Responsive Scrollable Menu

Govinda Wife: 'सौतन' के आगे हारीं सुनीता... पति गोविंदा के लिए की दुआ! बोलीं- 'वो जिसके साथ भी है, खुश रहे'

Govinda-Sunita Ahuja: बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा की निजी इस वक्त लाइमलाइट में है। पत्नी सुनीता आहूजा से बिगड़े रिश्ते और एक्ट्रेस कोमल रानी संग कथित अफेयर के बीच आए दिन गोविंदा को लेकर नए-नए बयान सामने आ रहे हैं। अब हाल ही में सुनीता आहूजा ने गोविंदा और उनकी को-एक्ट्रेस कोमल रानी को लेकर नया बयान दिया है।

‘वह जहां भी है, जिसके साथ भी है, खुश रहे’
सरीश मीडिया से बातचीत के दौरान सुनीता आहूजा से गोविंदा के हालिया लालबागचा राजा दौरे और उनके साथ कोमल रानी के नजर आने को लेकर सवाल किया गया। इस पर सुनीता ने कहा- "गोविंदा के बारे में, ना उसके सह-कलाकार के बारे में कुछ नहीं बोलना है। मैं देख रही हूं कि वह खुश है; भगवान उसे आशीर्वाद दें। जैसी उसको जिंदगी जीना है, वो जीएगा।"

‘मेरा फोकस अब सिर्फ अपने काम पर है’
सुनीता ने आगे कहा- "क्योंकि मुझे ये सब पर फोकस नहीं करना है। मैं बस भगवान से प्रार्थना करती हूं कि वो जहां भी है, जिसके साथ भी है, खुश है और खुश रहे। मेरा मुख्य फोकस मेरा काम है। मैं बार-बार विवादों में नहीं पड़ना चाहती," उन्होंने आगे कहा और लोगों से ऐसे मामलों पर समय बर्बाद न करने के लिए कहा।

कोमल रानी ने सुनीता पर लगाए गंभीर आरोप
गोविंदा के साथ अपने कथित रिश्ते को लेकर लगातार हो रही चर्चाओं के बीच कोमल रानी भी सोशल मीडिया पर सुनीता आहूजा के खिलाफ तीखी प्रतिक्रिया दे चुकी हैं। कोमल ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक लंबा नोट शेयर किया था। इसमें उन्होंने सुनीता पर कथित तौर पर उनके खिलाफ साजिश करने का आरोप लगाया और कहा था कि किसी पहले से टूटे हुए घर को कोई बाहरी व्यक्ति नहीं तोड़ सकता।

उन्होंने यह भी दावा किया था कि एक महिला अपने निजी दर्द को सार्वजनिक रूप से दिखाने के बजाय उसे ठीक करने की कोशिश कर सकती है। कोमल ने अपने पोस्ट में यह सवाल भी उठाया था कि क्या ऐसी बातें किसी सोची-समझी साजिश का हिस्सा हैं।

अपने बयान में कोमल ने यह भी आरोप लगाया कि एक पुरुष को लगातार मानसिक रूप से परेशान करना, उसे काम से रोकना और अलग-थलग कर देना ठीक नहीं है। उन्होंने कहा कि उनका नाम किसी के निजी एजेंडे के लिए इस्तेमाल नहीं किया जाना चाहिए।

हालांकि, कोमल की ओर से लगाए गए इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। वहीं, सुनीता आहूजा के नए बयान में उन्होंने कोमल का नाम लेकर कोई आरोप नहीं लगाया है।

गोविंदा की नई फिल्म में नजर आएंगी कोमल रानी
गोविंदा और कोमल रानी के रिश्ते को लेकर सोशल मीडिया और मीडिया रिपोर्ट्स में लगातार कयास लगाए जा रहे हैं। दोनों को सार्वजनिक जगहों पर साथ देखे जाने और फिल्म ‘रूपा’ में साथ काम करने के कारण यह चर्चा तेज हुई है। गणेश चतुर्थी के मौके पर दोनों को मुंबई के लालबागचा राजा के दर्शन करते देखा गया था।

हालांकि, दोनों के रिश्ते को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि सामने नहीं आई है।

Continue reading on the app

India UAE Trade: स्थानीय मुद्रा में कारोबार और CBDC पहलों को समयबद्ध तरीके से लागू करने पर सहमति

भारत और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) ने सोमवार को स्थानीय मुद्रा में द्विपक्षीय व्यापार के निपटान, भुगतान तथा संदेश प्रणालियों के एकीकरण और केंद्रीय बैंक डिजिटल मुद्राओं (सीबीडीसी) से जुड़ी पहल को समयबद्ध तरीके से लागू करने के लिए ठोस कदम उठाने पर सहमति जताई। वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय ने बयान में कहा कि ये मुद्दे बेहद महत्वपूर्ण हैं क्योंकि इनमें द्विपक्षीय व्यापार और निवेश को अधिक कुशल, सुलभ और लचीला बनाने की अपार क्षमता है। इन मामलों पर यहां आयोजित भारत-यूएई निवेश उच्चस्तरीय संयुक्त कार्यबल (एचएलजेटीएफआई) की 14वीं बैठक के दौरान विस्तृत चर्चा हुई।

व्यापार, निवेश और आर्थिक संबंधों को बढ़ावा देने तथा दोनों देशों के निवेशकों के सामने आने वाली समस्याओं के समाधान के लिए इस कार्यबल का गठन वर्ष 2013 में किया गया था। बैठक की सह-अध्यक्षता केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल और अबू धाबी इन्वेस्टमेंट अथॉरिटी (एडीआईए) के प्रबंध निदेशक शेख हामिद बिन जायद अल नाहयान ने की। बयान के मुताबिक, ‘‘सह-अध्यक्षों ने स्थानीय मुद्रा निपटान, भुगतान तथा संदेश प्रणालियों के एकीकरण और केंद्रीय बैंक डिजिटल मुद्राओं से संबंधित पहल पर यूएई और भारत के केंद्रीय बैंकों द्वारा की गई प्रगति की समीक्षा की।

बैठक में बताया गया कि इन उपायों में द्विपक्षीय व्यापार तथा निवेश को अधिक सुदृढ़ बनाने की क्षमता है। दोनों पक्ष इनके समयबद्ध क्रियान्वयन में सहयोग के लिए कदम उठाने पर सहमत हुए।’’ दोनों देशों के बीच ऊर्जा, उद्योग, लॉजिस्टिक, बुनियादी ढांचा, प्रौद्योगिकी एवं कृत्रिम मेधा (एआई), अंतरिक्ष, खाद्य सुरक्षा, कृषि नवाचार और स्टार्टअप परिवेश जैसे क्षेत्रों में आपसी निवेश बढ़ाने की संभावनाएं तलाशी गईं।

Continue reading on the app

  Sports

वनडे में चौकों और छक्कों से एक मैच में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले 5 बल्लेबाज, 12 साल से नहीं टूटा विश्व कीर्तिमान

5 batsman Most runs from fours and sixes in an ODI innings: वनडे क्रिकेट की एक पारी में चौकों और छक्कों की मदद से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले शीर्ष 5 बल्लेबाजों में रोहित शर्मा, मार्टिन गप्टिल, ईशान किशन और शेन वाटसन का नाम शामिल है. इन विस्फोटक पारियों में बल्लेबाजों ने सिर्फ चौके-छक्के बरसाकर गेंदबाजों के पसीने छुड़ा दिए और रिकॉर्ड तोड़ रन बनाए. Mon, 28 Sep 2026 22:24:53 +0530

  Videos
See all

Bihar Flood: बिहार में भयंकर बाढ़ ने किया नुकसान! | Tragedy | Bihar | Rescue | Injured #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-28T21:30:06+00:00

Hindi News | Asian Games 2026 में भारत का जलवा.. 45 Medals के साथ कहां पहुंचा हिंदुस्तान? #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-28T21:32:11+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers