Responsive Scrollable Menu

चूहे ने कर दी ऐसी गलती, बिल्ली ने झपट्टा मारकर किया शिकार; देखें VIDEO

चूहे ने कर दी ऐसी गलती, बिल्ली ने झपट्टा मारकर किया शिकार; देखें VIDEO

Continue reading on the app

एशियन गेम्स के हॉकी सेमीफाइनल में भारत-पाकिस्तान भिड़ेंगे:भारत ने बांग्लादेश को 10-0 से हराकर पूल-A में टॉप किया; 1 अक्टूबर को होगा मुकाबला

एशियन गेम्स के हॉकी सेमीफाइनल में भारत और पाकिस्तान आमने-सामने होंगे। यह मुकाबला एक अक्टूबर को जापान के नगोया में खेला जाएगा। सोमवार को भारत ने लगातार पांचवीं जीत दर्ज करते हुए बांग्लादेश को 10-0 से हरा दिया। इस जीत के साथ भारत ने पूल-A में टॉप किया। कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने हैट्रिक लगाई। शिलानंद लाकड़ा ने 2 गोल किए, जबकि जुगराज सिंह, सुखजीत सिंह, अभिषेक, संजय और मंदीप सिंह ने भी गोल किए। अभिषेक ने तीसरे मिनट में खाता खोला भारत ने मुकाबले की शुरुआत तेज की। तीसरे मिनट में अभिषेक ने रिवर्स स्कूप से गोल कर टीम को 1-0 की बढ़त दिलाई। इसके बाद पहले क्वार्टर में भारत को कई पेनल्टी कॉर्नर मिले, लेकिन बांग्लादेश की डिफेंस ने कुछ मौकों पर गोल रोक दिए। पहले क्वार्टर के अंत तक भारत 1-0 से आगे था। इसी दौरान गोलकीपर सूरज करकेरा ने अपना 100वां इंटरनेशनल मैच खेला और बांग्लादेश के शुरुआती पेनल्टी कॉर्नर पर अहम बचाव किया। दूसरे क्वार्टर में 2 गोल दूसरे क्वार्टर में भारत ने दबाव बढ़ाया। जुगराज सिंह ने पेनल्टी स्ट्रोक पर गोल कर स्कोर 2-0 किया। इसके बाद कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदलकर भारत की बढ़त 3-0 कर दी। हाफ टाइम तक यही स्कोर रहा। तीसरे क्वार्टर में भारत ने 5 गोल दागे तीसरे क्वार्टर की शुरुआत में ही सुखजीत सिंह ने फील्ड गोल कर भारत को 4-0 से आगे कर दिया। इसके बाद हरमनप्रीत ने एक और पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदला। फिर शिलानंद लाकड़ा ने दो गोल किए और हरमनप्रीत ने भी अपना तीसरा गोल दागकर हैट्रिक पूरी की। तीसरे क्वार्टर के अंत तक भारत 8-0 से आगे था। आखिरी क्वार्टर में संजय-मंदीप ने स्कोर 10-0 किया चौथे क्वार्टर में भारत ने शुरुआत में गोल नहीं किया, लेकिन अंतिम मिनटों में दो और गोल आए। संजय ने 59वें मिनट में और मंदीप सिंह ने 60वें मिनट में गोल कर भारत को 10-0 की बड़ी जीत दिलाई। बारिश के बीच खेला गया मुकाबला मैच के दौरान भारी बारिश हुई, जिससे मैदान और खिलाड़ी दोनों पूरी तरह भीग गए और गेंद को तेजी से आगे बढ़ाना मुश्किल हो गया। बारिश के कारण मैच की शुरुआत भी 30 मिनट देर से हुई। एशियन गेम्स के फाइनल में 8 बार भारत Vs पाकिस्तान हुआ एशियन गेम्स के फाइनल में 8 बार आमने-सामने आई हैं, जिनमें पाकिस्तान ने 6 और भारत ने 2 फाइनल जीते हैं। भारत ने 1966 के फाइनल में पाकिस्तान को हराया था, जबकि पाकिस्तान ने 1958, 1962, 1970, 1974, 1978, 1982 और 1990 के फाइनल जीते हैं। एशियन गेम्स हॉकी में पाकिस्तान ने कुल 8 गोल्ड और भारत ने 3 गोल्ड मेडल जीते हैं। भारत ने वर्ल्ड कप में भी पाकिस्तान को हराया था भारत और पाकिस्तान की टीमें एशियन गेम्स से कुछ समय पहले 2026 हॉकी वर्ल्ड कप में भी आमने-सामने हुई थीं। उस मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 5-3 से हराया था। वह जीत भारत को वर्ल्ड कप के दूसरे राउंड में ले गई थी। ------------- स्पोर्ट्स से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें… भारत-पाकिस्तान में एशियन गेम्स का फाइनल संभव:दोनों टीमें मेंस क्रिकेट के सेमीफाइनल में पहुंची; बारिश के कारण दोनों के मैच रद्द एशियन गेम्स के मेंस क्रिकेट फाइनल में भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला हो सकता है। दोनों टीमें सेमीफाइनल में पहुंच गई हैं। हालांकि, सेमीफाइनल में भारत और पाकिस्तान आमने-सामने नहीं होंगे। पढ़ें पूरी खबर…

Continue reading on the app

  Sports

Asian Games 2026 India Medals Tally LIVE: आज भारत का सिल्वर से खुला खाता, 50वें मेडल से कितने दूर?

Asian Games 2026 Day 11 India Medals Tally LIVE: आज एशियन गेम्स 2026 में भारत की कई मेडल पर नजर है। मंगलवार को एक मेडल हाथ लग चुका है। भारत पदक तालिका में फिलहाल 12वें पायदान पर है।  Tue, 29 Sep 2026 08:40:56 +0530

  Videos
See all

Parvesh Verma Slap Row: थप्पड़ विवाद पर AAP MLA और पार्षदों संग हिरासत में Saurabh Bharadwaj। Video #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-29T03:03:46+00:00

Bihar Flood Live: नेपाल में बारिश बिहार में भीषण बाढ़! | Gandak | Koshi | Nepal Flood | CM Samrat #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-29T03:13:11+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers