Responsive Scrollable Menu

कॉकरोच जनता पार्टी दो दिन की रणनीतिक बैठक करेगी:कहा- राजनीतिक दल नहीं बनाएंगे; दीपके बोले- स्कॉलरशिप के पैसों से अमेरिका गया था

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) 5 अगस्त से छत्रपति संभाजीनगर में दो दिन की रणनीति बैठक करेगी। इस बैठक में पार्टी के संस्थापक, प्रवक्ता और संगठन से जुड़े लोग शामिल होंगे। पार्टी ने कहा कि वह राजनीतिक दल नहीं बनाएगी। बैठक के बाद CJP देशभर में अपने युवाओं की जरूरतों को समझने के लिए लिसनिंग टूर करेगी। पार्टी फाउंडर अभिजीत डीपके ने कहा कि उन्हें बोस्टन यूनिवर्सिटी से स्कॉलरशिप मिली थी और बाकी पैसों के लिए लोन लिया था, जो अभी चुकाना बाकी है। इससे पहले, सूरत के एक RTI कार्यकर्ता ने उनके पिता की संपत्ति और फंड की जांच की मांग की थी। और सवाल उठाए थे कि डीपके के पास अमेरिका जाकर पढ़ाई करने के पैसे कहां से आए। दीपके बोले- जंतर-मंतर पर घुसपैठिए घुसे अभिजीत दीपके ने आरोप लगाया कि जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण छात्र विरोध प्रदर्शन में बाहरी लोगों ने घुसपैठ की थी, जिसके कारण 20 जुलाई को संसद मार्च के दौरान हिंसा हुई। उन्होंने दावा किया कि विरोध को बदनाम करने के लिए बाहर से लोग भेजे गए थे। इन लोगों की दिल्ली पुलिस के साथ मिलीभगत थी। दिल्ली पुलिस पर उठाए सवाल दीपके ने गृह मंत्री अमित शाह और दिल्ली पुलिस पर निशाना साधते हुए कहा कि विरोध प्रदर्शन के दौरान पत्थरबाजी और पुलिस कार्रवाई कैसे हो सकती है। उन्होंने सवाल किया कि क्या पुलिस केवल 12 साल की लड़कियों पर लाठी चलाने के लिए सक्रिय होती है। उन्होंने कहा कि दिल्ली पुलिस का यह कहना कि विरोध स्थल पर 2100 अपराधी देखे गए थे, यह अमित शाह और पुलिस की विफलता है। उन्होंने इसे पुलिस की सोची-समझी साजिश करार दिया। कॉकरोच पार्टी ने स्टूडेंट्स की लीगल मदद के लिए फंड बनाया कॉकरोच जनता पार्टी ने 27 जुलाई को पेपर लीक आंदोलन के बाद आपराधिक मामलों का सामना कर रहे छात्रों की कानूनी सहायता के लिए लीगल डिफेंस फंड बनाने की घोषणा की थी। सीनियर एडवोकेट कपिल सिब्बल ने इस फंड में 1 करोड़ रुपए देने का ऐलान किया था। उन्होंने देशभर के वकीलों से भी इस कोष में योगदान देने की अपील की थी। CJP के प्रवक्ता सौरव दास ने कहा था कि केंद्र सरकार के आश्वासन के बावजूद देशभर में छात्रों के खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज होने की आशंका है। उन्होंने यह भी बताया था कि इस मामले में CJP सुप्रीम कोर्ट के वकीलों के संपर्क में है। उस प्रेस कॉन्फ्रेंस में कपिल सिब्बल भी मौजूद थे। पूरी खबर पढ़ें… महाराष्ट्र के अभिजीत AAP के साथ काम कर चुके 30 साल के अभिजीत महाराष्ट्र के संभाजी नगर के रहने वाले डिजिटल मीडिया स्ट्रैटेजिस्ट हैं। अभिजीत ने पुणे से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। फिलहाल, अमेरिका की बॉस्टन यूनिवर्सिटी में पब्लिक रिलेशंस से मास्टर्स की पढ़ाई कर रहे हैं। ------------------------ ये खबर भी पढे़ं… अभिजीत दीपके बोले- CJP की अगली रणनीति जल्द बताएंगे:कल ही आंदोलन खत्म हुआ, थोड़ा समय दें; प्रदर्शनकारियों से केस हटाने पर बातचीत जारी कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के फाउंडर अभिजीत दीपके ने कहा- "आगे की रणनीति का ऐलान जल्द करेंगे। पेपर लीक के खिलाफ आंदोलन कल ही खत्म हुआ है। प्लीज हमें थोड़ा समय दें।" न्यूज एजेंसी ANI के मुताबिक जब उनसे पूछा गया कि पंजाब में पेपर लीक को लेकर उनकी रणनीति क्या होगी, इस पर दीपके ने जवाब दिया कि उस पर भी बात करेंगे। हम अभी इसके लिए प्लानिंग कर रहे हैं। पढ़ें पूरी खबर…

Continue reading on the app

Student Protest: सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, राज्य FIR वापस लेने को स्वतंत्र, 'आपराधिक इतिहास' पर भी साफ किया रुख

सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को साफ किया कि राज्य सरकारें NEET पेपर लीक के ख़िलाफ देश भर में हुए विरोध प्रदर्शनों में शामिल छात्रों के ख़िलाफ़ दर्ज FIR को बंद करने या वापस लेने के लिए स्वतंत्र हैं, बशर्ते ऐसा कानून के अनुसार किया जाए। अपने पहले के आदेश को स्पष्ट करते हुए, शीर्ष अदालत—जो 20 जुलाई को जंतर-मंतर पर हुए छात्र विरोध प्रदर्शनों से जुड़ी कई याचिकाओं पर सुनवाई कर रही थी—ने कहा कि राज्य छात्र प्रदर्शनकारियों के ख़िलाफ आपराधिक मामलों को वापस लेने या बंद करने के लिए स्वतंत्र हैं, जहाँ भी ऐसा करना कानूनन जायज हो; यह एक महत्वपूर्ण टिप्पणी है जो विरोध प्रदर्शनों से जुड़े कई मामलों में राहत का रास्ता खोल सकती है।
 

इसे भी पढ़ें: बृजभूषण शरण सिंह के बाइज्जत बरी होने से उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों में कई सारे समीकरण बदलने वाले हैं


कोर्ट ने आपराधिक इतिहास के बारे में अपनी पिछली बात का दायरा भी सीमित कर दिया। कोर्ट ने साफ किया कि यह बात सिर्फ़ उन लोगों पर लागू होती है जिन पर हत्या, रेप, आतंकवाद और दूसरे गंभीर अपराधों के आरोप हैं। इसका मतलब है कि जिन छात्रों पर मामूली अपराधों के आरोप हैं, उन्हें आपराधिक इतिहास वाला नहीं माना जाएगा और वे कोर्ट से मिलने वाली राहत के लिए योग्य बने रहेंगे। सुनवाई के दौरान, सुप्रीम कोर्ट ने यह भी संकेत दिया कि वह विरोध-प्रदर्शनों से जुड़े मुद्दों की जांच के लिए एक हाई-पावर्ड कमेटी बना सकता है।

बेंच ने आगे कहा कि वह कानून लागू करने वाली एजेंसियों द्वारा पैलेट गन के इस्तेमाल पर एक विस्तृत प्रोटोकॉल बनाना चाहती है। कार्यवाही के दौरान भारत के मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत ने कहा कि कोर्ट यह तय करेगा कि पैलेट गन का इस्तेमाल किया जा सकता है या नहीं, और अगर किया जा सकता है, तो किन हालात में। केंद्र की ओर से सॉलिसिटर जनरल ने कोर्ट से कहा कि "मामले को गरमाए रखने से कोई फायदा नहीं होगा" और बेंच को बताया कि वह कॉकरोच जनता पार्टी का प्रतिनिधित्व करने वाले वकील से बातचीत कर रहे हैं। केंद्र ने यह भी कहा कि सरकार इस मामले में अपनी प्रतिबद्धताओं को लेकर गंभीर है और कोर्ट के सामने अपना हलफनामा दाखिल करेगी।

 

इसे भी पढ़ें: Prashant Kishor बांकीपुर उपचुनाव में आगे, पांचवें दौर की मतगणना के बाद बढ़त


अब इस मामले की अगली सुनवाई 19 अगस्त को होगी। यह मामला दिल्ली के जंतर-मंतर पर कॉम्पिटिटिव परीक्षाओं में कथित गड़बड़ियों के खिलाफ़ विरोध कर रहे छात्रों पर पुलिस की कार्रवाई से जुड़ा है। सुप्रीम कोर्ट पुलिस की कार्रवाई और FIR दर्ज करने से लेकर प्रदर्शनकारियों पर बल प्रयोग और ज्यादती के लिए जवाबदेही जैसे मुद्दों पर विचार कर रहा है। सोमवार को दी गई स्पष्टीकरण से राज्यों और जांच एजेंसियों को यह समझने में मदद मिलने की उम्मीद है कि कार्यवाही के अंतिम नतीजे तक छात्र प्रदर्शनकारियों के खिलाफ़ मामलों को कैसे संभाला जाए।
 
देशभर की राजनीति, ताज़ा घटनाओं और बड़ी खबरों से जुड़े रहने के लिए पढ़ें  National News in Hindi केवल प्रभासाक्षी पर। 

Continue reading on the app

  Sports

आर्मी स्पोर्ट्स इंस्टीट्यूट बना भारत की मेडल विनिंग फैक्ट्री, कॉमनवेल्थ गेम्स में सेना के खिलाड़ियों का दबदबा

ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारतीय सेना के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 20 में से 16 खिलाड़ियों ने मेडल जीते. इसमें 8 गोल्ड, 7 सिल्वर और 1 ब्रॉन्ज शामिल रहे. खास तौर पर सेना के मुक्केबाजों ने 8 मेडल जीतकर भारतीय बॉक्सिंग की सफलता में अहम भूमिका निभाई. इस उपलब्धि के पीछे पुणे स्थित आर्मी स्पोर्ट्स इंस्टीट्यूट की वैज्ञानिक ट्रेनिंग, स्पोर्ट्स साइंस, न्यूट्रिशन, मनोवैज्ञानिक तैयारी और हाई-परफॉर्मेंस मॉडल की बड़ी भूमिका रही. Tue, 4 Aug 2026 21:47:20 +0530

  Videos
See all

तेज बारिश में स्कूटी बह गई, वीडियो वायरल | #Flood #Rain #viralvideo #ytshorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-04T17:16:10+00:00

Bollywood: स्टाइलिश लुक में स्पॉट हुईं सोनल चौहान #shorts #viral #bollywood #aajtak #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-04T17:15:31+00:00

Crocodile की एंट्री से लोगों में डर का माहौल | #Crocodile #Wildlife #viralvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-04T17:16:40+00:00

जेल में दुल्हन बनकर पहुंची युवती, वजह जानकर चौंक जाएंगे | #JailMystery #viralvideo #ytshorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-04T17:14:52+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers