Responsive Scrollable Menu

सुप्रीम कोर्ट में प्रमोट होंगे 3 चीफ जस्टिस, कॉलेजियम ने की सिफारिश, जानें पूरी प्रोफाइल

सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने सोमवार को हुई बैठक में तीन हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीशों को शीर्ष अदालत में प्रमोट करने की सिफारिश की है. इनमें गुजरात हाईकोर्ट की मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति सुनीता अग्रवाल, दिल्ली हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति देवेंद्र कुमार उपाध्याय और तेलंगाना हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति अपरेश कुमार सिंह शामिल हैं. सरकार की मंजूरी के बाद इनकी नियुक्ति सुप्रीम कोर्ट में जज के तौर पर होगी.

Continue reading on the app

वैश्विक तनाव के बीच US Dollar के मुकाबले भारतीय रुपया 22 पैसे लुढ़का

वैश्विक बाजारों में जोखिम से बचने की धारणा के बीच रुपया सोमवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 22 पैसे टूटकर 95.97 पर बंद हुआ। अमेरिका द्वारा ईरान के समझौते के प्रस्ताव को खारिज किए जाने से होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर से खोलने की उम्मीदें कम हुई हैं। विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच गतिरोध जारी रहने से वैश्विक स्तर पर जोखिम से बचने की धारणा बनी हुई है।

जोखिम वाली परिसंपत्तियों में गिरावट और कच्चे तेल की कीमतों में तेजी से रुपये पर दबाव बना रह सकता है। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले 95.89 पर कमजोर खुला। कारोबार के दौरान यह और टूटकर 96.05 के दिन के कारोबार के निचले स्तर को छू गया।

बाद में यह 95.87 के दिन के उच्चतम स्तर को छूने के बाद पिछले बंद भाव के मुकाबले 22 पैसे की गिरावट के साथ 95.97 पर बंद हुआ। रुपया शुक्रवार को 24 पैसे की बढ़त के साथ अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले 95.75 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था। मिराए एसेट शेयरखान के शोध विश्लेषक अनुज चौधरी ने कहा, ‘‘अमेरिका द्वारा ईरान के समझौते के प्रस्ताव को खारिज किए जाने से वैश्विक बाजारों में जोखिम से बचने की धारणा बढ़ी और भारतीय रुपया करीब 20 पैसे गिर गया।

इससे होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर से खोलने की उम्मीदें कम हुई हैं। ब्रेंट कच्चे तेल की कीमत 108 डॉलर प्रति बैरल के स्तर को पार कर गई, जबकि वैश्विक बाजारों में भारी गिरावट आई। अमेरिकी डॉलर और अमेरिकी बॉण्ड प्रतिफल दरों में भी बढ़ोतरी हुई।’’ चौधरी ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच गतिरोध जारी रहने से वैश्विक स्तर पर जोखिम से बचने की धारणा के कारण रुपये में आगे भी नरमी का रुख रह सकता है।

उन्होंने कहा, ‘‘जोखिम वाली परिसंपत्तियों में गिरावट और कच्चे तेल की कीमतों में तेजी से रुपये पर दबाव बना रह सकता है। हालांकि, भारतीय रिजर्व बैंक का कोई हस्तक्षेप रुपये को निचले स्तर पर सहारा दे सकता है।’’ चौधरी ने कहा कि कारोबारियों की नजर फेडरल ओपन मार्केट कमेटी (एफओएमसी) के विभिन्न सदस्यों की टिप्पणियों पर रहेगी। इस बीच, दुनिया की छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की मजबूती को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.16 प्रतिशत बढ़कर 101.12 पर कारोबार कर रहा था।

अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट कच्चे तेल का वायदा भाव 3.57 प्रतिशत बढ़कर 108.04 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। घरेलू शेयर बाजार में सेंसेक्स 1,124.02 अंक टूटकर 72,771.72 अंक पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 360.25 अंक की गिरावट के साथ 22,780.25 अंक पर रहा। शेयर बााजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) बाजार में शुद्ध बिकवाल रहे।

उन्होंने सोमवार को शुद्ध रूप से 5,353.22 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर बेचे। इस बीच, भारतीय रिजर्व बैंक के शुक्रवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, 18 सितंबर को समाप्त सप्ताह में भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 14.88 अरब डॉलर घटकर 765.90 अरब डॉलर रह गया। विदेशी मुद्रा परिसंपत्तियों में गिरावट इसके पीछे प्रमुख कारण रही।

Continue reading on the app

  Sports

Video: शुभमन गिल और रोहित की पारी पर टीम इंडिया के बैटिंग कोच ने दिया घुमाने वाला बयान

भारत के हालिया क्रिकेट मैच का गहन विश्लेषण! टीम की शानदार बल्लेबाजी, बड़े स्कोर का पीछा करने की चुनौतियाँ और सपाट पिचों का प्रभाव। शुभमन गिल का विश्व रिकॉर्ड 200 रन। कोच विरोधियों को रोकने और आगामी टूर्नामेंटों के लिए विभिन्न खेल परिस्थितियों की तैयारी पर रणनीति साझा करते हैं। Thu, 1 Oct 2026 14:15:16 +0530

  Videos
See all

Ram Gopal Yadav। Samajwadi Party: “...हम बहुत दिनों से नंबर 1 हैं”। #shorts #viral #upnews #spvsbjp #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-01T08:44:23+00:00

पत्नी से परेशान होकर डिलीवरी बॉय ने की आत्महत्या | #uttarpradesh #noida #crime #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-01T08:45:24+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers