Responsive Scrollable Menu

छोटे बजट में बड़ा कारोबार, कम पैसों में शुरू करें फूलों का बिजनेस, कुछ महीनों में होगी लाखों की कमाई

Flower business: रमेश कुमार ने कम बजट में फूलों का व्यवसाय शुरू कर परिवार का खर्चा चलाना शुरू किया. सावन में उनकी बिक्री बढ़ जाती है और दोपहर तक पूरा सामान बिक जाता है। वे फूलों के साथ धतूरा, तुलसी पत्ता भी बेचते हैं.

Continue reading on the app

सोना ₹1,328 बढ़कर ₹1.52 लाख पर पहुंचा:साल के आखिर तक ₹1.80 लाख तक जा सकता है, चांदी आज ₹4,102 महंगी हुई

सोने-चांदी के दाम में आज यानी 25 सितंबर को बढ़त रही। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन यानी IBJA के मुताबिक 10 ग्राम 24 कैरेट सोने के दाम 1,328 रुपए बढ़कर 1.52 लाख रुपए हो गई है। एक किलो चांदी 4,102 रुपए महंगी होकर 2.32 लाख रुपए की हो गई है। चीन और भारत सहित दुनियाभर के कई देशों के बैंक सोना खरीद रहे हैं। इसके अलावा फेस्टिवल सीजन भी शुरू होने से भी सोने की डिमांड बढ़ी है। कमोडिटी एक्सपर्ट अजय केडिया के अनुसार ऐसे में सोना साल के आखिर तक 1 लाख 80 हजार और चांदी 3 लाख रुपए किलो तक जा सकती है। इस साल सोना ₹19 हजार महंगा हुआ इस साल सोने-चांदी की कीमत में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। सोना 2026 में अब तक 19 हजार रुपए महंगा हो चुका है। 31 दिसंबर 2025 को 10g सोना 1.33 लाख रुपए पर था, जो अब 1.52 लाख रुपए पर है। वहीं चांदी 31 दिसंबर 2025 को 2.30 लाख रुपए किलो थी, जो अब 2.32 लाख रुपए पर है। इस दौरान 29 जनवरी को सोने ने 1.76 लाख रुपए और चांदी ने 3.86 लाख रुपए का ऑलटाइम हाई भी बनाया था। सोने में गोल्ड ETF के जरिए कम पैसों में कर सकते हैं निवेश गोल्ड ETF में आप 100 रुपए से भी कम में सोने में पैसा लगा सकते हैं। गोल्ड ETFs की खरीद-बिक्री शेयर की ही तरह BSE और NSE पर की जा सकती है। हालांकि, इसमें आपको सोना नहीं मिलता। आप जब इससे निकलना चाहें तब आपको उस समय के सोने के भाव के बराबर पैसा मिल जाएगा। इसमें कैसे कर सकते हैं निवेश? गोल्ड ETF खरीदने के लिए डीमैट अकाउंट खोलना होता है। इसमें NSE पर उपलब्ध गोल्ड ETF के यूनिट आप खरीद सकते हैं। आपके डीमैट अकाउंट में ऑर्डर लगाने के दो दिन बाद गोल्ड ETF आपके अकाउंट में डिपॉजिट हो जाते हैं। ट्रेडिंग खाते के जरिए ही गोल्ड ETF को बेचा जा सकता है।

Continue reading on the app

  Sports

63 खिलाड़ी बरकरार, 27 स्लॉट खाली, यूपी वॉरियर्स के पास सबसे बड़ा पर्स, जानें किस टीम ने किसे किया रिटेन

27 Slots Available WPL 2027 Auction: 2027 महिला प्रीमियर लीग नीलामी से पहले सभी पांच टीमों ने 63 खिलाड़ियों को रिटेन और 27 स्थान खाली रखे हैं. मौजूदा चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने आक्रामक बल्लेबाज ग्रेस हैरिस समेत चार खिलाड़ियों को रिलीज किया है, जबकि स्टार ऑलराउंडर एलिस पेरी की वापसी से टीम मजबूत हुई है. नौ खिलाड़ियों को रिलीज कर यूपी वॉरियर्स 3.65 करोड़ रुपये के सबसे बड़े पर्स के साथ 28 अक्टूबर को कोच्चि नीलामी में उतरेगा. टूर्नामेंट 14 जनवरी से शुरू होगा. Mon, 28 Sep 2026 22:48:48 +0530

  Videos
See all

Parvesh Verma Slap Case | प्रवेश वर्मा पर Arvind Kejriwal के तीखे तेवर.. क्या होगा अगला Action? #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-28T22:50:48+00:00

PM Kisan Samman Nidhi: किसानों के खाते में कितने आएंगे पैसे? | PM Kisan Yojana | Latest Update | BJP #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-28T23:00:15+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers