Responsive Scrollable Menu

Explainer: मंत्री या नेता थप्पड़ मारे तो क्या कर सकते हैं? जानिए आम नागरिक के कानूनी अधिकार

Legal Rights of Ordinary Citizen: अगर कोई मंत्री या जनप्रतिनिधि किसी आम नागरिक को थप्पड़ मार दे, तो क्या सिर्फ पद की वजह से उस पर कानूनी कार्रवाई नहीं हो सकती? ऐसा नहीं है. कानून की नजर में जनप्रतिनिधि और आम नागरिक के लिए अपराध के नियम अलग नहीं होते. अगर किसी व्यक्ति के साथ मारपीट या थप्पड़ मारने की घटना होती है, तो वह पुलिस में शिकायत से लेकर मेडिकल जांच और कोर्ट का दरवाजा खटखटाने तक कई कानूनी कदम उठा सकता है. ऐसे मामलों में पीड़ित के पास क्या अधिकार हैं और आरोपी के खिलाफ कौन-सी कानूनी कार्रवाई हो सकती है, आइए समझते हैं.

दिल्ली के PWD मंत्री प्रवेश वर्मा ने एक युवक को सोमवार को थप्पड़ मार दिया. जिसके बाद यह विषय गंभीर हो गया. यदि कोई मंत्री या जनप्रतिनिधि किसी आम नागरिक को थप्पड़ मारता है, तो कानून की नजर में यह एक आम आदमी पर हमला और स्वेच्छा से चोट पहुंचाने का अपराध माना जाता है. इसके खिलाफ पीड़ित व्यक्ति के पास कानूनी अधिकार और विकल्प मौजूद होते हैं. 

1. पुलिस में शिकायत और FIR दर्ज कराने का अधिकार

पीड़ित व्यक्ति थप्पड़ या मारपीट की घटना के बाद नजदीकी पुलिस स्टेशन में लिखित शिकायत देकर FIR दर्ज करा सकता है. भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत किसी व्यक्ति को जानबूझकर चोट पहुंचाना ‘स्वेच्छा से चोट पहुंचाना’ माना जा सकता है. ऐसे मामले में BNS की धारा 115(2) लागू हो सकती है, जिसके तहत दोषी पाए जाने पर एक साल तक की जेल, 10 हजार रुपये तक का जुर्माना या दोनों की सजा का प्रावधान है.

यह भी पढ़ें: भाजपा नेता प्रवेश वर्मा पर जिस शख्स ने थप्पड़ मारने का लगाया आरोप, उस पर पहले से दर्ज है FIR

 

2. सबूत सुरक्षित रखने और मेडिकल जांच का अधिकार

मारपीट या थप्पड़ की घटना के बाद पीड़ित को जल्द से जल्द मेडिकल जांच करानी चाहिए और मेडिको-लीगल सर्टिफिकेट (MLC) बनवाना चाहिए. यह चोट से जुड़े मामले में महत्वपूर्ण कानूनी साक्ष्य हो सकता है. इसके अलावा, घटना का कोई वीडियो, सीसीटीवी फुटेज या चश्मदीद गवाह मौजूद हो तो उसे सुरक्षित रखना चाहिए. ये सबूत पुलिस जांच या अदालत की कार्यवाही के दौरान घटना को साबित करने में मदद कर सकते हैं.

3. पुलिस कार्रवाई न होने पर कोर्ट जाने का अधिकार

अगर पुलिस शिकायत के बावजूद FIR दर्ज नहीं करती है, तो पीड़ित के पास मजिस्ट्रेट कोर्ट का रुख करने का विकल्प होता है. भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) के तहत वह संबंधित अदालत में शिकायत देकर पुलिस कार्रवाई की मांग कर सकता है. अदालत मामले की जांच के बाद उचित निर्देश जारी कर सकती है, जिसके आधार पर पुलिस को आगे की कानूनी कार्रवाई करनी पड़ सकती है.

4. मुआवजे और मानहानि का दावा करने का अधिकार

पीड़ित व्यक्ति सार्वजनिक रूप से अपमानित करने या मारपीट से हुए शारीरिक और मानसिक नुकसान के लिए अदालत का रुख कर सकता है. वह दीवानी मुकदमा दायर कर हर्जाने या मुआवजे की मांग कर सकता है. इसके लिए घटना से जुड़े सबूत और हुए नुकसान से संबंधित दस्तावेज महत्वपूर्ण हो सकते हैं.

यह भी पढ़ें: Explainer: बार-बार भूलना- फोकस में कमी जैसे लक्षणों को बिल्कुल नजरअंदाज न करें, ब्रेन फॉग से आएगा हार्ट अटैक?

 

क्या जा सकता है मंत्री पद?

किसी मंत्री के खिलाफ थप्पड़ मारने जैसी घटना में सिर्फ शिकायत या FIR दर्ज होने से उसका मंत्री पद अपने आप नहीं जाता. मंत्री पद पर बने रहने या हटने का फैसला अलग संवैधानिक और राजनीतिक प्रक्रिया के तहत होता है. अगर अदालत किसी जनप्रतिनिधि को दो साल या उससे अधिक की सजा सुनाती है, तो लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 के तहत उसकी सदस्यता पर अयोग्यता लागू हो सकती है. हालांकि, थप्पड़ या साधारण चोट के मामलों में लागू होने वाली सजा अलग हो सकती है और केवल आरोप लगने से सदस्यता खत्म नहीं होती. इसके अलावा, मुख्यमंत्री या पार्टी नेतृत्व राजनीतिक या नैतिक आधार पर मंत्री से इस्तीफा मांग सकता है या उन्हें पद से हटा सकता है.

क्यों हो रही चर्चा?

दिल्ली के तिलक नगर में सड़क निरीक्षण के दौरान PWD मंत्री प्रवेश वर्मा और एक युवक के बीच विवाद के बाद थप्पड़ मारने की घटना सामने आई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ. सड़क की गुणवत्ता को लेकर स्थानीय विधायक जरनैल सिंह और लोगों की ओर से सवाल उठाए जाने के दौरान यह विवाद हुआ. प्रवेश वर्मा ने सफाई देते हुए आरोप लगाया कि युवक ने उनके परिवार के खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया था और वह आप से जुड़ा है, जबकि युवक और AAP का कहना है कि वे सड़क की गुणवत्ता को लेकर सवाल कर रहे थे. इस मामले में युवक ने पुलिस में शिकायत भी दी. बाद में पुलिस ने प्रवेश वर्मा के खिलाफ स्वेच्छा से चोट पहुंचाने से जुड़ी गैर-संज्ञेय रिपोर्ट (NCR) दर्ज की.

पिछले साल शिवसेना विधायक ने कैंटीन संचालत को जड़ा था थप्पड़

जुलाई 2025 में महाराष्ट्र की राजनीति में संजय गायकवाड़ थप्पड़कांड चर्चा में रहा था. शिवसेना (शिंदे गुट) के विधायक संजय गायकवाड़ ने मुंबई के चर्चगेट स्थित आकाशवाणी एमएलए हॉस्टल की कैंटीन में खाने की गुणवत्ता को लेकर विवाद के बाद वहां के कर्मचारी/मैनेजर की पिटाई कर दी थी. गायकवाड़ का आरोप था कि उन्हें बासी और बदबूदार दाल परोसी गई, जिसके बाद वह कैंटीन पहुंचे और कर्मचारी को वही दाल सुंघाने के बाद कई थप्पड़ और घूंसे मारे.

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद विधायक ने माफी मांगने से इनकार किया और अपने व्यवहार को सही ठहराते हुए इसे ‘शिवसेना स्टाइल’ बताया था. मामले में मरीन ड्राइव पुलिस ने स्वत: संज्ञान लेते हुए केस दर्ज किया, जबकि कैंटीन का लाइसेंस निलंबित कर उसे सील कर दिया गया. तत्कालीन मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने भी विधायक के व्यवहार की आलोचना करते हुए इसे अस्वीकार्य बताया था.

यह भी पढ़ें: Explainer: क्या चुनाव आयोग ने बोला 'आधा सच'? फॉर्म-6 पर सुप्रीम कोर्ट की मुहर का दावा सवालों में, सिर्फ बिहार को मिली थी मंजूरी या पूरे देश को?

 

Continue reading on the app

अनंत चतुर्दशी 2026: इन संदेशों से अपनों को दें पर्व की शुभकामनाएं

अनंत चतुर्दशी का यह पावन दिन भगवान श्रीहरि विष्णु के अनंतावतार को याद करने और उनकी भक्ति में डूबने का खास मौका होता है। इस दिन घर-घर में पूरे नेम-धर्म से विष्णु जी की पूजा की जाती है ताकि परिवार में सुख-समृद्धि और शांति बनी रहे। पूजा के दौरान श्रद्धालु अपनी कलाई पर 14 गांठों वाला रेशमी अनंत सूत्र बांधते हैं। दरअसल, पुरानी मान्यता है कि यह पवित्र रक्षासूत्र जीवन में आने वाले बड़े से बड़े संकट को टाल देता है और सभी दुख-दर्द दूर करता है।

बप्पा की विदाई से और खास हो जाता है यह दिन

यह दिन सिर्फ विष्णु पूजा तक ही सीमित नहीं है बल्कि 10 दिनों से चल रहे गणेशोत्सव की विदाई का पल भी इसी दिन आता है। श्रद्धालु ढोल-ताशों के बीच नाचते-गाते और नम आंखों से बप्पा को विसर्जन के लिए ले जाते हैं। आपको बता दें कि एक तरफ श्रीहरि के अनंत रूप का जाप और दूसरी तरफ ‘गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ’ के जयकारे, पूरे माहौल को अटूट भक्ति और सकारात्मक ऊर्जा से भर देते हैं।

अपनों को शुभकामनाएं भेजकर बढ़ाएं पर्व की खुशियां

ऐसे पावन पर्व पर रिश्तेदार हों या दोस्त, सभी एक-दूसरे को बधाई संदेश भेजकर ढेरों शुभकामनाएं देते हैं। आजकल भागदौड़ भरी जिंदगी में खूबसूरत और दिल छू लेने वाले भक्तिपूर्ण संदेशों के जरिए ही लोग अपनों का दिन खास बनाते हैं। दरअसल, मिठास और दुआओं से भरे ये बधाई संदेश सिर्फ शब्द नहीं होते, बल्कि अपनों के प्रति सच्चा प्यार, सम्मान और उनकी खुशहाली की दुआ जाहिर करने का सबसे बेहतरीन जरिया बन जाते हैं।

अनंत चतुर्दशी के लिए 5 सुंदर शुभकामना संदेश

श्रीहरि का मिले आपको ऐसा वरदान,
घर में बरसे खुशियां और बढ़े आपका मान।
अनंत सूत्र बांधकर दूर हों सारे कष्ट,
पाप और दुख आपके हो जाएं सब नष्ट।
अनंत चतुर्दशी की हार्दिक शुभकामनाएं

भगवान विष्णु की बनी रहे आप पर छाया,
पलट दे जो आपकी किस्मत की काया।
मिले आपको वो सब इस जिंदगी में,
जो कभी किसी ने भी ना पाया।
अनंत चतुर्दशी की बहुत-बहुत बधाई

गणपति बप्पा संग जाएं आपके सारे क्लेश,
सुख-समृद्धि से भर जाए आपका यह देश।
विष्णु जी की कृपा से संवर जाए हर काम,
आपके जीवन में आए खुशियों का पैगाम।
अनंत चतुर्दशी की शुभकामनाएं

अनंत देव की कृपा से महके आपका संसार,
सदा बना रहे आपके घर में खुशियों का त्योहार।
रिश्तों में बना रहे अपार स्नेह और प्यार,
मुबारक हो आपको अनंत चतुर्दशी का त्योहार।
शुभ अनंत चतुर्दशी

14 गांठों के धागे में बंधा प्रभु का प्यार
लाए आपके जीवन में सुख-शांति की बहार।
दूर हो जाएं जीवन के सारे अंधेरे और गम,
हर दिन आपके घर आए नई खुशियों के कदम।
अनंत चतुर्दशी की हार्दिक बधाई

Disclaimer- यहां दी गई सूचना सामान्य जानकारी के आधार पर बताई गई है। इनके सत्य और सटीक होने का दावा MP Breaking News न्यूज़ नहीं करता।

 

Continue reading on the app

  Sports

Ind vs WI Ranchi T20: रांची मैच के टिकटों की दरें जारी, 1600 से ₹18000 तक की रेंज, देखें पूरी लिस्ट

India vs West Indies Ranchi T20 Ticket Price: रांची के JSCA स्टेडियम में 9 अक्टूबर 2026 को भारत और वेस्टइंडीज के बीच दूसरा T20I होगा. टिकट की कीमतें ₹1600 से ₹18000 तक हैं. आम दर्शकों के लिए टिकट बिक्री की तारीख जल्द घोषित होगी. Mon, 28 Sep 2026 23:44:25 +0530

  Videos
See all

8th Pay Commission Update : केंद्रीय कर्मचारी सुनें, आई खुशखबरी! | DA Hike | Top News | #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-28T20:30:16+00:00

Gold Silver Today Prices Crash: सोने-चांदी की कीमत में इतना बड़ा बदलाव? | Gold Silver Price | #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-28T20:00:22+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers