EC विवाद पर जेपी नड्डा का राहुल गांधी पर हमला, वेणुगोपाल बोले- राहुल गांधी ने झूठ नहीं, सच कहा
चुनाव आयोग विवाद पर बीजेपी और कांग्रेस के बीच तीखी जुबानी जंग जारी है. जेपी नड्डा ने राहुल गांधी पर भ्रम फैलाने का आरोप लगाया, जिसके जवाब में कांग्रेस ने दो चुनाव आयुक्तों की आपत्तियों का हवाला दिया.
The post EC विवाद पर जेपी नड्डा का राहुल गांधी पर हमला, वेणुगोपाल बोले- राहुल गांधी ने झूठ नहीं, सच कहा appeared first on Prabhat Khabar.
IPS Transfer: राज्य में 3 आईपीएस अफसर इधर से उधर, मिला नया पदभार, तबादले का आदेश जारी
उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग में बाद फेरबदल देखने को मिला है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार ने भारतीय पुलिस सेवा के तीन अधिकारियों का स्थानांतरण (UP IPS Transfer) किया है। चुनाव प्रकोष्ठ मुख्यालय के पुलिस अधीक्षक बदले गए हैं। तबादले और नियुक्ति से संबंधित आदेश गृह विभाग ने 28 सितंबर को जारी किया है, जो तत्काल प्रभाव से लागू है।
बैच 2006 के आईपीएस अधिकारी डॉ मनोज कुमार को पुलिस महानिरीक्षक पीएसी पश्चिमी जोन मुरादाबाद पद पर नियुक्त किया गया है। वर्तमान में वह पुलिस महानिरीक्षक प्रतीक्षारत मुख्यालय पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश लखनऊ पद पर तैनात है।
इन आईपीएस अफसरों को भी मिल नया पदभार
बैच 2012 के आईपीएस अधिकारी हेमराज मीणा को पुलिस उप महानिदेशक सुरक्षा उत्तर प्रदेश लखनऊ पद के जिम्मेदारी राज्य सरकार द्वारा सौंपी गई है। इससे पहले वह पुलिस उप महानिरीक्षक यूपीएसआईएफएस लखनऊ पद पर कार्यरत थे।
राजेश द्विवेदी आईपीएस अधिकारी बैच 2013 को पुलिस अधीक्षक चुनाव प्रकोष्ठ मुख्यालय पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश लखनऊ पद की जिम्मेदारी दी गई है। इससे पहले वह सेनानायक 38वीं वाहिनी पीएसी अलीगढ़ पद पर तैनात थे।
पिछले सप्ताह भी हुआ था आईपीएस अफसरों का तबादला
उत्तर प्रदेश में 22 सितंबर को 18 आईपीएस अफसरों का तबादला हुआ था। डॉ सतीश कुमार को सम्बद्ध मुख्यालय पुलिस महानिदेशक के एसपी पद पर नियुक्त किया गया था। संजय राय और कमल किशोर को EOW एसपी पर पर तैनात किया गया था। तकनीकी सेवाएं एसपी पद पर राहुल मिठास को पदस्थ किया गया है। पीटीसी मुरादाबाद एसपी पद पर डॉ कृष्ण गोपाल को भेज गया है।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Mp Breaking News












