Responsive Scrollable Menu

आज का पंचांग 21 सितंबर 2026: तिथि, शुभ मुहूर्त, राहुकाल, चौघड़िया, सूर्योदय-सूर्यास्त

आज की तिथि क्या है?: आज भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि है, जो रात 8 बजे तक रहेगी। इसके बाद एकादशी तिथि शुरू हो जाएगी। यहां जानें ज्योतिषाचार्य डॉक्टर मनीष गौतम जी महाराज से आज के दिन का पंचांग, सूर्य, चंद्रमा की स्थिति और शुभ-अशुभ समय।

  • वार: सोमवार
  • नक्षत्र: उत्तराषाढ़ा- पूरे दिन और रात
  • योग: शोभन- शाम 4:06 बजे तक
  • करण: तैतिल- सुबह 6:58 बजे तक, इसके बाद गरज करण; रात 8:00 बजे के बाद वणिज करण 

शुभ मुहूर्त

  • अभिजीत मुहूर्त: सुबह 11:55 बजे से दोपहर 12:44 बजे तक
  • ब्रह्म मुहूर्त: सुबह 4:42 बजे से 5:30 बजे तक
  • अमृत काल: रात 12:02 बजे से 1:48 बजे तक (22 सितंबर)
  • विजय मुहूर्त: दोपहर 2:24 बजे से 3:13 बजे तक

राहुकाल और अशुभ समय

  • राहुकाल: सुबह 7:46 बजे से 9:17 बजे तक 
  • यमगण्ड: सुबह 10:48 बजे से दोपहर 12:19 बजे तक 
  • गुलिक काल: दोपहर 1:50 बजे से 3:21 बजे तक 
  • दुर्मुहूर्त: दोपहर 12:44 बजे से 1:33 बजे तक और 3:10 बजे से 3:58 बजे तक

सूर्योदय-सूर्यास्त

  • सूर्योदय: सुबह 6:15 बजे
  • सूर्यास्त: शाम 6:24 बजे
  • चंद्रोदय: दोपहर 3:03 बजे के आसपास
  • चंद्रास्त: रात 1:06 बजे के आसपास (22 सितंबर) 

आज के व्रत
आज दशमी तिथि है, इसलिए मुख्य एकादशी व्रत आज नहीं है। भाद्रपद शुक्ल पक्ष की परिवर्तिनी/पार्श्व एकादशी का व्रत 22 सितंबर 2026 को रखा जाएगा।

आज का धार्मिक महत्व
भाद्रपद शुक्ल पक्ष की दशमी के अगले दिन परिवर्तिनी एकादशी आती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार परिवर्तिनी एकादशी भगवान विष्णु को समर्पित है और चातुर्मास में इसका विशेष महत्व माना जाता है। इस दिन भगवान विष्णु के वामन स्वरूप की पूजा की परंपरा भी बताई जाती है।

Continue reading on the app

Akshay Kumar Video: ₹1 लाख की शर्त और हील्स पहनकर नाचने लगे अक्षय कुमार! वीडियो देख फैंस की छूटी हंसी

Akshay Kumar Video: बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार ने एक बार फिर अपने फैंस को हंसने पर मजबूर कर दिया। इस बार वजह बनी उनका एक अनोखा डांस, जिसमें उन्होंने पहली बार हाई हील्स पहनकर स्टेज पर परफॉर्म किया। यह मजेदार पल टीवी शो 'व्हील ऑफ फॉर्च्यून' के ग्रैंड फिनाले के दौरान देखने को मिला, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

शो में अक्षय कुमार का अनोखा अंदाज
फिनाले एपिसोड में जैकलीन फर्नांडिस, भूमि पेडनेकर और कोरियोग्राफर-फिल्ममेकर फराह खान बतौर गेस्ट शामिल हुए थे। शो के दौरान माहौल तब और मजेदार हो गया, जब जैकलीन ने अक्षय को चैलेंज देते हुए कहा कि उन्हें एक मिनट तक हाई हील्स पहनकर डांस करना होगा, वरना उन्हें 1 लाख रुपये देने पड़ेंगे।

शुरुआत में अक्षय कुमार ने इस चैलेंज को लेकर हिचकिचाहट दिखाई और मजाक में कहा कि उन्हें चोट लग सकती है। हालांकि, फराह खान के कहने पर उन्होंने यह चैलेंज स्वीकार कर लिया। जैकलीन की मदद से उन्होंने रेड हील्स पहनीं और फिर फिल्म 'हाउसफुल 4' के गाने 'लाल परी' पर डांस करना शुरू किया।

अक्षय का मजेदार वीडियो वायरल
अक्षय ने सिर्फ डांस ही नहीं किया, बल्कि हील्स पहनकर घूमने और स्टेप्स करने की भी कोशिश की, जिसे देखकर वहां मौजूद सभी लोग हैरान रह गए। थोड़ी देर बाद फराह खान और भूमि पेडनेकर भी स्टेज पर उनके साथ शामिल हो गईं, जिससे माहौल और भी शानदार हो गया। फराह ने उनके डांस की तारीफ करते हुए झुककर उन्हें सलाम भी किया।

हालांकि, परफॉर्मेंस के दौरान ही हील्स टूट गईं, जिससे माहौल और भी मजेदार बन गया। डांस खत्म होने के बाद अक्षय ने हंसते हुए कहा कि वह महिलाओं को सलाम करते हैं, जो इतनी आसानी से हील्स पहन लेती हैं।

जैसे ही यह वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया, फैंस ने अक्षय कुमार की खूब तारीफ की। लोगों ने उनके इस अंदाज को “मजेदार” और “अनोखा” बताते हुए उनकी हिम्मत और स्पोर्टिंग स्पिरिट की सराहना की।

गौरतलब है कि ‘व्हील ऑफ फॉर्च्यून’ का यह सीजन 27 अप्रैल को खत्म हुआ, जिसमें कुल 65 एपिसोड प्रसारित किए गए। शो के दौरान अक्षय के कई यादगार पल दिखाए गए, जिन्हें देखकर वह भावुक भी हो गए।

अक्षय की अपकमिंग फिल्म
वर्कफ्रंट की बात करें तो अक्षय कुमार की हालिया फिल्म 'भूत बंगला' बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है। इसके अलावा वह जल्द ही 'वेलकम टू द जंगल' में नजर आएंगे, जो 26 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

Continue reading on the app

  Sports

Irani Cup: जम्मू-कश्मीर के गेंदबाजों का कहर, ऋषभ पंत की अगुआई वाली रेस्ट ऑफ इंडिया पहली पारी में पस्त

ईरानी कप में जम्मू-कश्मीर के खिलाफ रेस्ट ऑफ इंडिया की बल्लेबाजी बुरी तरह फ्लॉप रही. रेस्ट ऑफ इंडिया की टीम पहली पारी में सिर्फ 237 रन के स्कोर पर सिमट गई. आकिब नबी की गैर-मौजूदगी में जम्मू-कश्मीर के गेंदबाजों ने दमदार खेल का प्रदर्शन किया. रेस्ट ऑफ इंडिया की तरफ से कप्तान ऋषभ पंत सबसे बड़े आकर्षण थे, लेकिन खराब शॉट सिलेक्शन के कारण वह सिर्फ 10 रन बनाकर आउट हो गए. Thu, 1 Oct 2026 23:28:45 +0530

  Videos
See all

Christa Pike in critical condition after surviving two lethal injections. #BBCNews #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-01T20:29:14+00:00

K-pop star Song Min-ho convicted of violating military service law. #SouthKorea #Winner #BBCNews #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-01T20:00:27+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers