Responsive Scrollable Menu

SEBI ने Growpital समेत 28 इकाइयों पर लगाया 25 करोड़ रुपये से अधिक का जुर्माना

बाजार नियामक सेबी ने बिना पंजीकरण के सामूहिक निवेश योजना (सीआईएस) चलाने के मामले में कृषि निवेश मंच ग्रोपिटल समेत 28 इकाइयों पर 25 करोड़ रुपये से अधिक का जुर्माना लगाया है। नियामक ने इन इकाइयों को प्रतिभूति बाजार से अधिकतम पांच साल के लिए प्रतिबंधित भी किया है। भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) ने फार्म टेक साइलो एलएलपी समेत आठ इकाइयों पर दो-दो करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया है।

फार्म टेक साइलो को ग्रोपिटल के नाम से भी जाना जाता है। आठ इकाइयों में कंपनी के संस्थापक ऋतुराज शर्मा भी शामिल है। इन्हें पांच साल के लिए प्रतिभूति बाजार से भी प्रतिबंधित किया गया है।

इन इकाइयों को निवेशकों से कोई और पैसा जुटाने तथा किसी सामूहिक निवेश योजना को शुरू करने या संचालित करने से भी रोक दिया गया है। सेबी ने सोमवार को जारी 166 पृष्ठ के अंतिम आदेश में कहा कि उसकी जांच में पाया गया कि ग्रोपिटल से जुड़ी इकाइयों ने 5,208 अलग-अलग निवेशकों से 192.88 करोड़ रुपये जुटाए। इसके बदले निवेशकों को उनके योगदान के आधार पर इकाइयां आवंटित की गईं।

बाजार नियामक के अनुसार, यह व्यवस्था बाजार नियमों के तहत सामूहिक निवेश योजना की शर्तों को पूरा करती थी। नियामक ने यह भी पाया कि फार्म साइलो टेक एलएलपी से करीब 95.60 करोड़ रुपये बिना किसी वास्तविक कारोबारी गतिविधि के योट्टा एग्रो वेंचर्स को हस्तांतरित किए गए। नियामक ने कहा कि यह व्यवस्था सामूहिक निवेश योजना थी, जिसे आवश्यक पंजीकरण के बिना संचालित किया गया।

इसके अलावा, इसमें धोखाधड़ी और अनुचित व्यापार गतिविधियों की रोकथाम संबंधी नियमों का भी उल्लंघन हुआ। सेबी के पूर्णकालिक सदस्य कमलेश सी वार्ष्णेय ने कहा कि कि करीब 20 इकाइयों ने धोखाधड़ी वाली गतिविधियों में ‘मदद और सहयोग’ किया। इन इकाइयों ने विभिन्न स्तरों वाली व्यवस्था के जरिये जेडएफ एलएलपी के बैंक खातों से योट्टा तक धन पहुंचाने के लिए माध्यम के रूप में काम किया, जबकि इसके पीछे कोई वास्तविक कारोबारी गतिविधि नहीं थी।

इसके अनुसार, नियामक ने इन 20 इकाइयों पर 20-50 लाख रुपये तक का जुर्माना लगाया और उन्हें अधिकतम तीन साल के लिए प्रतिभूति बाजार से प्रतिबंधित कर दिया। सेबी ने निवेशकों से जुटाई गई बकाया राशि 12 प्रतिशत सालाना ब्याज के साथ लौटाने का निर्देश दिया है। ब्याज की गणना 29 जनवरी, 2024 से राशि लौटाए जाने की तारीख तक की जाएगी।

Continue reading on the app

पंजाब में BJP खेलेगी बंगाल मॉडल वाला दांव, AAP-कांग्रेस के गढ़ में भाजपा का प्लान क्या?

पंजाब विधानसभा चुनाव 2027 से पहले BJP ने 53 सीटों पर फोकस की रणनीति बनाई है. पार्टी AAP-कांग्रेस के मजबूत क्षेत्रों में बंगाल मॉडल के तहत विस्तार की तैयारी कर रही है.

Continue reading on the app

  Sports

वनडे में चौकों और छक्कों से एक मैच में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले 5 बल्लेबाज, 12 साल से नहीं टूटा विश्व कीर्तिमान

5 batsman Most runs from fours and sixes in an ODI innings: वनडे क्रिकेट की एक पारी में चौकों और छक्कों की मदद से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले शीर्ष 5 बल्लेबाजों में रोहित शर्मा, मार्टिन गप्टिल, ईशान किशन और शेन वाटसन का नाम शामिल है. इन विस्फोटक पारियों में बल्लेबाजों ने सिर्फ चौके-छक्के बरसाकर गेंदबाजों के पसीने छुड़ा दिए और रिकॉर्ड तोड़ रन बनाए. Mon, 28 Sep 2026 22:24:53 +0530

  Videos
See all

Ujjain Masjid : हिस्से को हटाने पर राजी था मुस्लिम पक्ष, फिर बवाल क्यों? #ytshorts #shorts #ujjain #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-28T18:39:21+00:00

Protests in India over alleged sexual assaults against women. #India #BBCNews #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-28T18:38:00+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers