Responsive Scrollable Menu

LPG बुकिंग से लेकर बर्थ सर्टिफिकेट तक 1 अक्टूबर से होंगे कई बड़े बदलाव, लागू होंगे 10 नए नियम, देखें खबर

अक्टूबर का महीना बेहद ही महत्वपूर्ण होने वाला है। पहली तारीख से ही देशभर में कई बड़े बदलाव (New Rules) देखने वाले हैं। सरकारी और प्राइवेट बैंकों ने डेबिट-क्रेडिट कार्ड और सेविंग्स अकाउंट के लिए नए नियमों की घोषणा की है। केंद्र सरकार ने भी एलपीजी बुकिंग सब्सिडी से जुड़े नियम बदले हैं। ऑयल मार्केटिंग कंपनियां भी सिलेंडर की कीमतों में बदलाव कर सकती हैं। यूपीआई, बर्थ सर्टिफिकेट, डेथ सर्टिफिकेट और एफडी संबंधित बदलाव होंगे।

केंद्र सरकार ने घरेलू एलपीजी सिलेंडर सब्सिडी के लिए बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण अनिवार्य कर दिया है। 1 अक्टूबर से नए नियम लागू होंगे। जो ग्राहक बीएए पूरा नहीं करना चाहते, वे भी एलपीजी प्राप्त कर सकते हैं। हालांकि इसके लिए उन्हें OMC डिजिटल चैनल पर अपनी चॉइस को रजिस्टर करना होगा। उन्हें मौजूदा मार्केट प्राइस के आधार पर एलपीजी सप्लाई किया जाएगा, कोई भी सब्सिडी नहीं मिलेगी।

बर्थ और डेथ सर्टिफिकेट

1 अक्टूबर से जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र से जुड़े नियमों में भी सरकार ने बदलाव किया है। पंजीकरण में देरी को लेकर नियम सख्त और पारदर्शी किए गए हैं। यदि डेथ और बर्थ सर्टिफिकेट को एक साल के बाद और 2 साल के भीतर पंजीकृत किया जाता है, तो पहले पूरी जानकारी का भौतिक सत्यापन होगा। 2 साल से ज्यादा की देरी होने पर  रजिस्ट्रेशन के लिए फर्स्ट ज़्यूडिशियल मजिस्ट्रेट का आदेश अनिवार्य होगा।

फेस्टिव सीजन में महंगे होंगे इलेक्ट्रॉनिक अप्लायंस 

त्योहारों का सीजन शुरू हो चुका है। कई इलेक्ट्रॉनिक कंपनियां AC,  एलईडी टीवी , वॉशिंग मशीन और अन्य प्रॉडक्ट्स की कीमतों में 5% से लेकर 8% तक की वृद्धि कर सकते हैं। ब्लू स्टार, Godrej, Haier, Daikin और सुपर प्लास्ट्रॉनिक्स ने पहले ही 1 अक्टूबर से कई प्रॉडक्ट्स के लिए 4-10% तक इजाफे की घोषणा कर दी है।

प्रॉपर्टी खरीदारी से जुड़े बदलाव 

इनकम टैक्स के नए नियमों के तहत 1 अक्टूबर 2026 से NRI सेलर्स से प्रॉपर्टी खरीदने के लिए रेजिडेंट इंडिविजिउल खरीदारों और एचयूएफ को अब TAN लेने की जरूरत नहीं होगी। टीडीएस कटौती और रिपोर्ट के लिए पैन कार्ड का इस्तेमाल किया जा सकता है।

डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट संबंधित बदलाव 

80 साल से अधिक आयुवर्ग के वरिष्ठ नागरिकों के लिए सरकार ने सलाना जीवन प्रमाण पत्र जमा करने की अवधि को सामान्य नागरिकों से पहले शुरू करने की घोषणा की है। 1 अक्टूबर से बुजुर्ग पेंशनर्स अपना डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट जमा कर पाएंगे। आम पेंशनर्स के लिए यह विंडो नवंबर को एक्टिव होगा। यह काम फेस आरडी ऐप, कोमन सर्विस सेंटर और बैंक के जरिए करवाया जा सकता है।

भारतीय निर्यातकों के लिए नए नियम 

1 अक्टूबर से पूरा एक्सपोर्ट डिक्लेरेशन फ्रेमवर्क बदले वाला है। पुराने SOFTEX फॉर्म को खत्म करके उसे एक सिंगल एक्सपर्ट डिक्लेरेशन फॉर्म में बदलाव हुआ है। निर्यात उत्पादों पर शुल्क और टैक्स छूट देने वाली RoDTEP योजना की पुरानी अधिसूचित दरों की मियाद समाप्त हो जीएगी। चीनी निररीयत पर लगे प्रतिबंध की तय समय सीमा की पूरी होने वाली है।

बैंकिंग सेक्टर में होने कई बड़े बदलाव 

  • 1 अक्टूबर से बैंकर्स बुक्स एविडेंस एक्ट 2026 लागू होने वाला है। यह कानून 135 साल पुराने कानून की जगह लेगा। इसे राष्ट्रपति से मंजूरी दे दी है। नए नियमों के तहत अब बैंकों को फिजिकल रजिस्टरों के साथ इलेक्ट्रॉनिक, डिजिटल, वर्चुअल रिकॉर्ड्स और क्लाउड बेस्ड को भी कोर्ट में कानूनी सबूत के तौर पर पूरी मान्यता मिलेगी।
  • अक्टूबर से आरबीआई (डिपॉजिट पर ब्याज दरें) संशोधित दिशानिर्देश 2026 लागू होंगे। नए नियमों के तहत बल्क डिपॉजिट के लिए दी जाने वाली ब्याज दरें बैंक की वेबसाइट पर पहले से बताई गई ब्याज दरों की सूची के अनुसार ही होनी चाहिए। ब्याज दरों को हर कामकाजी दिन सुबह 10:00 बजे बैंक की आधिकारिक वेबसाइट पर बताना होगा। जिसमें 10 मिनट की छूट भी होगी। मतलब बैंकों के लिए सुबह 10:10 बजे तक ब्याज दरों का खुलासा करना होगा। बैंकों को यह सुनिश्चित करने के दिए हैं कि सभी शाखों और सभी ग्राहकों के लिए बल्क डिपॉजिट की ब्याज दरें समान हो।
  • एसबीआई सैलरी पैकेज खाताधारकों को अन्य बैंकों के एटीएम से महीने में अब 10 नहीं बल्कि 5 बार फ्री में कैश निकालने की अनुमति होगी। लिमिट से अधिक ट्रांजैक्शन करने पर 23 रुपये प्लस जीएसटी शुक्ल लगेगा।
  • 1 अक्टूबर से एसबीआई बेसिक सेविंग्स बैंक डिपॉजिट अकाउंट से जुड़े नए नियम भी लागू होंगे। ग्राहकों को हर महीने चार कैश विड्रोल की सुविधा फ्री में दी जाएगी।

Continue reading on the app

थप्पड़ विवाद- प्रवेश वर्मा की केजरीवाल को चेतावनी:सरकारी काम रोकना बर्दाश्त नहीं करूंगा; राहुल गांधी से कहा- आप रहने दो भाई

दिल्ली सरकार में मंत्री प्रवेश वर्मा ने अरविंद केजरीवाल को चेतावनी दी है कि सरकारी काम रोकने वाले AAP नेताओं और समर्थकों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यह बयान केजरीवाल के उस वीडियो संदेश के बाद आया, जिसमें उन्होंने सड़क की गुणवत्ता पर सवाल उठाया था। केजरीवाल ने कहा था कि देश का जेन-जी, सरकार से ईमानदारी और साफ रवैए की उम्मीद करता है। वहीं, राहुल गांधी के तंज का जवाब देते हुए X पर लिखा है कि राहुल जी, आप रहने दो भाई, आपको कुछ नहीं पता। यह पूरा विवाद दिल्ली के तिलक नगर में सड़क निरीक्षण के दौरान एक युवक को थप्पड़ मारने से जुड़ा है। सोशल मीडिया पर 27 सितंबर को इसका वीडियो सामने आया था। प्रवेश वर्मा दिल्ली सरकार में PWD मंत्री हैं। विवाद के बाद उन्होंने दावा किया कि युवक जेन-जी नहीं, बल्कि आदतन अपराधी है। थप्पड़ विवाद की 2 तस्वीरें.. 24 घंटे में प्रवेश वर्मा के 4 बयान पहला: 2.56 मिनट के वीडियो में रखा पक्ष- प्रवेश वर्मा ने आरोप लगाया कि विधायक जरनैल सिंह कई दिनों से PWD विभाग के इंजीनियरों से उनके लिए कमीशन दिलवाने की मांग कर रहे थे। प्रवेश ने खुद फोन करके जरनैल को बुलाया, वे अपने कार्यकर्ताओं के साथ तिलक नगर पहुंचे। प्रवेश बोले- ‘उनके एक कार्यकर्ता ने परिवार को गाली दी, तो ऐसी स्थिति में कोई भी गुस्से में प्रतिक्रिया देगा, और मैंने भी वही किया।’ दूसरा: 3.09 मिनट का वीडियो, इसमें लोगों से बातचीत- प्रवेश कह रहे हैं- मैं केवल अपने इंजीनियर के साथ गुरुद्वारे की रोड देखने गया था। मगर विधायक अपने हिस्ट्रीशीटर गुण्डों को लेकर आया। बदतमीजी, गाली-गलौच पर उतर आए। हिंसक हो गए। मेरा मकसद केवल विकास करने का है, अगर कोई उसमे रुकावट डालेगा तो बर्दाश्त नहीं करुंगा। तीसरा: राहुल गांधी पर तंज कसा- प्रवेश ने राहुल गांधी का पोस्ट कोट करते हुए लिखा- राहुल जी आप रहने दो भाई, आपको कुछ नहीं पता। दरअसल, थप्पड़ वाला वीडियो वायरल होने के बाद राहुल ने कहा था- दिल्ली की BJP सरकार के एक मंत्री वीडियो में एक नौजवान को थप्पड़ मारते दिख रहे हैं। ये उस सत्ता का चेहरा है जिसे अब वोटर से डर लगना बंद हो गया है। चौथा: थप्पड़ खाने वाला युवक आदतन अपराधी, आपका ड्रामा बेकार- केजरीवाल के बयान पर जवाब देते हुए वर्मा ने कहा, “आपका जेन-जी वाला ड्रामा काम नहीं करेगा। वह कोई जेन-जी नहीं है। वह ऐसा गुंडा है, जिसके खिलाफ तीन महीने पहले MCD अधिकारी से मारपीट की FIR दर्ज हुई थी। उसे गिरफ्तार भी किया गया था।” केजरीवाल ने ईमानदारी का मुद्दा उठाया था पूर्व दिल्ली मुख्यमंत्री ने कहा कि अगर सड़क निर्माण में भ्रष्टाचार मिला, तो जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई होनी चाहिए। ऐसी घटनाओं के बाद BJP युवा लोगों से जुड़ने की उम्मीद कैसे कर सकती है। उन्होंने यह भी कहा कि सरकार को युवाओं से जुड़ने के लिए सोशल मीडिया पर रील बनाने की जरूरत नहीं है। सरकार को पारदर्शिता और जवाबदेही जैसे मुद्दों पर ध्यान देना चाहिए। --------------------- ये खबर भी पढ़ें… ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस का 10 राज्यों में प्रदर्शन: आगरा में CEC के घर पर कालिख पोती मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर देश के 10 राज्यों मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान, हरियाणा, छत्तीसगढ़, उत्तराखंड,गुजरात,दिल्ली, केरलम में सोमवार को कांग्रेस प्रदर्शन कर रही है। यूपी के आगरा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ज्ञानेश कुमार के घर पर कालिख पोती और लिखा- ‘ज्ञानेश कुमार गद्दार, वोट चोर’। पढ़ें पूरी खबर…

Continue reading on the app

  Sports

क्या खत्म हो गया रविंद्र जडेजा का वनडे करियर? स्पिन कोच के बयान ने बदल दिया पूरा समीकरण

Ravindra Jadeja IN Axar Patel OUT? 2027 वनडे विश्व कप की तैयारियों के बीच स्पिन गेंदबाजी कोच साईराज बहुतुले ने स्पष्ट किया है कि रविंद्र जडेजा की उम्मीदें खत्म नहीं हुई हैं. 37 वर्षीय ऑलराउंडर की बल्लेबाजी क्षमता, अनुभव और हालिया सुधार को देखते हुए टीम प्रबंधन भविष्य के लिए उनके नाम पर विचार कर रहा है. फिलहाल वेस्टइंडीज सीरीज में जडेजा को मौका मिला है, जबकि एशियाई खेलों के बाद अक्षर पटेल के साथ उनका प्रदर्शन जांचा जाएगा. दूसरी ओर, कुलदीप यादव मुख्य मैच-विनर के रूप में अपनी स्थिति मजबूत बनाए हुए हैं. Tue, 29 Sep 2026 22:27:30 +0530

  Videos
See all

Trump meets with top AI and tech leaders. #BBCNews #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-29T21:59:18+00:00

8th Pay Commission News : 8वें वेतन आयोग पर बहुत बड़ी खबर! | Employee | Employer | Latest News #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-29T22:00:14+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers