ईरान का शांति प्रस्ताव खारिज करना ट्रंप को पड़ेगा भारी? सुप्रीम लीडर मोजतबा ने बनाई नई रणनीति
US Iran Tension: अमेरिका की ओर से होर्मुज को दोबारा खोलने से जुड़े ईरान के प्रस्ताव को खारिज किए जाने के बाद ईरान के सर्वोच्च नेता मोजतबा हुसैनी खामेनेई ने सख्त रुख अपनाया है. सोमवार को उन्होंने कहा कि ईरान में सेना और आम लोगों के बीच दुश्मनों का सामना करने के लिए पूरी तैयारी है.
ईरान के 'पवित्र रक्षा सप्ताह' और हिजबुल्लाह नेता सैय्यद हसन नसरल्लाह की पुण्यतिथि के मौके पर जारी संदेश में खामेनेई ने देश की एकजुटता पर जोर दिया. उन्होंने कहा कि ईरान के सशस्त्र बल और समाज के अलग-अलग वर्ग देश के दुश्मनों का मुकाबला करने के लिए तैयार हैं. खामेनेई ने यह भी कहा कि ईरान में अलग-अलग समुदायों के बीच अपने देश की रक्षा के लिए खासतौर पर सैन्य स्तर पर तैयारी बढ़ी हुई है. उन्होंने दावा किया कि यह तैयारी ईरान को मजबूत बनाएगी और उसके विरोधियों को नुकसान पहुंचाएगी.
ईरानी सेना की भूमिका पर की चर्चा
खामेनेई ने होर्मुज जलडमरूमध्य की सुरक्षा में ईरानी सेना की भूमिका की भी चर्चा की. उन्होंने कहा कि जलडमरूमध्य की रक्षा कर रहे ईरानी सैनिकों ने दुश्मन की सेनाओं को कड़ी चुनौती दी है. उन्होंने दावा किया कि पहले दुश्मन की सेनाएं ईरान के दक्षिणी समुद्री इलाकों में गश्त करती थीं, लेकिन अब होर्मुज जलडमरूमध्य के ईरानी लड़ाकों और सुरक्षा बलों के कारण वे अरब सागर से आगे नहीं बढ़ पा रही हैं. खामेनेई ने कहा कि जब भी दुश्मन ने आगे बढ़ने की कोशिश की, उसे नुकसान उठाना पड़ा.
खामेनेई ने एकजुट को माना ताकत
खामेनेई ने यह भी कहा कि ईरानी समाज में अलग-अलग विचार और मतभेद होने के बावजूद लोग अपने अधिकारों की रक्षा के लिए एकजुट हैं. उन्होंने कहा कि ईरान के लोग होर्मुज जलडमरूमध्य की सुरक्षा समेत अपने हितों की रक्षा के लिए साथ खड़े हैं.
क्या है पूरा विवाद?
पिछले सप्ताह संयुक्त राष्ट्र महासभा के 81वें सत्र के दौरान ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने सात दिन के एक प्रस्ताव की जानकारी दी थी. इसके तहत ईरान कुछ शर्तें पूरी होने पर होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर से खोलने के लिए तैयार था. ईरान के मुताबिक, यह प्रस्ताव मध्यस्थों के जरिए अमेरिका तक पहुंचाया गया था. इसमें जलडमरूमध्य खोलने को अमेरिकी सैन्य दबाव कम करने और कुछ अन्य कदम उठाने से जोड़ा गया था.
रविवार को संयुक्त राष्ट्र में अमेरिका के राजदूत माइक वाल्ट्ज ने बताया कि ट्रंप ने ईरान का प्रस्ताव इसलिए ठुकराया, क्योंकि तेहरान परमाणु कार्यक्रम पर बातचीत शुरू करने से पहले प्रतिबंधों में राहत और अरबों डॉलर की जमा संपत्तियों तक पहुंच चाहता था. वाल्ट्ज ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच आगे चलकर किसी न किसी तरह का समझौता करना पड़ सकता है. हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि ट्रंप सभी विकल्प खुले रखेंगे.
जहां खेला जाएगा भारत-वेस्टइंडीज का दूसरा वनडे मैच, वहां कैसा है टीम इंडिया का रिकॉर्ड, यहां शतक जड़ चुके हैं रोहित-विराट
IND vs WI 2nd ODI: भारत और वेस्टइंडीज के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज जारी है. तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड स्टेडियम में खेले गए पहले वनडे मैच को जीतकर टीम इंडिया ने सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है. अब सीरीज का दूसरा मैच 30 सितंबर को गुवाहाटी के बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. इस मैच के लिए भी फैंस काफी उत्साहित हैं, क्योंकि एक बार फिर रोहित शर्मा और विराट कोहली खेलते दिखाई देंगे. पहले मैच में रोहित ने टीम को अच्छी शुरुआत दिलाई थी, वहीं विराट कोहली ने नाबाद 139 रनों की तूफानी पारी खेली थी. अब दूसरे मैच में भी उनसे इसी तरह के प्रदर्शन की उम्मीद होगी. तो चलिए मैच से पहले जानते हैं कि बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में टीम इंडिया का वनडे रिकॉर्ड कैसा रहा है.
बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में कैसा है टीम इंडिया का वनडे रिकॉर्ड?
गुवाहाटी के बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में टीम इंडिया का वनडे रिकॉर्ड 100% जीत का यानी बेहद शानदार रहा है. भारतीय टीम ने इस मैदान पर अब तक कुल 2 वनडे मैच खेले हैं और दोनों में ही धमाकेदार जीत दर्ज की है. इस मैदान पर पहला वनडे मैच 21 अक्टूबर 2018 को भारत और वेस्टइंडीज के बीच ही खेला गया था.
इस मैदान पर भारत ने वेस्टइंडीज को 8 विकेट से दिया था शिकस्त
इस मुकाबले में वेस्टइंडीज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 322 रनों का स्कोर खड़ा किया और भारत के सामने 323 रनों का एक चुनौतीपूर्ण लक्ष्य रखा. इस बड़े लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया की शुरुआत तो खराब रही और शिखर धवन जल्दी आउट हो गए, लेकिन इसके बाद मैदान पर रोहित शर्मा और विराट कोहली का तूफान आया. दोनों दिग्गजों ने वेस्टइंडीज के आक्रमण को पूरी तरह ध्वस्त करते हुए दूसरे विकेट के लिए 246 रनों की मैराथन साझेदारी की.
इस दौरान विराट कोहली ने सिर्फ 107 गेंदों में 140 रनों की कप्तानी पारी खेली, जबकि रोहित शर्मा ने नाबाद रहते हुए 117 गेंदों में 152 रन ठोक दिए, जिसमें 15 चौके और 8 गगनचुंबी छक्के शामिल थे. इन दोनों की तूफानी पारियों की बदौलत भारत ने इस विशाल लक्ष्य को महज 42.1 ओवर में 2 विकेट खोकर हासिल कर लिया और 8 विकेट से एकतरफा जीत दर्ज की थी.
दूसरे मैच में 67 रनों से जीता था भारत
इसके बाद, बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में दूसरा वनडे मैच 10 जनवरी 2023 को भारत और श्रीलंका के बीच खेला गया था. इस मैच में भारत ने श्रीलंका को 67 रनों से हराया था. भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 373/7 का विशाल स्कोर खड़ा किया था. इस मैच में भी विराट कोहली ने 113 रनों की शतकीय पारी खेली थी. जवाब में श्रीलंका की टीम 50 ओवरों में 306/8 रन ही बना सकी और भारत ने 67 रनों से मैच अपने नाम कर लिया.
सीरीज अपने नाम करने के इरादे से उतरेगी टीम इंडिया
अब शुभमन गिल की कप्तानी वाली टीम इंडिया 30 सितंबर को दूसरा मैच जीतकर सीरीज पर कब्जा जमाना चाहेगी. युवा कप्तान गिल इस मैच को हर हाल में जीतकर अपनी कप्तानी को साबित करना चाहेंगे. इस बड़े मुकाबले में भारतीय टीम पूरी ताकत से उतरेगी ताकि विरोधी टीम को संभलने का कोई मौका न मिले. एक बार फिर रोहित शर्मा और विराट कोहली पर सभी की नजरें होंगी.
When batting together is this much fun, special partnerships follow ????
— BCCI (@BCCI) September 28, 2026
???? ???????????????????? & ????????????????????????????????????????????: A wholesome chat with @imVkohli and @ShubmanGill ???? - By @ameyatilak
???? Watch | #TeamIndia | #INDvWI | @mflone_ https://t.co/4hQ15cBnTA
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation









