Responsive Scrollable Menu

Apple Event 2026: iPhone 18 Pro और पहला Foldable iPhone आज होगा लॉन्च, जानिए फीचर्स

आज यानी 9 सितंबर, 2026 को एपल अपने 'सरप्राइज एंड शाइन' इवेंट में आईफोन 18 सहित कई नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करेगी। दरअसल, एपल का यह लॉन्च इवेंट भारत के समय के अनुसार, रात10.30 बजे से लाइव देख सकते हैं। मौजूदा रिपोर्ट्स के अनुसार, iPhone 18 Pro, Phone 18 Pro Max और एपल का पहला फोल्डबेल आईफोन पेश किए जाएंगे। आइए आपको बताते हैं एपल क्या-क्या लॉन्च कर सकता है।
 
नए सीईओ के नेतृत्व में पहला लॉन्च इवेंट
सितंबर का महीना एपल के लिए खास माना जा रहा है। बता दें कि, बुधवार को कैलिफोर्निया स्थित एपल हेडक्वार्टर से एपल इवेंट को सुबह 10 बजे से होस्ट करने जा रही है। वहीं, भारत में इस आयोजन को रात 10:30 बजे देख सकते हैं। वैसे यह लॉन्च इसलिए भी खास माना जा रहा है कि एपल के नए सीईओ जॉन टर्नस के नेतृत्व में होने वाला पहला बड़ा iPhone लॉन्ट इवेंट होगा। 

iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max पर नजर
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस बार इवेंट में कंपनी  iPhone 18 Pro और Phone 18 Pro Max को पहले पेश करेगी। जबकि स्टैडर्ड iPhone 18 की लॉन्च को 2027 के शुरुआती महीनों के लिए टाल सकते हैं। वहीं, एपल की सप्लाई चेन की बात करें तो रिपोर्ट्स भी बेस मॉडल को 2027 की शुरुआत में लेकर आने की संभावना बता रही है। 

A20 चिपसेट से लैस होगी प्रो सीरीज
इस बार iPhone 18 Pro Max में बड़ी बैटरी मिलने की संभावना है।  iPhone 18 Pro सीरीज में नया A20 Pro चिपसेट, छोटा डायनामिक आईलैंड, बदला हुआ कैमरा कंट्रोल और नए कलर ऑप्शन मिलने की उम्मीद है। कुछ रिपोर्ट्स से पता चला है कि इस मॉडल में वेरिएबल अपर्चर वाला कैमरा दिया जा सकता है, जिससे कैमरा सिस्टम में एक मुख्य अपग्रेड देखने को मिलेगा। 

पहला फोल्डेबल आईफोन होगा सबसे बड़ा सरप्राइज
इस इवेंट का सबसे बड़ा सेंटर ऑफ अट्रैक्शन एपल का पहला फोल्डेबल iPhone हो सकता है। इसे रिपोर्ट्स में iPhone Ultra या Foldable iPhone कहा जा रहा है। अभी नाम की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। हालांकि, यह डिवाइस मॉडल में करीब 7.7 इंच की अंदर की स्क्रीन और 5.3 इंच की बाहरी डिस्प्ले हो सकती है। इसमें दो 48MP रियर कैमरे, एक फ्रंट कैमरा और A20 Pro चिप दिए जाने की बातें कही गई हैं। सबसे खास बात तो यह है कि इसमें Face ID की जगह पावर बटन में Touch ID मिलने की संभावना जताई है।

Continue reading on the app

Airstrike से भड़का Afghanistan, Taliban ने Pakistan को दी Crushing Response की चेतावनी, India के पड़ोस में फिर से सैन्य टकराव की आशंका

पाकिस्तान ने एक बार फिर अफगानिस्तान की संप्रभुता का उल्लंघन करते हुए हवाई हमला किया है, लेकिन इस बार तालिबान ने भी इस्लामाबाद को कड़ा सबक सिखाने की ठानते हुए खुली और सख्त चेतावनी जारी कर दी है। हम आपको बता दें कि अफगानिस्तान के कुनार प्रांत में पाकिस्तानी एयर स्ट्राइक में कम से कम तीन लोगों की मौत और कई लोगों के घायल होने की खबर है। पाकिस्तानी कार्रवाई ऐसे समय हुई है, जब कुछ ही दिन पहले तालिबान प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने साफ कहा था कि अफगान जमीन पर किसी भी पाकिस्तानी सैन्य कार्रवाई का जवाब दिया जाएगा और इसे उन्होंने “क्रशिंग रिस्पॉन्स” यानी करारा जवाब बताया था।

कुनार पर हमला, टकराव का खतरा बढ़ा

रिपोर्टों के मुताबिक पाकिस्तान ने कुनार के अलावा पक्तिका प्रांत में भी हवाई कार्रवाई की। अफगान अधिकारियों ने जहां तीन लोगों के मारे जाने की जानकारी दी है, वहीं पाकिस्तान की ओर से तत्काल आधिकारिक प्रतिक्रिया उपलब्ध नहीं हुई। दूसरी ओर, पाकिस्तानी पक्ष का दावा है कि उसकी कार्रवाई संदिग्ध आतंकवादी ठिकानों को निशाना बनाकर की गई। यह कार्रवाई पाकिस्तान में हाल में हुए घातक आतंकी हमलों के बाद हुई है। हम आपको याद दिला दें कि पिछले सप्ताह कोहाट में पुलिस परिसर के पास हुए हमले में बड़ी संख्या में लोगों की मौत हुई थी और पाकिस्तानी सुरक्षा प्रतिष्ठान ने इसके पीछे अफगानिस्तान से संचालित आतंकवादी नेटवर्क की आशंका जताई है।

इसे भी पढ़ें: Khyber Pakhtunkhwa में TTP आतंकियों के साथ मुठभेड़, 6 सुरक्षाकर्मियों समेत 14 की मौत

इसी मुद्दे को लेकर अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच पुराना आरोप-प्रत्यारोप अब सीधे सैन्य टकराव में बदलता दिखाई दे रहा है। पाकिस्तान लगातार आरोप लगाता रहा है कि तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान यानी TTP के लड़ाके अफगान जमीन का इस्तेमाल कर पाकिस्तान में हमले करते हैं। तालिबान इन आरोपों को लगातार खारिज करता है और कहता है कि वह अफगानिस्तान की धरती को दूसरे देशों के खिलाफ हमलों के लिए इस्तेमाल नहीं होने देता।

तालिबान की दो टूक चेतावनी

पाकिस्तान के सैन्य प्रवक्ता की ओर से अफगानिस्तान में आतंकवादी समूहों की भर्ती, प्रशिक्षण और हथियारबंदी के आरोपों के जवाब में तालिबान प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने कहा कि अगर पाकिस्तान आत्मरक्षा के नाम पर अफगान क्षेत्र में कार्रवाई करता है तो काबुल को अपनी संप्रभुता की रक्षा का अधिकार है। उन्होंने यह भी कहा कि पाकिस्तान को अपनी आंतरिक सुरक्षा समस्याओं की समीक्षा करनी चाहिए, क्योंकि TTP और बलूच सशस्त्र समूहों से जुड़ी हिंसा तालिबान के 2021 में सत्ता में लौटने से पहले से मौजूद है।

हालांकि तालिबान की भाषा में सैन्य चेतावनी जितनी कठोर है, उतना ही महत्वपूर्ण उसका दूसरा संदेश भी है। काबुल ने बातचीत का दरवाजा बंद नहीं किया है। मुजाहिद ने पाकिस्तान के साथ बेहतर खुफिया सहयोग और सीमा सुरक्षा व्यवस्था की जरूरत बताई है तथा सऊदी अरब को दोनों देशों के बीच मध्यस्थता की संभावित भूमिका के लिए समर्थन दिया है। यानी काबुल एक तरफ सैन्य जवाब की चेतावनी दे रहा है, तो दूसरी तरफ राजनयिक रास्ता खुला रखने की कोशिश भी कर रहा है।

पाकिस्तान के भीतर भी बढ़ता दबाव

इस पूरे घटनाक्रम का दूसरा और बेहद महत्वपूर्ण पहलू पाकिस्तान की घरेलू स्थिति है। इस्लामाबाद इस समय एक साथ सुरक्षा, राजनीति और अर्थव्यवस्था के दबाव से जूझ रहा है। देश में इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ यानी PTI ने 27 सितंबर को इस्लामाबाद मार्च का ऐलान किया है, जबकि जमात-ए-इस्लामी भी पेट्रोलियम लेवी के खिलाफ राजधानी की ओर मार्च कर रही है। सरकार ने प्रदर्शनकारियों को राजधानी में पहुंचने से रोकने की तैयारी शुरू कर दी है।

पाकिस्तान के वित्त मंत्री मुहम्मद औरंगजेब ने चेतावनी दी है कि हड़ताल, धरना, लंबे मार्च और सड़कों की नाकेबंदी से अर्थव्यवस्था को रोजाना करीब 120 अरब पाकिस्तानी रुपये, यानी लगभग 400-434 मिलियन डॉलर का नुकसान हो सकता है। अनुमान के मुताबिक सेवाक्षेत्र को करीब 86 अरब रुपये, उद्योग को 25 अरब और कृषि को 9 अरब रुपये प्रतिदिन का नुकसान हो सकता है। सरकार ने यह भी चेताया है कि इंटरनेट बाधित होने की स्थिति में आईटी निर्यात पर गंभीर असर पड़ सकता है।

देखा जाए तो इस्लामाबाद के सामने चुनौती केवल अफगान सीमा तक सीमित नहीं है, बल्कि देश के भीतर भी राजनीतिक और सुरक्षा संकट गहराता जा रहा है। राजधानी में संभावित विरोध प्रदर्शनों को देखते हुए सुरक्षा कड़ी कर दी गई है, प्रवेश मार्गों पर कंटेनर लगाए जा रहे हैं और प्रमुख अस्पतालों को हाई अलर्ट पर रखा गया है। इसी बीच पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) के खैबर पख्तूनख्वा अध्यक्ष जुनैद अकबर के एक बयान ने सरकार की चिंता और बढ़ा दी है। 27 सितंबर के प्रस्तावित इस्लामाबाद मार्च से पहले एक कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए अकबर ने कहा कि PTI कार्यकर्ता मोटरवे, जीटी रोड और मार्गल्ला हिल्स समेत कई रास्तों से राजधानी में प्रवेश करेंगे और “हम इस्लामाबाद को सोमनाथ बना देंगे।” पाकिस्तान सरकार ने इसे सीधे तौर पर हिंसा की धमकी और राजधानी में अराजकता फैलाने की मंशा का संकेत बताया है।

उधर, अफगानिस्तान पर पाकिस्तान के नये हमले के बाद सबसे बड़ा खतरा यह है कि एक सीमित एयर स्ट्राइक जवाबी गोलीबारी, सीमा संघर्ष और फिर व्यापक सैन्य टकराव में बदल सकती है। हम आपको याद दिला दें कि इस साल फरवरी में भी दोनों देशों के बीच वर्षों का सबसे गंभीर सैन्य टकराव हो चुका है और ताजा घटनाक्रम उसी चक्र की वापसी का संकेत देता है। बहरहाल, देखना होगा कि कुनार की यह बमबारी यहीं रुकती है या पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा एक बार फिर खुले सैन्य संघर्ष का नया मोर्चा बनती है।

- नीरज कुमार दुबे

Continue reading on the app

  Sports

क्या खत्म हो गया रविंद्र जडेजा का वनडे करियर? स्पिन कोच के बयान ने बदल दिया पूरा समीकरण

Ravindra Jadeja IN Axar Patel OUT? 2027 वनडे विश्व कप की तैयारियों के बीच स्पिन गेंदबाजी कोच साईराज बहुतुले ने स्पष्ट किया है कि रविंद्र जडेजा की उम्मीदें खत्म नहीं हुई हैं. 37 वर्षीय ऑलराउंडर की बल्लेबाजी क्षमता, अनुभव और हालिया सुधार को देखते हुए टीम प्रबंधन भविष्य के लिए उनके नाम पर विचार कर रहा है. फिलहाल वेस्टइंडीज सीरीज में जडेजा को मौका मिला है, जबकि एशियाई खेलों के बाद अक्षर पटेल के साथ उनका प्रदर्शन जांचा जाएगा. दूसरी ओर, कुलदीप यादव मुख्य मैच-विनर के रूप में अपनी स्थिति मजबूत बनाए हुए हैं. Tue, 29 Sep 2026 22:27:30 +0530

  Videos
See all

Trump meets with top AI and tech leaders. #BBCNews #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-29T21:59:18+00:00

8th Pay Commission News : 8वें वेतन आयोग पर बहुत बड़ी खबर! | Employee | Employer | Latest News #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-29T22:00:14+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers