Responsive Scrollable Menu

Kal Ka Mausam: दिल्ली-NCR सहित देश के 23 राज्यों में कल हो सकती है झमाझम बारिश, पहाड़ी राज्यों में लैंड स्लाइड का खतरा

Kal Ka Mausam: देश में मानसून की सक्रियता के बीच मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलने वाला है. मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक 29 सितंबर को दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड समेत 23 राज्यों में बारिश और आंधी की स्थिति बन सकती है. कुछ इलाकों में तेज हवाओं की रफ्तार 70 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंचने की संभावना है. पहाड़ी राज्यों में बारिश के साथ भूस्खलन का खतरा भी है.

23 राज्यों में बारिश और आंधी का अलर्ट

रिपोर्ट के मुताबिक, 29 सितंबर को उत्तर प्रदेश, दिल्ली, बिहार, झारखंड, ओडिशा, राजस्थान, हरियाणा, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, असम, मेघालय, त्रिपुरा, नागालैंड, सिक्किम, तमिलनाडु और गुजरात समेत कई राज्यों में बारिश और तेज हवाओं की संभावना है. कुछ क्षेत्रों में हवा की स्पीड 80 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है. मछुआरों को भी समुद्र में सावधानी बरतने की सलाह दी गई है.

दिल्ली में कैसा रहेगा कल का मौसम

राजधानी दिल्ली में 29 सितंबर की शाम से 30 सितंबर के बीच बारिश की गतिविधि बढ़ने की संभावना बताई गई है. इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं. 29 सितंबर को दिल्ली का अधिकतम तापमान करीब 32-33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23-24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है.

यूपी में कैसा रहेगा कल का मौसम

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज, गोरखपुर, देवरिया, अयोध्या, लखनऊ, कानपुर, झांसी, बिजनौर, बरेली, मेरठ, गौतमबुद्ध नगर, गाजियाबाद, मुरादाबाद और आजमगढ़ समेत कई जिलों में बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट बताया गया है. 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है.

बिहार-झारखंड में कैसा रहेगा कल का मौसम

बिहार के सिवान, रोहतास, कैमूर, औरंगाबाद, अरवल, जहानाबाद, नवादा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, सुपौल, सहरसा, पूर्णिया, अररिया और कटिहार जैसे जिलों में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी दी गई है. वहीं, झारखंड के दुमका, गोड्डा, जामताड़ा, साहिबगंज, पाकुड़, देवघर, पलामू, धनबाद, हजारीबाग और जमशेदपुर में 29-30 सितंबर के दौरान मध्यम से भारी बारिश और तेज हवाओं की संभावना है.

पहाड़ी राज्यों में कैसा रहेगा कल का मौसम

पहाड़ी राज्य उत्तराखंड के चमोली, देहरादून, नैनीताल, रुद्रप्रयाग और हरिद्वार सहित कई इलाकों में बारिश और तेज हवाओं की संभावना है. वहीं, हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर, ऊना, शिमला, कांगड़ा, मंडी, सोलन, हमीरपुर और कुल्लू में भी बारिश और आंधी का अलर्ट बताया गया है. इसके अलावा, जम्मू-कश्मीर के जम्मू, कठुआ, डोडा, किश्तवाड़, पुंछ और उधमपुर में भी तेज बारिश की संभावना जताई गई है.

 

Continue reading on the app

मिस्टर बीस्ट: करोड़ों फ़ॉलोअर्स वाले दुनिया के सबसे बड़े डिजिटल स्टार, जानिए कैसे और कितना कमाते हैं?

सितंबर 2026 के आख़िरी हफ़्ते में मिस्टर बीस्ट भारत के दौरे पर दिखे. मिस्टर बीस्ट कभी आगरा के ताजमहल का दीदार करते दिखे तो कभी रणबीर कपूर, यश की फ़िल्म रामायण से जुड़े इवेंट में 'जय श्री राम' बोलते हुए नज़र आए.

Continue reading on the app

  Sports

Success Story: कंधे का ऑपरेशन, दर्द और लंबा ब्रेक... फिर TC यशवीर की दमदार वापसी, एशियन गेम्स में जीता सिल्वर

Yashvir Singh Success Story: जयपुर के रेलवे टिकट क्लर्क और जेवलिन थ्रोअर यशवीर सिंह ने एशियन गेम्स 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए 85.72 मीटर के व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ थ्रो के साथ सिल्वर मेडल जीता है. इस प्रदर्शन के साथ उन्होंने ओलंपिक 2028 के लिए भी क्वालिफाई किया है. यशवीर का खेल सफर आसान नहीं रहा. बैक पेन और शोल्डर इंजरी के कारण उन्हें कई बार मैदान से बाहर रहना पड़ा, जबकि कंधे के ऑपरेशन के चलते वह 2024 ओलंपिक के लिए क्वालिफाई नहीं कर सके थे. यशवीर को जेवलिन थ्रो की शुरुआती ट्रेनिंग उनके पिता से मिली, जो खुद इस खेल से जुड़े रहे हैं. पिछले करीब सात साल से वह लगातार अभ्यास कर रहे हैं. रेलवे ग्राउंड और एसएमएस स्टेडियम में प्रैक्टिस करने वाले यशवीर ने कॉमनवेल्थ गेम्स में भी ब्रॉन्ज मेडल जीता है. अब उनका लक्ष्य ओलंपिक में पदक जीतना है. Tue, 29 Sep 2026 12:00:42 +0530

  Videos
See all

Hapur के Badnauli में 25 साल के युवक का शव खेत में मिला, सिर पर चोट के निशान l UP Crime News #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-29T07:38:07+00:00

Amit Shah LIVE: अमित शाह ने बारापुला फेज-3 एलिवेटेड कॉरिडोर का उद्घाटन किया | Delhi News #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-29T07:36:45+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers