Responsive Scrollable Menu

नेपाल में पहाड़ का हिस्सा टूटकर नदी में गिरा:मलबे से भरा कालीगंडकी का रास्ता; अब तक 14 मौत

नेपाल के मुस्तांग जिले में रविवार को भारी बारिश के बीच पहाड़ का एक बड़ा हिस्सा टूटकर कालीगंडकी नदी में जा गिरा। इस घटना में 14 लोगों की मौत हुई है। सोशल मीडिया पर इससे जुड़ा एक वीडियो वायरल है। इसमें चट्टानों और मिट्टी का पूरा मलबा कुछ ही सेकेंड में ढलान से नीचे आता दिख रहा है। देखते-देखते नदी का रास्ता मलबे से भर गया। इस दौरान वहां मौजूद लोगों की चीखें सुनाई दे रही हैं। नेपाल 1 महीने में दूसरी बार भीषण बाढ़ से जूझ रहा है। इससे पहले 26 अगस्त को भोटेकोशी नदी में बाढ़ आई थी। इसमें 1453 लोगों की मौत हुई, जबकि 5500 से ज्यादा लोग अभी भी लापता हैं। नेपाल में बाढ़ और भूस्खलन से जुड़ी 3 तस्वीरें राष्ट्रीय आपदा जोखिम न्यूनीकरण और प्रबंधन प्राधिकरण (NDRRMA) के मुताबिक, पिछले 24 घंटों में नेपाल के अलग-अलग जिलों में बाढ़, भूस्खलन, भारी बारिश से जुड़ी घटनाओं समेत 272 हादसे हुए। इन घटनाओं में 21 लोगों की मौत हुई है, 4 लोग लापता हैं और 26 लोग घायल हुए हैं। इसमें सबसे ज्यादा भूस्खलन की 97 घटनाएं हुई हैं। इनमें 19 लोगों की मौत हुई, 4 लोग लापता हैं और 4 घायल हुए हैं। चितवन में दो नदियां खतरे के निशान से ऊपर चितवन जिले में रविवार सुबह नारायणी नदी और रिउ नदी खतरे के निशान से ऊपर बहने लगीं। देवघाट में नारायणी नदी का जलस्तर 9.23 मीटर पहुंच गया, जबकि खतरे का निशान 9 मीटर है। रिउ नदी का जलस्तर भी 3.92 मीटर तक पहुंच गया। यहां खतरे का निशान 3.8 मीटर है। भारी बारिश के कारण चितवन में कई जगह भूस्खलन और मिट्टी धंसने की घटनाएं हुईं। इससे सड़कें बंद हो गईं। कर्णाली प्रांत में भी भूस्खलन के कारण हाईवे पर यातायात प्रभावित हुआ। चितवन में दो नदियां खतरे के निशान से ऊपर चितवन जिले में रविवार सुबह नारायणी नदी और रिउ नदी खतरे के निशान से ऊपर बहने लगीं। देवघाट में नारायणी नदी का जलस्तर 9.23 मीटर पहुंच गया, जबकि खतरे का निशान 9 मीटर है। रिउ नदी का जलस्तर भी 3.92 मीटर तक पहुंच गया। यहां खतरे का निशान 3.8 मीटर है। भारी बारिश के कारण चितवन में कई जगह भूस्खलन और मिट्टी धंसने की घटनाएं हुईं। इससे सड़कें बंद हो गईं। कर्णाली प्रांत में भी भूस्खलन के कारण हाईवे पर यातायात प्रभावित हुआ। ---------------------- ये खबर भी पढ़ें… नेपाल में फिर से बाढ़-लैंडस्लाइड, 21 की मौत:घर-पुल बहे, हाईवे बंद; एक महीने पहले आई बाढ़ में 1453 मौतें नेपाल में लगातार बारिश के बीच बाढ़ और भूस्खलन से हालात बिगड़ गए हैं। अब तक 21 लोगों की मौत हो चुकी है। पूरी खबर यहां पढ़ें…

Continue reading on the app

इस सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर ने किया सुसाइड, जीत चुकी है Miss Pretty India का खिताब

मध्य प्रदेश के सिंगरौली से एक बड़ी खबर सामने आई है. यहां की रहने वाली एक सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर निधि तिवारी की मौत हो गई है. फेसबुक और इंस्टाग्राम पर निधि के करीब 16 लाख फॉलोअर्स थे. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, उन्होंने अपने घर में ही आत्महत्या की है. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. सुसाइड की असल वजह अब तक सामने नहीं आई है.  

कौन थीं निधि तिवारी?

निधि तिवारी सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा एक्टिव थीं. फेसबुक पर उनके करीब 9 लाख और इंस्टाग्राम पर करीब 7 लाख फॉलोअर्स थे. उनके डांस वीडियो और दूसरे सोशल मीडिया कंटेंट की बड़ी संख्या में लोग देखते थे. उनके पोस्ट पर हजारों प्रतिक्रियाएं आती थीं. कई वीडियोज पर मिलियन व्यूज भी आएं हैं. निधि सिर्फ सोशल मीडिया तक सीमित नहीं थीं. वह मॉडलिंग, स्थानीय कार्यक्रमों और डिजिटल कंटेंट से भी जुड़ी हुई थीं. रिपोर्टों के अनुसार, वह आगे चलकर एक्टिंग और फिल्म इंडस्ट्री में करियर बनाने की इच्छा रखती थीं.

2024 में जीता था Miss Pretty India का खिताब

निधि तिवारी ने साल 2024 में Miss Pretty India का खिताब जीता था. इसके बाद उन्होंने मॉडलिंग और एक्टिंग के क्षेत्र में आगे बढ़ने की कोशिश की. सोशल मीडिया पर उनकी लोकप्रियता लगातार बनी हुई थी और वह अपने फॉलोअर्स के साथ नियमित रूप से तस्वीरें, वीडियो और रील्स साझा करती थीं.

शनिवार रात क्या हुआ?

रिपोर्टों के मुताबिक, शनिवार शाम निधि अपने घर पर फोन पर किसी व्यक्ति से बातचीत कर रही थीं. उनके परिवार ने पुलिस को बताया कि बातचीत के दौरान कुछ विवाद हुआ था. हालांकि, पुलिस अभी फोन पर हुई बातचीत और उससे जुड़े घटनाक्रम की जांच कर रही है. इसलिए इसे उनकी मौत की वजह के तौर पर स्थापित नहीं किया गया है.

निधि का शव उनके घर के कमरे में मिला. परिवार के लोग उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. घटना के बाद पुलिस को सूचना दी गई और जांच शुरू की गई.

पुलिस खंगाल रही फोन और सोशल मीडिया गतिविधियां

मोरवा थाना पुलिस निधि तिवारी की मौत से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है. पुलिस परिवार के सदस्यों, परिचितों और उनसे जुड़े अन्य लोगों से जानकारी जुटा रही है. इसके अलावा फोन रिकॉर्ड, डिजिटल गतिविधियों, सोशल मीडिया अकाउंट और घटना से पहले हुई बातचीत की भी जांच की जा रही है. पुलिस अधिकारियों ने यह भी कहा है कि जांच पूरी होने से पहले उनकी मौत की वजह को लेकर किसी निष्कर्ष पर पहुंचना उचित नहीं होगा.

सोशल मीडिया पर फॉलोअर्स ने जताया दुख

निधि तिवारी की मौत की खबर सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर उनके फॉलोअर्स और परिचितों ने दुख जताया. बड़ी संख्या में लोगों ने उनके पुराने पोस्ट और वीडियो साझा करते हुए श्रद्धांजलि दी. 30 साल की उम्र में सोशल मीडिया पर पहचान बनाने वाली निधि के अचानक निधन से उनके चाहने वालों के बीच शोक का माहौल है. 

Continue reading on the app

  Sports

'भाई, मेरी जगह तुम जाओ', रात के सन्नाटे में नीरज चोपड़ा का कॉल बना यशवीर सिंह के लिए टर्निंग प्वाइंट

Yashvir Singh-Neeraj Chopra: जयपुर के 22 वर्षीय भाला फेंक एथलीट यशवीर सिंह के लिए ओलंपिक चैंपियन नीरज चोपड़ा का एक फोन कॉल जिंदगी का सबसे बड़ा मोड़ बन गया. चोटिल होने के कारण एशियाई खेल 2026 से बाहर हुए नीरज ने यशवीर को टीम में अपनी जगह लेने के लिए प्रेरित किया. राष्ट्रमंडल खेलों में 85.41 मीटर के थ्रो से कांस्य पदक जीतने वाले यशवीर ने एशियाई खेलों में सिल्वर मेडल जीतकर इतिहास कायम किया. Mon, 28 Sep 2026 20:04:14 +0530

  Videos
See all

Leopard Terror : Moradabad में तेंदुओं का आतंक! एक साथ दिखे 3 लेपर्ड | #viralvideo #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-28T14:35:52+00:00

ChakraView: UP की 10 राज्यसभा सीटों पर BJP किसे देगी मौका? #chakraview #bjp #upnews #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-28T14:39:12+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers