप्शन अधिकारियों (DACO) ने की थी। अमेरिका के लिए खेल चुके हैं 4 टी-20 मैच 26 साल के बोदुगुम अखिलेश रेड्डी ने अमेरिका की राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के लिए अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर 4 टी20 मैच खेले हैं। उन्होंने नॉर्थ अमेरिका टी20 कप में केमैन आइलैंड्स के खिलाफ अमेरिका के लिए अपना इंटरनेशनल डेब्यू किया था। एक बल्लेबाज और पार्ट-टाइम गेंदबाज के रूप में खेलने वाले अखिलेश के नाम अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में 1 विकेट दर्ज है। आबू धाबी T10 लीग में ICC की क्या भूमिका है? आबू धाबी T10 लीग का आयोजन एमिरेट्स क्रिकेट बोर्ड (ECB) करता है। टूर्नामेंट में भ्रष्टाचार रोधी नियमों को लागू करने और उनकी निगरानी की जिम्मेदारी आईसीसी के एंटी-करप्शन अधिकारियों (DACO) को सौंपी गई है। इसी अधिकार के तहत इस मामले की जांच और सुनवाई की गई। ------------------------------------------------- स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… ऑस्ट्रेलिया अंडर-19 टीम का भारत दौरा:भारतीय मूल के नील पटेल को 16 सदस्यीय टीम में मिली जगह क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने अगले महीने होने वाले भारत दौरे के लिए 16 सदस्यीय अंडर-19 पुरुष टीम का ऐलान कर दिया है। इस टीम में भारतीय मूल के न्यू साउथ वेल्स के खिलाड़ी नील पटेल को भी शामिल किया गया है। यह टीम भारत के खिलाफ राजकोट और अहमदाबाद में पांच मैचों की मल्टी-फॉर्मेट सीरीज खेलेगी। पूरी खबर
दतिया उपचुनाव: कांग्रेस की बढ़त पर पीसी शर्मा बोले ‘ये पब्लिक है ये सब जानती है’, 10 हजार से अधिक वोटों से जीत का दावा
दतिया विधानसभा उपचुनाव की मतगणना के बीच कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री पीसी शर्मा ने कांग्रेस उम्मीदवार कुंवर घनश्याम सिंह की बढ़त को जनता का स्पष्ट जनादेश बताते हुए भाजपा पर चुनाव के दौरान सत्ता और सरकारी तंत्र के दुरुपयोग का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि सभी प्रयासों के बावजूद मतदाताओं ने कांग्रेस के पक्ष में फैसला सुनाया है।
पीसी शर्मा ने कहा कि “पब्लिक सब जानती है।” उन्होंने कहा कि कांग्रेस उम्मीदवार कुंवर घनश्याम सिंह बेहद सरल स्वभाव के व्यक्ति हैं और जनता ने उनकी सादगी को स्वीकार किया है। उन्होंने दावा किया कि अंतिम परिणाम में कांग्रेस 10 हजार से अधिक वोटों के अंतर से जीत हासिल करेगी।
पीसी शर्मा ने कांग्रेस की जीत का दावा किया
कांग्रेस नेता पीसी शर्मा ने एएनआई से बात करते हुए कहा कि दतिया उपचुनाव में कांग्रेस को उम्मीद थी कि 25 हजार से अधिक वोटों के अंतर से जीत दर्ज करेगी, लेकिन भाजपा ने तीसरे उम्मीदवार को मैदान में उतारकर उसे फ़ाइनेंस किया और सरकारी तंत्र का दुरुपयोग किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री, मंत्री और भाजपा के कई विधायक दतिया में डटे रहे लेकिन इसका जनता पर कोई असर नहीं पड़ा। उन्होंने कहा कि दतिया के मतदाताओं ने 2023 की तरह इस बार भी कांग्रेस पर भरोसा जताया है।
कांग्रेस की बढ़त को जनता का फैसला बताया
उन्होंने हाल के राजनीतिक आंदोलनों का भी उल्लेख किया। पीसी शर्मा ने कहा कि दिल्ली के जंतर-मंतर और भोपाल में हुए प्रदर्शनों ने यह संदेश दिया है कि अब जनता के फैसलों को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा कि नीट पेपर लीक और किसानों के मुद्दों पर सरकार को झुकना पड़ा, उसी तरह दतिया में भी जनता की इच्छा मत है कि कुंवर घनश्याम सिंह ही विधायक बनें। बता दें कि दतिया विधानसभा उपचुनाव के लिए जारी मतगणना में कांग्रेस उम्मीदवार कुंवर घनश्याम सिंह लगातार बढ़त बनाए हुए हैं। यह उपचुनाव पूर्व कांग्रेस विधायक राजेंद्र भारती की अयोग्यता के बाद खाली हुई थी। उन्हें एक धोखाधड़ी मामले में दो साल से अधिक की सजा मिली थी। दतिया उपचुनाव भाजपा और कांग्रेस, दोनों के लिए प्रतिष्ठा की लड़ाई माना जा रहा है।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
Mp Breaking News






















