Responsive Scrollable Menu

उज्जैन में हिंसा करने के खिलाफ 5 सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स पर भी FIR, मस्जिद के एक्स्ट्रा हिस्से को खुद तोड़ रहे मुस्लिम

उज्जैन की शाही मस्जिद के एक हिस्से को तोड़ने की कार्रवाई शुरू हो गई है. मुस्लिम पक्ष खुद ही मस्जिद के हिस्से को तोड़ रहा है. इलाके में भारी पुलिस बल तैनात है. बता दें, शाही मस्जिद के ही एक हिस्से को तोड़ने पर सोमवार सुबह जमकर हंगामा हुआ था. पुलिस पर पथराव भी किया गया था. इसके जवाब में पुलिस ने लाठीचार्ज की और आंसू गैस छोड़ी. इन सबमें महिला थाना प्रभारी घायल हो गईं. 

सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स पर भी दर्ज हुआ केस

माहौल बिगाड़ने के आरोप में पुलिस ने 10 लोगों पर एफआईआर भी दर्ज की है, जिनमें पांच वे लोग भी हैं, जो बाहर से आए थे. पुलिस ने उनको गिरफ्तार भी कर लिया है. इसी तरह 5 सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स पर भी केस दर्ज हुए हैं. हालांकि, इनको अब तक गिरफ्तार नहीं किया गया है. सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स पर भी माहौल बिगाड़ने का आरोप है. पुलिस ने अब तक 15 से अधिक लोगों को हिरासत में भी लिया है. 

 जानें उच्च न्यायालय में क्या हुआ?

इससे पहले, मध्य प्रदेश हाईकोर्ट की इंदौर पीठ ने उज्जैन में सिंहस्थ 2028 के लिए सड़क चौड़ीकरण प्रोजेक्ट के तहत मस्जिद को हटाने के खिलाफ दायर मुस्लिम पक्ष की याचिका को खारिज कर दिया था. अदालत ने इस कार्रवाई पर रोक लगाने से साफ मना कर दिया था. सुनवाई के दौरान, अदालत को बताया गया कि मस्जिद प्रबंधन और उज्जैन नगर निगम के बीच आपसी समझौता हुआ है, जिसमें तय हुआ है कि मस्जिद के केवल 3 फीट हिस्से और उससे जुड़ी दुकान को हटाया जाएगा. विवाद मस्जिद के सिर्फ 3 फीट हिस्से को लेकर है. 

दोपहर में फिर से हुआ पथराव

बता दें, सुबह हुए विवाद के बाद दोपहर होते-होते फिर से पथराव होने लगा था, जिसे रोकने के लिए पुलिस ने फिर से लाठीचार्ज किया और आंसू गैस छोड़े. हंगामे के बीच मस्जिद तोड़ने की कार्रवाई जारी है. हालांकि, नमाज के वक्त तोड़ने की कार्रवाई को रोक दिया गया, जिसके बाद मामला शांत हो गया. 

कुछ लोग समाज को भ्रमित कर रहे- वक्फ बोर्ड अध्यक्ष

मध्य प्रदेश वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष सनवर पटेल ने कहा कि शाही मस्जिद को न तो शहीद किया जा रहा है और न ही विस्थापित किया जा रहा है. सिंहस्थ 2028 को लेकर शहर चौड़ीकरण की मुहीम के बीच आ रहे मस्जिद के एक हिस्से को मुस्लिम समाज और मस्जिद कमेटी के लोग खुद हटा रहे हैं. कुछ लोग मामले में समाज को भ्रमित और भड़काने का भी काम कर रहे हैं. 

 

Continue reading on the app

राज्यसभा चुनाव के लिए सपा ने 2 उम्मीदवारों का किया एलान, रामगोपाल यादव-आलोक रंजन पर जताया भरोसा

Rajya Sabha Elections: विधानसभा चुनाव से पहले यूपी में राज्यसभा चुनाव को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं. यूपी में 10 सीटों के लिए चुनाव होने हैं. इसके लिए सपा ने 2 उम्मीदवार तय कर लिए हैं. राज्यसभा के लिए सपा हाईकमान ने प्रो. रामगोपाल यादव और आलोक रंजन पर भरोसा जताया है.

दरअसल, सोमवार को लखनऊ में सपा की बैठक हुई. इसके बाद समाजवादी पार्टी ने राज्यसभा चुनाव के लिए अपने दो उम्मीदवारों के नाम तय कर दिए हैं. सोमवार को पार्टी विधायकों के साथ हुई बैठक में प्रोफेसर रामगोपाल यादव और पूर्व मुख्य सचिव आलोक रंजन की उम्मीदवारी पर मुहर लगी. वहीं, तीसरे उम्मीदवार को मैदान में उतारने को लेकर भी चर्चा हुई, लेकिन इस पर अभी अंतिम फैसला नहीं हुआ है. रामगोपाल यादव सपा के प्रमुख नेताओं में शामिल हैं और वर्तमान में भी राज्यसभा सदस्य हैं. पार्टी ने एक बार फिर उन्हें उच्च सदन भेजने का फैसला किया है.

पूर्व IAS अधिकारी हैं रंजन

दूसरे उम्मीदवार के तौर पर आलोक रंजन का नाम तय किया गया है. पूर्व आईएएस अधिकारी रंजन उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव रह चुके हैं. उन्हें सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के करीबी और रणनीतिकार के तौर पर भी जाना जाता है. 2024 के राज्यसभा चुनाव में भी सपा ने उन्हें उम्मीदवार बनाया था.

तीसरी सीट पर अभी फैसला नहीं

बैठक में तीसरे उम्मीदवार को लेकर भी विचार-विमर्श हुआ. इस दौरान सलीम शेरवानी के नाम की चर्चा सामने आई। हालांकि, पार्टी ने अभी उनके नाम पर अंतिम मुहर नहीं लगाई है. तीसरे उम्मीदवार के सवाल पर अखिलेश यादव ने विधायकों की संख्या और समर्थन की स्थिति देखने के बाद फैसला लेने की बात कही. ऐसे में अब पार्टी की अगली रणनीति तीसरे उम्मीदवार के नाम और चुनावी समीकरण पर निर्भर करेगी.

 

Continue reading on the app

  Sports

'भाई, मेरी जगह तुम जाओ', रात के सन्नाटे में नीरज चोपड़ा का कॉल बना यशवीर सिंह के लिए टर्निंग प्वाइंट

Yashvir Singh-Neeraj Chopra: जयपुर के 22 वर्षीय भाला फेंक एथलीट यशवीर सिंह के लिए ओलंपिक चैंपियन नीरज चोपड़ा का एक फोन कॉल जिंदगी का सबसे बड़ा मोड़ बन गया. चोटिल होने के कारण एशियाई खेल 2026 से बाहर हुए नीरज ने यशवीर को टीम में अपनी जगह लेने के लिए प्रेरित किया. राष्ट्रमंडल खेलों में 85.41 मीटर के थ्रो से कांस्य पदक जीतने वाले यशवीर ने एशियाई खेलों में सिल्वर मेडल जीतकर इतिहास कायम किया. Mon, 28 Sep 2026 20:04:14 +0530

  Videos
See all

Leopard Terror : Moradabad में तेंदुओं का आतंक! एक साथ दिखे 3 लेपर्ड | #viralvideo #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-28T14:35:52+00:00

ChakraView: UP की 10 राज्यसभा सीटों पर BJP किसे देगी मौका? #chakraview #bjp #upnews #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-28T14:39:12+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers