Responsive Scrollable Menu

भारत ने श्रीलंका को भेजीं 3 टन टीबी रोधी दवाइयां, एस. जयशंकर ने जताई सहयोग की प्रतिबद्धता

नई दिल्ली, 28 सितंबर (आईएएनएस)। भारत ने सोमवार को श्रीलंका की सार्वजनिक स्वास्थ्य व्यवस्था को समर्थन देने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए करीब तीन टन theeएंटी-ट्यूबरकुलोसिस (टीबी रोधी) दवाइयां कोलंबो भेजीं। विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने बताया कि ये दवाइयां भारतीय वायुसेना के एक विमान के जरिए कोलंबो भेजी गईं।

जयशंकर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, भारत श्रीलंका की सार्वजनिक स्वास्थ्य प्रणाली को सहयोग देने के लिए प्रतिबद्ध है। करीब तीन टन टीबी रोधी दवाइयां आज आईएएफ के सी-130जे विमान से कोलंबो भेजी गईं।

16 सितंबर को श्रीलंका के मन्नार स्थित जिला सामान्य अस्पताल में एक नए दो मंजिला दुर्घटना एवं आपातकालीन इकाई के निर्माण कार्य की शुरुआत हुई थी, जिसे भारत सरकार ने वित्तीय सहायता दी है। इस इकाई के शिलान्यास समारोह में श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके, स्वास्थ्य एवं जनसंचार मंत्री नलिंदा जयतिस्स और श्रीलंका में भारत के उच्चायुक्त संतोष झा उपस्थित रहे।

भारतीय उच्चायोग के अनुसार, इस परियोजना के लिए भारत की ओर से 60 करोड़ श्रीलंकाई रुपए की अनुदान सहायता दी जा रही है।

उच्चायुक्त संतोष झा ने एक्स पर लिखा, मन्नार जिला सामान्य अस्पताल में नई दो मंजिला दुर्घटना एवं आपातकालीन इकाई के शिलान्यास समारोह में राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके और स्वास्थ्य मंत्री नलिंदा जयतिस्स के साथ शामिल होकर खुशी हुई।

उन्होंने कहा कि भारत की 60 करोड़ श्रीलंकाई रुपए की अनुदान सहायता से संचालित इस परियोजना के तहत आवश्यक चिकित्सा उपकरण भी उपलब्ध कराए जाएंगे, जिससे आपातकालीन स्थिति में गोल्डन ऑवर के दौरान समय पर उपचार सुनिश्चित किया जा सकेगा।

संतोष झा ने इस परियोजना को भारत और श्रीलंका के बीच मजबूत साझेदारी तथा जनकेंद्रित विकास के साझा संकल्प का उदाहरण बताया।

4 सितंबर को संतोष झा ने श्रीलंकाई संसद के स्पीकर जगत विक्रमरत्ने और आवास, निर्माण एवं जलापूर्ति उपमंत्री टी.बी. सारथ के साथ पोलोन्नारुवा में 21वें मॉडल गांव सुहदागामा का उद्घाटन भी किया था।

उन्होंने कहा कि भारतीय अनुदान सहायता से संचालित यह मॉडल गांव परियोजना श्रीलंका के सभी 25 जिलों में फैली हुई है और जमीनी स्तर पर विकास को बढ़ावा देने में भारत-श्रीलंका साझेदारी की मजबूती को दर्शाती है।

पिछले महीने संतोष झा और भारत में श्रीलंका की उच्चायुक्त महिशिनी कोलोंन ने भारत-श्रीलंका फाउंडेशन (आईएसएलएफ) की चल रही पहलों की समीक्षा की और द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करने के लिए नए प्रस्तावों पर चर्चा की थी।

दोनों अधिकारियों ने 28 अगस्त को नई दिल्ली में आयोजित भारत-श्रीलंका फाउंडेशन के 41वें बोर्ड बैठक की संयुक्त अध्यक्षता की थी।

भारत-श्रीलंका फाउंडेशन एक ट्रस्ट फंड है, जिसकी स्थापना दोनों देशों की सरकारों ने आर्थिक, वैज्ञानिक, शैक्षिक, तकनीकी और सांस्कृतिक सहयोग को बढ़ावा देकर द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने के उद्देश्य से की थी। इसकी स्थापना 1998 में दोनों देशों के बीच हुए एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) के तहत की गई थी।

संतोष झा ने कहा कि बैठक में फाउंडेशन की मौजूदा पहलों की समीक्षा की गई और शिक्षा, संस्कृति, विज्ञान, प्रौद्योगिकी समेत विभिन्न क्षेत्रों में भारत-श्रीलंका संबंधों को और गहरा करने वाले नए प्रस्तावों पर विचार किया गया।

--आईएएनएस

केके/वीसी

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

'दुपहिया 2' से लेकर 'पूजा मेरी जान' तक, OTT पर इस हफ्ते लगेगा एंटरटेनमेंट का तड़का, रिलीज होंगी ये 8 फिल्में-सीरीज

सितंबर के इस आखिरी हफ्ते से लेकर अक्टूबर की शुरुआत तक ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर मनोरंजन का महाकुंभ सजने वाला है. 28 सितंबर से 4 अक्टूबर के बीच नेटफ्लिक्स, प्राइम वीडियो और जी5 जैसे प्लेटफॉर्म्स पर कॉमेडी, सस्पेंस और इमोशन का जबरदस्त तड़का लगेगा. जहां 'दुपहिया सीजन 2' सीरीज हंसाने आ रही है, वहीं मृणाल ठाकुर की साइकोलॉजिकल थ्रिलर 'पूजा मेरी जान' और पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' दर्शकों का मनोरंजन करने आ रही हैं.

Continue reading on the app

  Sports

Ind vs WI Ranchi T20: रांची मैच के टिकटों की दरें जारी, 1600 से ₹18000 तक की रेंज, देखें पूरी लिस्ट

India vs West Indies Ranchi T20 Ticket Price: रांची के JSCA स्टेडियम में 9 अक्टूबर 2026 को भारत और वेस्टइंडीज के बीच दूसरा T20I होगा. टिकट की कीमतें ₹1600 से ₹18000 तक हैं. आम दर्शकों के लिए टिकट बिक्री की तारीख जल्द घोषित होगी. Mon, 28 Sep 2026 23:44:25 +0530

  Videos
See all

Protests in India over alleged sexual assaults against women. #India #BBCNews #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-28T18:38:00+00:00

Ujjain Masjid : हिस्से को हटाने पर राजी था मुस्लिम पक्ष, फिर बवाल क्यों? #ytshorts #shorts #ujjain #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-28T18:39:21+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers