Responsive Scrollable Menu

9000 टन तेल और 23 जिंदगियां; समंदर में डूब रहा था विदेशी जहाज, इंडियन कोस्ट गार्ड ने मौत के मुंह से निकाला

पारादीप तट के पास गहरे समंदर में मौत के मुहाने पर खड़े एक विदेशी मर्चेंट शिप को ICG ने अपनी जांबाजी और सूझबूझ से सुरक्षित बचा लिया है. बेलीज का झंडा लगे 'एमटी सीगल 9' टैंकर पर 9,000 मीट्रिक टन पाम ऑयल लदा था और उस पर क्रू के 23 सदस्य सवार थे. 27 सितंबर की सुबह जहाज का मुख्य इंजन अचानक ठप हो गया और बैलास्ट टैंक की पाइपलाइन फटने से उसमें तेजी से समुद्री पानी भरने लगा. भारी जलभराव के कारण जहाज खतरनाक तरीके से एक तरफ झुकने लगा और उसके बीच समंदर में पलटने की नौबत आ गई.

Continue reading on the app

Explainer: थ्रिलर, सस्पेंस, ट्विस्ट और ड्रामा में क्या होता है अंतर? जानें इन जॉनर के मतलब

Thriller Suspense Twist and Drama Genres: फिल्म या वेब सीरीज देखते समय आपने अक्सर ‘थ्रिलर’, ‘सस्पेंस’, ‘ट्विस्ट’ और ‘ड्रामा’ जैसे शब्द जरूर सुने होंगे. कई बार लोग इन सभी को एक ही तरह की कहानी समझ लेते हैं लेकिन असल में इनका मतलब और कहानी में इनका काम अलग-अलग होता है. किसी फिल्म को थ्रिलर कहा जाता है, तो किसी को सस्पेंस ड्रामा, वहीं कुछ फिल्मों में अचानक आने वाला ट्विस्ट पूरी कहानी का रुख बदल देता है.

दिलचस्प बात ये है कि एक ही फिल्म में थ्रिलर, सस्पेंस, ट्विस्ट और ड्रामा चारों मौजूद हो सकते हैं. लेकिन फिर सवाल उठता है कि आखिर इन चारों में अंतर क्या है? किसी कहानी को थ्रिलर क्या बनाता है, सस्पेंस कैसे पैदा होता है, ट्विस्ट किसे कहते हैं और ड्रामा का असली मतलब क्या होता है? आइए आसान भाषा में समझते हैं.

सबसे पहले समझिए क्या होता है थ्रिलर?

थ्रिलर एक ऐसा कहानी का जॉनर है, जिसका मेन मकसद दर्शकों के अंदर रोमांच, तनाव और बेचैनी पैदा करना होता है. थ्रिलर फिल्म में कहानी इस तरह आगे बढ़ती है कि दर्शक लगातार ये जानना चाहता है कि अब आगे क्या होने वाला है. इस तरह की फिल्मों में अक्सर अपराध, हत्या, पुलिस जांच, पीछा करना, खतरा, रहस्य या किसी बड़ी समस्या को कहानी का हिस्सा बनाया जाता है. लेकिन सिर्फ अपराध होना किसी फिल्म को थ्रिलर नहीं बना देता. असली चीज है कहानी को इस तरह पेश करना कि दर्शक लगातार तनाव में रहे. उदाहरण के लिए अगर किसी फिल्म में कोई व्यक्ति खतरे में है और दर्शक जानता है कि उसके पीछे कोई खतरनाक शख्स पड़ा है, तो फिल्म का रोमांच इसी बात से पैदा होगा कि वो व्यक्ति बचेगा या नहीं. 

क्या होता है सस्पेंस ?

अब बात करते हैं सस्पेंस की. सस्पेंस का मतलब है किसी सवाल या रहस्य का जवाब जानने की एक्साइटमेंट. मान लीजिए फिल्म की शुरुआत में एक हत्या हो जाती है, लेकिन ये नहीं बताया जाता कि हत्या किसने की. इसके बाद कहानी आगे बढ़ती है और दर्शक अलग-अलग किरदारों पर शक करने लगता है. अब दर्शक के मन में सवाल है- आखिर कातिल कौन है? यही इंतजार और एक्साइटमेंट सस्पेंस है. सस्पेंस सिर्फ मर्डर मिस्ट्री में ही नहीं होता. किसी किरदार का कोई राज, किसी घटना के पीछे की असली वजह, किसी व्यक्ति की पहचान या आने वाले खतरे को लेकर भी सस्पेंस बनाया जा सकता है. थ्रिलर और सस्पेंस में सबसे बड़ा अंतर ये है कि थ्रिलर एक पूरा जॉनर हो सकता है, जबकि सस्पेंस कहानी को रोमांचक बनाने वाला एक महत्वपूर्ण तत्व है.

फिर क्या होता है ट्विस्ट?

ट्विस्ट यानी कहानी में ऐसा अनएक्सपेक्टेड मोड़, जो दर्शक की अब तक की सोच को बदल दे. मान लीजिए पूरी फिल्म में आपको लगता है कि कोई एक किरदार विलेन है. लेकिन आखिर में पता चलता है कि असली सच्चाई कुछ और थी. या फिर जिस व्यक्ति को आप पीड़ित समझ रहे थे, वही किसी बड़े राज का हिस्सा निकलता है. इसे कहानी का ट्विस्ट कहा जाता है. एक अच्छे ट्विस्ट की खासियत ये होती है कि पहली बार देखने पर वो चौंका दे, लेकिन बाद में सोचने पर दर्शक को समझ आए कि फिल्म में इसके संकेत पहले से मौजूद थे. यही वजह है कि कई फिल्मों में ट्विस्ट सामने आने के बाद दर्शक दोबारा फिल्म देखने की इच्छा रखते हैं, ताकि वो उन सुरागों को पहचान सकें जिन्हें पहली बार में उन्होंने नजरअंदाज कर दिया था. हालांकि हर ट्विस्ट जरूरी नहीं कि कहानी के अंत में ही आए. फिल्म के बीच में भी कई छोटे-बड़े ट्विस्ट हो सकते हैं.

क्या होता है ड्रामा का मतलब?

ड्रामा शब्द सुनते ही अक्सर लोगों को लगता है कि इसका मतलब सिर्फ रोना-धोना या पारिवारिक झगड़ा है. लेकिन फिल्मी भाषा में ड्रामा इससे कहीं बड़ा जॉनर है. ड्रामा ऐसी कहानी होती है, जिसमें किरदारों की भावनाएं, रिश्ते, संघर्ष और उनके फैसले कहानी का महत्वपूर्ण हिस्सा होते हैं. उदाहरण के लिए एक परिवार में पिता और बेटे के बीच मतभेद हैं. दोनों एक-दूसरे से प्यार करते हैं, लेकिन उनकी सोच अलग है. कहानी उनके रिश्ते, संघर्ष और भावनाओं के इर्द-गिर्द आगे बढ़ती है. ये ड्रामा हो सकता है. इसी तरह प्रेम कहानी, पारिवारिक कहानी, कोर्ट रूम कहानी या सामाजिक मुद्दे पर बनी फिल्म में भी ड्रामा मौजूद हो सकता है. यानी ड्रामा का मतलब सिर्फ रोना या भावुक होना नहीं, बल्कि किरदारों के बीच होने वाला इमोशनल और ह्यूमन स्ट्रगल है.

क्या एक फिल्म में ये चारों चीजें हो सकती हैं?

जी हां. यही सबसे दिलचस्प बात है. एक फिल्म एक साथ थ्रिलर भी हो सकती है, उसमें सस्पेंस भी हो सकता है, कई ट्विस्ट भी आ सकते हैं और उसके अंदर जबरदस्त ड्रामा भी मौजूद हो सकता है. उदाहरण के तौर पर ‘दृश्यम’ को ले सकते हैं. फिल्म में परिवार को बचाने की कोशिश है, इसलिए इसमें इमोशनल ड्रामा है. पुलिस जांच और लगातार बढ़ता खतरा इसे थ्रिलर बनाता है. परिवार ने क्या किया और पुलिस को क्या पता चलेगा, ये सस्पेंस पैदा करता है. कहानी में सामने आने वाले अनएक्सपेक्टेड मोड़ ट्विस्ट का काम करते हैं. इसी तरह कई क्राइम वेब सीरीज में भी ये चारों एलिमेंट्स एक साथ दिखाई देते हैं.

FAQ

1: थ्रिलर फिल्म किसे कहते हैं?
- ऐसी फिल्म या सीरीज जो दर्शकों के अंदर रोमांच, तनाव और आगे क्या होगा जानने की बेचैनी पैदा करे उसे थ्रिलर कहा जाता है.

2: सस्पेंस और ट्विस्ट में क्या अंतर है?
- सस्पेंस किसी सवाल या रहस्य के जवाब को लेकर बनी एक्साइटमेंट है, जबकि ट्विस्ट कहानी में अचानक आने वाला ऐसा मोड़ है, जो दर्शकों की सोच बदल देता है.

3: क्या एक फिल्म थ्रिलर और ड्रामा दोनों हो सकती है?
- हां, एक ही फिल्म में कई जॉनर और कहानी के एलिमेंट्स साथ हो सकते हैं. थ्रिलर रोमांच पैदा कर सकता है, जबकि ड्रामा कहानी में रिश्तों और भावनाओं को गहराई देता है.

4: क्या हर थ्रिलर फिल्म में ट्विस्ट जरूरी होता है?
- नहीं, हर थ्रिलर में बड़ा ट्विस्ट होना जरूरी नहीं है. थ्रिलर का मेन मकसद रोमांच और तनाव पैदा करना है, जबकि ट्विस्ट कहानी को अनएक्सपेक्टेड मोड़ देता है.

ये भी पढ़ें: कुर्ता पकड़कर घसीटा, फिर मारा पंच, Rise and Fall 2 में सिवेत ने शहजाद पूनावाला संग की हाथापाई

Continue reading on the app

  Sports

किसान पिता की बेटी, खुद भारतीय सेना में सूबेदार... नीरू ढांडा ने एशियन गेम्स में गोल्ड जीत रचा इतिहास

Neeru Dhanda Gold Medal Asian Games 2026: भारत को एशियन गेम्स 2026 में पांचवां गोल्ड मेडल मिल गया है. शूटिंग में महिलाओं की व्यक्तिगत ट्रैप प्रतियोगिता में नीरू ढांडा ने स्वर्णिम निशाना साधा. इससे पहले वह जुलाई में इटली में हुए शॉटगन विश्व कप में ट्रैप स्पर्धा का स्वर्ण जीतने वाली पहली भारतीय महिला बनी थीं. नीरू ने फाइनल में 28 अंक जुटाए, जो पिछले 24 अंक के एशियाई रिकॉर्ड से बेहतर है. Tue, 29 Sep 2026 12:21:33 +0530

  Videos
See all

India Pak War: फिर छिड़ेगा भारत पाकिस्तान युद्ध ? | PM Modi | Asim Munir | War zone | Terrorism #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-29T07:13:44+00:00

Divya Mittal Political Entry: किस सीट से चुनाव लड़ेंगी दिव्या मित्तल? | UP Election 2027 | Mirzapur #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-29T07:15:26+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers