Responsive Scrollable Menu

घर अपना, कमाई की चिंता नहीं; रिवर्स मॉर्गेज से ऐसे मिलेगी हर महीने रकम

रिटायरमेंट के बाद सबसे बड़ी परेशानी कई बार कमाई नहीं, बल्कि हर महीने आने वाले पैसे की कमी होती है। घर करोड़ों का हो सकता, लेकिन पेंशन सीमित। ऐसे में घर बेचकर पैसे जुटाना आसान रास्ता लगता है, लेकिन उससे रहने का ठिकाना छिन सकता। यहीं रिवर्स मॉर्गेज काम आ सकता।

इसमें वरिष्ठ नागरिक अपना घर बैंक या हाउसिंग फाइनेंस कंपनी के पास गिरवी रखते। बदले में उन्हें नियमित पैसा मिलता है। खास बात यह है कि घर में रहना जारी रहता है और सामान्य लोन की तरह हर महीने ईएमआई नहीं चुकानी पड़ती।

कौन ले सकता रिवर्स मॉर्गेज है?
रिवर्स मॉर्गेज के लिए आवेदक भारतीय नागरिक और 60 साल से अधिक उम्र का होना चाहिए। पति-पत्नी संयुक्त रूप से भी आवेदन कर सकते हैं। ऐसे मामलों में कम से कम एक की उम्र 60 साल से ज्यादा और दूसरे की आम तौर पर 55 साल से कम नहीं होनी चाहिए।

घर भारत में होना चाहिए। उसका मालिकाना हक साफ होना चाहिए और उस पर कोई बकाया या कानूनी बोझ नहीं होना चाहिए। यह वही घर होना चाहिए, जिसमें आवेदक खुद रहता हो।

रिवर्स मॉर्गेज में पैसा कैसे मिलता है?
बैंक घर की कीमत, आवेदक की उम्र और उस समय की ब्याज दरों को देखकर लोन की रकम तय करता है। पैसा हर महीने, तीन महीने, छह महीने या साल में मिल सकता है। कुछ मामलों में एकमुश्त रकम या जरूरत के समय इस्तेमाल होने वाली क्रेडिट सुविधा भी मिल सकती है।

इस पैसे का इस्तेमाल पेंशन बढ़ाने, इलाज, घर की मरम्मत, रखरखाव और दूसरी जरूरी जरूरतों के लिए किया जा सकता है। हालांकि इसे सट्टेबाजी, कारोबार या ट्रेडिंग जैसे कामों में लगाने की अनुमति नहीं है।

यह सबसे जरूरी बात है। रिवर्स मॉर्गेज में भुगतान की अधिकतम अवधि 20 साल है। यानी यह जरूरी नहीं कि पैसा पूरी जिंदगी आता रहे। 20 साल की अवधि खत्म होने पर भुगतान रुक सकता है, लेकिन शर्तें पूरी होने तक घर में रहना संभव है। इसलिए लोन लेने से पहले बैंक से साफ पूछना जरूरी है कि कितने साल तक भुगतान मिलेगा और उसके बाद क्या होगा।

रिवर्स मॉर्गेज से होनी वाली कमाई पर आयकर में छूट
रिवर्स मॉर्गेज से मिलने वाली रकम सामान्य आमदनी नहीं मानी जाती। एनएचबी के मुताबिक, इसके तहत मिलने वाले भुगतान पर आयकर अधिनियम की धारा 10(43) के तहत आयकर छूट है।

रिवर्स मॉर्गेज लेने का मतलब यह नहीं कि बच्चों का घर चला गया। आम तौर पर आखिरी जीवित उधारकर्ता की मृत्यु, घर बेचने या स्थायी रूप से वहां से चले जाने पर लोन चुकाना होता है।

वारिस चाहें तो बकाया रकम और जमा ब्याज चुकाकर घर को अपने पास रख सकते हैं। अगर घर बेचकर लोन चुकाया जाता है तो बकाया रकम निकालने के बाद बचा पैसा वारिसों को मिलता है।

घर की कीमत घटे तो क्या?
यह पैसा मुफ्त नहीं है। समय के साथ लोन पर ब्याज जुड़ता रहता है। इससे बकाया रकम बढ़ती है और घर में बची आपकी हिस्सेदारी कम हो सकती है। बैंक संपत्ति का दोबारा मूल्यांकन भी कर सकता है, आम तौर पर कम से कम पांच साल में एक बार।

हालांकि इसमें ‘नो निगेटिव इक्विटी’ की सुरक्षा होती है। यानी तय शर्तें पूरी करने पर घर की बिक्री से जितनी रकम मिल सकती है, उससे ज्यादा की देनदारी उधारकर्ता या उसके वारिसों पर नहीं आती।

इसलिए रिवर्स मॉर्गेज उन लोगों के लिए उपयोगी हो सकता है जिनके पास घर तो है, लेकिन रिटायरमेंट में नियमित नकदी की कमी है। लेकिन अगर पेंशन और निवेश से पर्याप्त आमदनी है या बच्चों के लिए घर की पूरी कीमत बचाना प्राथमिकता है, तो यह विकल्प सोच-समझकर ही चुनना चाहिए।

(प्रियंका कुमारी)

Continue reading on the app

NIOS Admit Card 2026: 10वीं-12वीं का एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोड

NIOS Admit Card 2026: नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ ओपन स्कूलिंग (NIOS) ने कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं के लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का लिंक एक्टिव कर दिया है। परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन कराने वाले छात्र अपने 12 अंकों के रजिस्ट्रेशन नंबर की मदद से हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं। हालांकि एडमिट कार्ड उन्हीं छात्रों के लिए उपलब्ध होगा, जिन्होंने परीक्षा शुल्क जमा किया है और जिनकी फोटो NIOS के रिकॉर्ड में अपडेट है।

NIOS Admit Card 2026: 10वीं-12वीं का हॉल टिकट जारी
कक्षा 10वीं और 12वीं की NIOS परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों के लिए जरूरी अपडेट है। नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ ओपन स्कूलिंग (NIOS) ने सेकेंडरी और सीनियर सेकेंडरी परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की सुविधा शुरू कर दी है।

छात्र आधिकारिक वेबसाइट sdmis.nios.ac.in पर जाकर अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड प्राप्त करने के लिए 12 अंकों का रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करना होगा।

किन छात्रों का एडमिट कार्ड होगा उपलब्ध?
NIOS की ओर से एडमिट कार्ड उन्हीं उम्मीदवारों के लिए उपलब्ध कराया जाएगा, जिन्होंने निर्धारित परीक्षा शुल्क जमा किया है। इसके साथ NIOS के डेटाबेस में उम्मीदवार की फोटो अपडेट होना भी जरूरी है।

अगर किसी छात्र की फोटो NIOS रिकॉर्ड में उपलब्ध नहीं है और इसी वजह से एडमिट कार्ड डाउनलोड नहीं हो पा रहा है, तो उसे अपने नजदीकी NIOS अध्ययन केंद्र से संपर्क करने की सलाह दी गई है।

NIOS Admit Card 2026 ऐसे करें डाउनलोड
हॉल टिकट डाउनलोड करने के लिए छात्रों को इन आसान स्टेप्स को फॉलो करना होगा

  • सबसे पहले NIOS की आधिकारिक वेबसाइट sdmis.nios.ac.in पर जाएं।
  • होमपेज पर Hall Ticket/Admit Card सेक्शन खोलें।
  • अपना 12 अंकों का रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करें।
  • थ्योरी या प्रैक्टिकल परीक्षा के लिए संबंधित हॉल टिकट विकल्प चुनें।
  • Submit बटन पर क्लिक करें।
  • स्क्रीन पर आपका एडमिट कार्ड दिखाई देगा।
  • एडमिट कार्ड में परीक्षा केंद्र और परीक्षा का समय जांचें।
  • हॉल टिकट का PDF डाउनलोड करके उसका प्रिंट निकाल लें।

एडमिट कार्ड में कौन-कौन सी जानकारी होगी?
NIOS हॉल टिकट में परीक्षा से जुड़ी कई महत्वपूर्ण जानकारियां दर्ज होंगी। छात्रों को डाउनलोड करने के बाद इन विवरणों को जरूर जांच लेना चाहिए

  • उम्मीदवार का नाम
  • रोल नंबर
  • परीक्षा केंद्र का कोड
  • परीक्षा केंद्र का पूरा पता
  • विषयवार परीक्षा की तारीख
  • प्रत्येक पेपर की परीक्षा का समय

परीक्षा केंद्र जाने से पहले जरूर करें ये काम
छात्र परीक्षा केंद्र जाने से पहले एडमिट कार्ड पर दर्ज नाम, रोल नंबर, विषय कोड, परीक्षा की तारीख, केंद्र का पता और परीक्षा का समय ध्यान से चेक कर लें। किसी भी जानकारी में गड़बड़ी नजर आने पर परीक्षा से पहले संबंधित NIOS केंद्र से संपर्क करना बेहतर रहेगा।

हॉल टिकट का प्रिंट ले जाना जरूरी
परीक्षा केंद्र पर प्रवेश के लिए छात्रों को एडमिट कार्ड की प्रिंटेड कॉपी साथ लेकर जाना होगा। इसलिए हॉल टिकट डाउनलोड करने के बाद उसका प्रिंट पहले ही निकालकर सुरक्षित रख लें।

Continue reading on the app

  Sports

World Cup 2027: भारत-पाकिस्तान के बीच कई बार होगी टक्कर, 10 अक्टूबर के बाद इस दिन होगा मुकाबला

भारत और पाकिस्तान को इस बार भी वर्ल्ड कप के लिए एक ही ग्रुप में रखा गया है, जहां दोनों के बीच 10 अक्टूबर को मुकाबला होगा. इसके अगले राउंड में भी भारत-पाकिस्तान मैच की तारीख तय है. Fri, 02 Oct 2026 08:36:52 +0530

  Videos
See all

Superfast News: Gandhi Jayanti | CEC Gyanesh Kumar | PM Modi | Rahul Gandhi | SIR | Hindi News #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-02T02:54:58+00:00

Top Headlines Of The Day: Gandhi Jayanti | Gyanesh Kumar | INDIA Alliance | PM Modi | Rahul Gandhi #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-02T02:54:56+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers