Responsive Scrollable Menu

ठाणे-मुंबई क्षेत्र के रेल यात्रियों की समस्याओं का निकलेगा हल, 48 यात्री संगठनों ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष से मिलकर रखी मांग

ठाणे-मुंबई क्षेत्र की रेल यात्री समस्याओं और उपनगरीय रेल व्यवस्था से जुड़े विभिन्न मुद्दों को लेकर 48 यात्री संगठनों के प्रतिनिधियों ने महाराष्ट्र भाजपा प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र चव्हाण से मुलाकात की. डोंबिवली जिमखाना में हुई इस बैठक में मुंबई उपनगरीय रेलवे की क्षमता, सुरक्षा और सीधी कनेक्टिविटी बढ़ाने सहित यात्रियों से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई.

ठाणे से कर्जत/कसारा के बीच शटल सेवा

बैठक में यात्री संगठनों ने कलवा-ऐरोली रेल लिंक परियोजना को जल्द पूरा करने की मांग प्रमुखता से रखी. इसके अलावा बदलापुर-कर्जत और कल्याण-कसारा रेल मार्ग पर तीसरी और चौथी लाइन के काम में तेजी, ठाणे से कर्जत/कसारा के बीच शटल सेवा शुरू करने तथा आधुनिक सिग्नलिंग प्रणाली लागू कर लोकल ट्रेनों के बीच का अंतर यानी हेडवे कम करने की मांग भी की गई.

सीधी रेल कनेक्टिविटी बढ़ेगी

यात्री संगठनों ने दिवा-वसई-पनवेल के बीच सीधी रेल कनेक्टिविटी बढ़ाने, कल्याण जंक्शन की क्षमता में विस्तार तथा सीएसएमटी तक रेल बुनियादी ढांचे को मजबूत करने की मांग भी रखी. संगठनों का कहना है कि इन उपायों से उपनगरीय रेल नेटवर्क पर बढ़ते यात्री दबाव को कम करने और यात्रियों को अधिक सुगम यात्रा सुविधा उपलब्ध कराने में मदद मिल सकती है.

शासन स्तर पर आवश्यक पहल

प्रतिनिधियों ने अपनी विभिन्न मांगों से संबंधित विस्तृत ज्ञापन रविंद्र चव्हाण को सौंपा. चव्हाण ने यात्री संगठनों की ओर से उठाए गए मुद्दों पर सकारात्मक प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यात्रियों की समस्याओं के समाधान के लिए शासन स्तर पर आवश्यक पहल और संबंधित विभागों के साथ समन्वय किया जाएगा.

उन्होंने रेल व्यवस्था की क्षमता बढ़ाने, यात्रियों को अधिक सुरक्षित एवं सीधी यात्रा सुविधा उपलब्ध कराने तथा लंबित रेल परियोजनाओं को गति देने के लिए संबंधित स्तर पर आवश्यक प्रयास करने का आश्वासन भी दिया. बैठक में कल्याण-डोंबिवली के उपमहापौर राहुल दामले, भालचंद्र लोहकरे, नवरे काका, मधुताई कोटियन, लताताई आरगडे, नंदकुमार देशमुख, अनिताताई, वंदनाताई सोनवणे, सिद्धेश देसाई और अनिकेत घमंडी सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे.

Continue reading on the app

सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम की बड़ी सिफारिश… तीन हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश बनेंगे सुप्रीम कोर्ट के जज…

सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने 28 सितंबर 2026 की बैठक में तीन हाईकोर्ट के मौजूदा मुख्य न्यायाधीशों को सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश के रूप में नियुक्त किए जाने की सिफारिश की है। इनमें गुजरात हाईकोर्ट की मुख्य न्यायाधीश जस्टिस सुनीता अग्रवाल, दिल्ली हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस देवेंद्र कुमार उपाध्याय और तेलंगाना हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश …

The post सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम की बड़ी सिफारिश… तीन हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश बनेंगे सुप्रीम कोर्ट के जज… appeared first on Bharat Samachar | Hindi News Channel.

Continue reading on the app

  Sports

63 खिलाड़ी बरकरार, 27 स्लॉट खाली, यूपी वॉरियर्स के पास सबसे बड़ा पर्स, जानें किस टीम ने किसे किया रिटेन

27 Slots Available WPL 2027 Auction: 2027 महिला प्रीमियर लीग नीलामी से पहले सभी पांच टीमों ने 63 खिलाड़ियों को रिटेन और 27 स्थान खाली रखे हैं. मौजूदा चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने आक्रामक बल्लेबाज ग्रेस हैरिस समेत चार खिलाड़ियों को रिलीज किया है, जबकि स्टार ऑलराउंडर एलिस पेरी की वापसी से टीम मजबूत हुई है. नौ खिलाड़ियों को रिलीज कर यूपी वॉरियर्स 3.65 करोड़ रुपये के सबसे बड़े पर्स के साथ 28 अक्टूबर को कोच्चि नीलामी में उतरेगा. टूर्नामेंट 14 जनवरी से शुरू होगा. Mon, 28 Sep 2026 22:48:48 +0530

  Videos
See all

Ujjain Masjid : हिस्से को हटाने पर राजी था मुस्लिम पक्ष, फिर बवाल क्यों? #ytshorts #shorts #ujjain #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-28T18:39:21+00:00

Parvesh Verma Slaps Youth: थप्पड़ कांड को लेकर AAP ने जमकर काटा बवाल! Saurabh Bhardwaj | AAP Protest #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-28T18:38:32+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers